-
सोम, 27 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Crime Lala Company Indore Gang Network Police Concern
नागपुर में बढ़ा गैंगवार का खतरा: इंदौर की लाला कंपनी फैला रही नेटवर्क, सोशल मीडिया पर युवा को भटकाने की साजिश
- Written By: अंकिता पटेल
Indore Gang Network: नागपुर में बाहरी राज्यों के अपराधियों की सक्रियता चिंता बढ़ा रही है। इंदौर की कथित 'लाला कंपनी' के नेटवर्क और युवाओं पर उसके प्रभाव को लेकर कानून-व्यवस्था पर नए सवाल उठ रहे हैं।

नागपुर अपराध, लाला कंपनी,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Lala Company Gang: नागपुर शहर में होने वाले अपराधों से पहले ही पुलिस परेशान है। आए दिन हत्या, डकैती और लूट की वारदातें हो रही हैं। ड्रग्स बेचने वाले दर्जन नहीं सैंकड़ों की संख्या में सक्रिय हैं। कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। बेशक शहर के अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पूरी तैयारी की जा रही है लेकिन अब तो बाहरी राज्यों के अपराधी भी शहर में सक्रिय हो गए हैं। मध्य प्रदेश से नागपुर में हथियारों की सप्लाई कोई नई बात नहीं है।
चोरी-छिपे यह काम चलता आ रहा है लेकिन अब मध्य प्रदेश का मिनी मुंबई कहे जाने वाले इंदौर शहर के अपराधियों के नागपुर में सक्रिय होने से अपराध के क्षेत्र में माहौल गरम हो गया है। बताया जाता है कि इंदौर की लाला कंपनी बड़ी तेजी से नागपुर में अपना नेटवर्क फैला रही है लेकिन पुलिस इस बात से अनजान है।
सिटी में नए गैंगस्टरों के दाखिल होने से स्थानीय अपराधियों की बेचैनी बढ़ना स्वाभाविक है लेकिन लाला कंपनी सोशल मीडिया पर हीरो बनी हुई है। ऐसे अपराधियों के हीरो बनने का मतलब है युवा पीढ़ी का भटकना, क्योंकि इस गैंग के नागपुर आने पर जो माहौल बना उससे अपराधियों को लगता है कि कुछ बड़ा होने वाला है। अपराधियों की भाषा में लाला कंपनी के फॉलोवर ज्यादातर चॉकलेट पोट्टे (17 से 21 वर्ष के युवा) हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Bhandara News: भंडारा में पशु चिकित्सा व्यवस्था बेहाल, 194 स्वीकृत पदों में केवल 68 पर नियुक्ति
वर्धा महाआरोग्य शिविर में 6,608 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हजारों मरीजों को मिला लाभ
जैसी करनी वैसी भरनी, समुद्र ने मुंबई को दिया 2500 मीट्रिक टन कचरे का गिफ्ट, कूड़ों से पटी चौपाटी
वर्धा में बाढ़ का खतरा: 213 गांव रेड जोन में, 27 अति संवेदनशील गांवों पर प्रशासन की विशेष नजर
राज्य मंत्री ने IG को लिखा पत्र
गुलफाम और शादाब बड़ी तेजी से अपराध जगत में अपनी पैठ जमा रहे हैं। 3 दिन पूर्व ही मध्य प्रदेश की राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने उनकी गतिविधियों के संदर्भ में जबलपुर के आईजी को पत्र लिखा है। गौर ने अपने पत्र में कहा कि लाला कंपनी इंदौर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, जबलपुर और नागपुर में गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त है जिसमें ड्रग्स, नकली शराब और गांजा की बिक्री की बात कही गई है। इसके साथ ही नकली नोटों की बिक्री का भी उल्लेख किया गया है। गौर ने इन अपराधियों की इंस्टाग्राम आईडी और साथ सक्रिय लोगों पर नकेल कसने की मांग की है।
शाही संदल में दिखाई ताकत
हजरत बाबा ताजुद्दीन के सलाना उर्स में इस गैंग ने अपनी ताकत दिखाई। शादाब और गुलफाम उर्स के शाही संदल में हिस्सा लेने के लिए नागपुर आए। यहां नागपुर में अलग-अलग इलाकों में उनका स्वागत किया गया है। ‘लाला कंपनी अब नागपुर में’ की घोषणा के साथ उनकी कार रैली निकली। बाद में दोनों अपनी गैंग के साथ ताजाबाद भी पहुंचे।
वहां भी उनका स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया, पीछे युवाओं का मजमा ऐसा था, मानो दोनों ही सेलिब्रिटी हों। युवा उनसे हाथ मिलाने और साथ सेल्फी लेने के लिए पागल थे। अब 17 से 24 वर्ष की आयु के युवा जब इन अपराधियों को अपना हीरो बना लें तो स्थिति को समझा जा सकता है, उनकी फैन फॉलोविंग देखकर स्थानीय अपराधी भी गश खा गए।
अकेले गुलफाम अंसारी के इंस्टाग्राम पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोवर है। शादाब लाला के भी फॉलोवर उससे कम नहीं है। विभाग चाहे तो गुलफाम और शादाब के इंस्टाग्राम अकाउंट में उनकी नागपुर यात्रा का माहौल जान सकता है।
स्थानीय अपराधियों से ठनी !
