-
बुध, 1 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Hp Gas Shortage Ujjwala Cylinder Black Marketing
Ujjwala Yojana: गड़चिरोली में HP गैस सिलेंडर की भारी किल्लत, एजेंसी के बाहर लंबी कतार, जनता परेशान
- Written By: प्रिया जैस
Ujjwala Gas Yojana: गड़चिरोली शहर में HP गैस की भारी किल्लत से उपभोक्ता परेशान हैं। उज्ज्वला योजना के सिलेंडर ब्लैक में बेचने के आरोप, एजेंसियों पर लंबी कतारें।

एजेंसी के बाहर लंबी कतार (सौजन्य-नवभारत)
LPG Gas Shortage in Gadchiroli: गड़चिरोली शहर में पिछले कुछ दिनों से एचपी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को मिल रही है, जिससे आम उपभोक्ता बेहद परेशान हैं। हालात ऐसे हो गए है कि कई घरों में चूल्हा तक नहीं जल पा रहा है। इस किल्लत के बीच नागरिकों ने चौंकाने वाला आरोप लगाया है कि उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले सिलेंडरों की ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है।
बताया जा रहा है कि इस अवैध कारोबार से संबंधित एजेंट भारी आर्थिक लाभ कमा रहे हैं। पिछले कई दिनों से गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से ही महिलाओं की लंबी कतारें लग रही हैं। कई बार एजेंसी तक पहुंचने के बावजूद “सिलेंडर उपलब्ध नहीं है” कहकर ग्राहकों को वापस भेज दिया जाता है, जिससे लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है।
क्या बोले उपभोक्ता?
एक महिला उपभोक्ता ने अपनी पीड़ा बताते हुए कहा कि “हम रोज एजेंसी के चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन हर बार गैस नहीं है यही जवाब मिलता है। घर में सामान होते हुए भी गैस न होने से भूखे रहना पड़ रहा है।”
सम्बंधित ख़बरें
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
अहेरी महिला व बाल अस्पताल में डॉक्टरों की भर्ती की मांग, पार्षद अमोल मुक्कावार का बेमियादी अनशन शुरू
CBI करेगी TET पेपर लीक की जांच? गड़चिरोली में कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग ने किया आंदोलन, रखी मुआवजे की मांग
गड़चिरोली एयरपोर्ट परियोजना के विरोध में किसान आक्रामक, कृषि भूमि बचाने की उठी मांग
स्थिति और गंभीर होने से पहले गैस आपूर्ति तत्काल सुचारू की जाएं, ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त छापेमारी की जाएं और दोषी एजेंटों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग ग्राहकों ने प्रशासन से की है। वहीं नागरिकों ने चेतावनी दी है कि गैस जैसी बुनियादी सेवा में अनियमितता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सिलेंडर ब्लैक में बेचे जा रहे
नागरिकों का कहना है कि उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवारों को मिलने वाले सब्सिडी वाले सिलेंडर चोरी-छिपे ब्लैक में बेचे जा रहे हैं। सिलेंडर की कीमत भी तय दर से अधिक वसूली जा रही है। “सरकार ने गरीबों के लिए बनाई गई योजना का दुरुपयोग हो रहा है, जिसमें कुछ एजेंट और बिचौलिए शामिल हैं,” ऐसा आरोप नागरिकों ने लगाया है।
यह भी पढ़ें – वैनगंगा नदी में उतरे सांसद पडोले, पैरों में आया सांप…, गोसीखुर्द आंदोलन ने लिया खतरनाक मोड़
भ्रामक जानकारी देने का आरोप
जब सिलेंडर किल्लत को लेकर एजेंसी संचालकों से पूछा जाता है तो वे “आपूर्ति कम है” या “परिवहन में दिक्कत के कारण गैस नहीं आ पाई” जैसे कारण बताते हैं। लेकिन लगातार 10 दिनों तक आपूर्ति बाधित रहना संदेहास्पद है, ऐसा नागरिकों का कहना है। कई लोगों ने इस पूरे मामले की जिला प्रशासन तथा गैस कंपनियों के अधिकारियों से जांच कराने की मांग की है।
अब व्यावसायी सिलेंडरों की हो रही जांच
जिले में फुटपाथ पर व्यवसाय करने वाले अनेक होटल व चायटपरी व्यावसायिक अपने होटल या टपरी पर व्यावसायी सिलेंडर के बजाएं घरेलू सिलेंडर का उपयोग करते है। इन दिनों गैस सिलेंडर की किल्लत चल रही है। ऐसे में संबंधित विभाग ने भी दुकानों पर व्यावसायी सिलेंडरों की जांच करना शुरू किया है। बीते अनेक वर्षों में यह जांच नाममात्र दिखाई दे रही थी। लेकिन अब दुकानों की जांच हो रही है।
Gadchiroli hp gas shortage ujjwala cylinder black marketing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रीवा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पानी के जार में छिपाकर बेच रहा था नशीली कफ सिरप; पुलिस ने आरोपी को दबोचा
Jul 01, 2026 | 09:05 PMभारी बारिश को लेकर संभाजीनगर मनपा प्रशासन अलर्ट, महापौर और आयुक्त ने किया आपदा नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण
Jul 01, 2026 | 09:04 PMवाराणसी पुलिस का बड़ा एक्शन: 12.50 लाख की इंश्योरेंस साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 आरोपी गिरफ्तार
Jul 01, 2026 | 09:04 PMअवैध घुसपैठियों पर शिकंजा कसने की तैयारी में मोदी सरकार, अमित शाह ने 9 जुलाई को बुलाई हाई लेवल मीटिंग
Jul 01, 2026 | 09:01 PMWhatsApp के Username फीचर पर सरकार सख्त, लॉन्च पर लगाई रोक, नोटिस भेजकर तीन दिन में मांगा जवाब
Jul 01, 2026 | 08:58 PMपीलीभीत में शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का गौ-रक्षा का आह्वान, बोले- ठोस कदम नहीं उठे तो होगा बड़ा आंदोलन
Jul 01, 2026 | 08:55 PMइंदौर में लव जिहाद का भंडाफोड़, मुस्लिम युवक ने छिपाई पहचान खुद को बताया अश्विन शर्मा; हिंदू संगठन ने दबोचा
Jul 01, 2026 | 08:48 PMवीडियो गैलरी

‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM
अखिलेश यादव का जन्मदिन और ‘श्रीकृष्ण’ अवतार! हाथ में संविधान ने गरमाई यूपी की राजनीति; देखें वीडियो
Jul 01, 2026 | 02:07 PM
1 जुलाई से लागू 6 बड़े बदलाव! पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 हुआ सस्ता, ITR फाइलिंग और क्रेडिट कार्ड यूजर्स को लगा झटका
Jul 01, 2026 | 11:21 AM
BJP नेता को जड़ा थप्पड़! IAS रिंकू सिंह राही पर बड़ा एक्शन, 5 सदस्यीय जांच समिति गठित; देखें VIDEO
Jun 30, 2026 | 11:03 PM














