Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • गुरु, 2 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा

Amruta Fadnavis: गड़चिरोली में आयोजित 'लॉयड मिशन फॉर ग्लोबल स्किल्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप' के समारोह में अमृता फडणवीस ने युवाओं को नियुक्ति पत्र दिये। इस अभियान से 10,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

  • Written By: केतकी मोडक
Updated On: Jul 02, 2026 | 09:30 AM

अमृता फडणवीस लॉयड् मिशन फॉर ग्लोबल स्किल्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप के अभियान में (सोर्स- फोटो नवभारत

Follow Us
Follow Us:

Amruta Fadnavis Initiative For Employment In Gadchiroli: लॉयड्स मिशन फॉर ग्लोबल स्किल्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप के माध्यम से गड़चिरोली जिले के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर रोजगार उपलब्ध कराने का महत्वाकांक्षी अभियान चलाया जा रहा है। इस पहल के तहत जिले के 10,000 से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। यह विश्वास अमृता फडणवीस ने व्यक्त किया।

बोदली में बुधवार को लॉयड्स मिशन फॉर ग्लोबल स्किल्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप द्वारा संचालित व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर प्रशिक्षण पूरा करने वाले 400 प्रशिक्षुओं को अमृता फडणवीस के हाथों नियुक्ति पत्र (जॉब लेटर्स) प्रदान किए गए तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में सहकार महर्षि अरविंद सावकार पोरेड्डीवार, लॉयड्स मिशन फॉर ग्लोबल स्किल्स एंड एंटरप्रेन्योरशिप की निदेशक अलका मिश्रा, कीर्ति रेड्डी, निदेशक वेंकटेश सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

महिलाओ चला रही है भारि वाहन

अमृता फडणवीस ने कहा कि विकास केवल सड़क, पुल और उद्योगों तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण ही वास्तविक प्रगति की मजबूत नींव हैं। उन्होंने कहा कि उद्योगपति बी. प्रभाकरन द्वारा गड़चिरोली के विकास के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं और उनके नेतृत्व में जिले का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने आगे कहा कि सुखी और समृद्ध जीवन के लिए स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यावसायिक कौशल का होना बेहद आवश्यक है। लॉयड मेटल्स इन तीनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित

गोंदिया में मानसून की देरी से किसान परेशा; अब तक केवल 1,252 हेक्टेयर पर धान की रोपाई

संभाजीनगर में ‘कॉफी विद मेयर’: महापौर समीर राजूरकर ने 100 कंटेंट क्रिएटर्स संग शहर की ब्रांडिंग का अभियान शुरू

नवभारत संपादकीय: क्यों लटका हुआ है पिछड़े क्षेत्रों का विकास? असंतुलन की पूरी कहानी

आज गड़चिरोली की ग्रामीण महिलाएं भारी वाहन (हैवी व्हीकल्स) चला रही हैं, जो महिला सशक्तिकरण का सबसे सशक्त उदाहरण है। उन्होंने महिलाओं से क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले द्वारा प्रज्ज्वलित शिक्षा की ज्योति को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए कहा कि दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर गड़चिरोली देश में अपनी एक नई पहचान बनाएगा।

गड़चिरोली बनेगा स्टील हब : बी. प्रभाकरन

लॉयड मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी. प्रभाकरन ने कहा कि लगभग सौ वर्ष पहले उद्योगपति रतन टाटा ने गड़चिरोली में उद्योग स्थापित करने का प्रयास किया था, लेकिन उस समय की विषम परिस्थितियों के कारण यह संभव नहीं हो सका। अब गड़‌चिरोली जल्द ही देश के प्रमुख ‘स्टील हब’ के रूप में विकसित होगा। प्रभाकरन ने बताया कि लॉयड मेटल्स अब तक लगभग 2 लाख लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा चुका है तथा अनेक जरूरतमंद मरीजों का बड़े अस्पतालों में निःशुल्क उपचार भी कराया गया है।

यह भी पढ़ें:- सिर्फ 2 घंटे की बारिश में सड़कें बनीं दरिया, संभाजीनगर मनपा मुख्यालय भी डूबा; यही थी प्री-मानसून तैयारी?

उन्होंने घोषणा की कि अगले साढ़े तीन वर्षों में क्षेत्र में 30 हजार नए रोजगार सृजित किए जाएंगे, जिसके लिए युवाओं को विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में विशेष कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि टाटा स्टील के साथ साझेदारी होने से कंपनी के औद्योगिक विस्तार को एक नई गति मिलेगी। स्लरी पाइपलाइन परियोजना के माध्यम से आधुनिक तकनीक में दक्ष मानव संसाधन (ह्यूमन रिसोर्स) तैयार किए जाएंगे और गड़चिरोली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम के अंत में लॉयड मेटल्स की ओर से अमृता फडणवीस का पारंपरिक साड़ी-चोली भेंट कर ससम्मान सत्कार किया गया।

Lloyd metals employment amruta fadnavis steel hub 2026 gadchiroli

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 02, 2026 | 09:30 AM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.