बताया जाता है कि लाला कंपनी की स्थानीय गैंगस्टरों से भी उनी हुई है। पहले उनके नागपुर में आने से किसी को कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन जितनी तेजी से यह गैंग अपने पीछे हुजूम लेकर चल रही है, यह बात स्थानीय अपराधियों को खटकने लगी है।
कुछ अपराधियों के साथ तो लेन-देन का विवाद भी शुरू होने का पता चला है। यदि ऐसा कुछ होता है तो फिर शहर की कानून-व्यवस्था बिगड़ेगी। हालाकि अब तक कोई खुलकर इनके विरुद्ध खड़ा नहीं हुआ है लेकिन अंदर ही अंदर रंजिश तो चल ही रही है।
सक्रिय होने का कारण क्या ?
लाला कंपनी इंदौर की सबसे चर्चित गैंग बन गई है। इसकी मुख्य वजह गैंग का मुखिया सलमान लाला उर्फ शाहनवाज था। 13 वर्ष की उम्र से ही वह आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हो गया। 28 की उम्र तक उसके खिलाफ हत्या, फिरौती वसूली, ड्रग्स तस्करी और रेप सहित 32 मामले दर्ज हो चुके थे। बीते वर्ष अगस्त महीने में इंदौर पुलिस ने उस पर नकेल कसने के लिए धरपकड अभियान चलाया।
4 साथी तो दबोचे गए लेकिन सलमान लाला फरार हो गया। दूसरे दिन सिहोर जिले के इंदौर-भोपाल मार्ग पर उसकी लाश पानी के गड्ढे में मिली। उसकी मौत भी संदेहास्पद थी। सलमान की मौत के बाद उसके भाई शादाब लाला ने गैंग की कमान संभाली। उसका सबसे करीबी आदमी गुलफाम अंसारी बताया जाता है जो छिंदवाड़ा जिले के परासिया का रहने वाला है।
अब सवाल यह उठत्ता है कि आखिर मध्य प्रदेश के अपराधियों के नागपुर सहित महाराष्ट्र के अन्य जिलों में सक्रिय होने का कारण क्या है? लाला कंपनी हथियारों की तस्करी में लबे समय से सक्रिय है।
यह भी पढ़ें:-अभिजीत दिपके बोले- अभी तो ये अंगड़ाई है, आंदोलन नहीं रुका, अब देशभर में शिक्षा सुधार की नई लड़ाई बाकी है
पिछले कुछ वर्षों में अपना ड्रग्स बिक्री का नेटवर्क भी बनाया है। जानकारी है कि नागपुर और आसपास के जिलों में यह गैंग हथियारों की बिक्री कर रही है, जबकि नागपुर के ही कुछ बड़े ड्रग पेडलर से माल लेकर इंदौर सहित मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में बेचा जा रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि नागपुर पुलिस इस बात से अनजान है।
-नवभारत लाइव के लिए नागपुर से अभिषेक तिवारी की रिपोर्ट
Nagpur crime lala company indore gang network police concern
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बिहार बंद में AK-47 से फायरिंग करने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, वायरल VIDEO के बाद बड़ा एक्शन, जांच तेज
Jul 27, 2026 | 01:21 PMBhandara News: भंडारा में पशु चिकित्सा व्यवस्था बेहाल, 194 स्वीकृत पदों में केवल 68 पर नियुक्ति
Jul 27, 2026 | 01:19 PMगुजरात में भारी बारिश का कहर, अहमदाबाद के वनितलाव गांव का टूटा संपर्क, NDRF ने शुरू किया राहत व बचाव कार्य
Jul 27, 2026 | 01:19 PMनागपुर में बढ़ा गैंगवार का खतरा: इंदौर की लाला कंपनी फैला रही नेटवर्क, सोशल मीडिया पर युवा को भटकाने की साजिश
Jul 27, 2026 | 01:16 PM8 अगस्त से थम सकते हैं एमपी में बसों के पहिए! अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान, लाखों यात्रियों पर पड़ेगा असर
Jul 27, 2026 | 01:14 PM8th Pay Commission: कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट; क्या जल्द बढ़ने वाली है सैलरी?
Jul 27, 2026 | 01:13 PMवर्धा महाआरोग्य शिविर में 6,608 लोगों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच, हजारों मरीजों को मिला लाभ
Jul 27, 2026 | 01:06 PMवीडियो गैलरी

चार महीने का सीसीटीवी फुटेज दिखाइए… शंकराचार्य ने सरकार को दी खुली चुनौती-VIDEO
Jul 27, 2026 | 12:31 PM
‘जब तक जिंदा हूं परिवार को कमजोर नहीं होने दूंगा’— भरत तिवारी के घर पहुंचे पप्पू यादव-VIDEO
Jul 27, 2026 | 11:29 AM
पटना पहुंचते ही भड़के तेजस्वी यादव; सरकार को दी खुली चेतावनी, कहा- अगर कल तक रिहा नहीं किया तो…देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 11:14 PM
उद्घाटन के महज 12 दिन बाद ही धंस गया UP का लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे, सपा नेता ने उठाए सवाल, देखें VIDEO
Jul 26, 2026 | 10:57 PM
CM Yogi Agra Visit: मंच से भाषण दे रहे थे CM योगी, पास बैठे BJP विधायक भर रहे थे खर्राटे, VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:47 PM
जौहर यूनिवर्सिटी के समर्थन में सड़कों पर उतरे सपाई, अलीगढ़ में डीएम ऑफिस में जड़ा ताला; VIDEO वायरल
Jul 26, 2026 | 09:31 PM












