- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Gadchiroli Gevardha Village Ban Illegal Liquor Fine Proposal
शराब विक्रेता की जमानत लेना पड़ेगा महंगा, गड़चिरोली की एक ग्रामसभा हुआ बड़ा फैसला
Gadchiroli News: गड़चिरोली के गेवर्धा गांव की ग्रामसभा ने अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी लगाते हुए शराब विक्रेता और उसकी जमानत लेने वाले पर जुर्माना लगाने का प्रस्ताव पारित किया।
- Written By: आकाश मसने

नशामुक्ति रैली में शामिल महिलाएं (फोटो नवभारत)
Gadchiroli Gevardha Village Liquor Ban: गड़चिरोली जिले में शराबबंदी होने के बावजूद अवैध रूप से शराब की बिक्री होती है। जिसके चलते मुक्तिपथ संगठन द्वारा गांव-गांव में नशामुक्ति के लिए प्रयास कर रही है। जिसके चलते ग्रामीण जागृत होकर शराबबंदी के लिए आगे आ रहे है।
वहीं अवैध शराब विक्रेताओं को सबक सिखाने के लिए गांव संगठन के माध्यम से विभिन्न कृति की जा रही है। इसी के तहत कुरखेड़ा तहसील के गेवर्धा गांव में ग्रामसभा लेकर अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया।
ग्रामसभा में अवैध शराब की बिक्री करने पर शराब विक्रेता पर जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया। इसके साथ ही अवैध शराब विक्रेता की जो भी जमानत लेगा उस पर भी जुर्माना लगाने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के चलते अब शराब विक्रेताओं की जमानत लेना भी महंगा पड़ने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
होली पर गड़चिरोली पुलिस का सख्त एक्शन: 24 घंटे में 10 शराब विक्रेताओं पर कार्रवाई, नशेड़ी चालकों पर शिकंजा
कोंकण रेलवे का टाइमटेबल ध्वस्त, तेजस एक्सप्रेस 7 घंटे देरी से, सांसद नरेश म्हस्के ने रेलमंत्री को लिखा पत्र
विज्ञापन से ST की कमाई में उछाल, 5 साल में 250 करोड़ का लक्ष्य, नए टेंडर से दोगुनी होगी आय
अनाथ बच्चों के साथ मनाई होली, मेधा कुलकर्णी ने मिडिल ईस्ट में फंसे भारतीयों की वापसी का लिया संकल्प
कुरखेड़ा तहसील के गेवर्धा में अवैध शराब की बिक्री होती है, जिसके चलते सामाजिक स्वास्थ्य बिगड़ रहा है। इसके मद्देनजर गेवर्धा में विशेष ग्रामसभा लेकर अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी का प्रस्ताव पारित किया गया।
गांव में निकाली गई रैली
गांव में रैली निकालकर अवैध शराब बिक्री को बंद करने की मांग की गई। गांव के प्रमुख मार्गों से रैली निकाली गई। ‘बंद करें, बंद करें, शराब बिक्री बंद करें’ ऐसी घोषणाएं देते हुए ग्रामसभा द्वारा लिए गए प्रस्ताव व निर्णय की जानकारी शराब विक्रेताओं को दी गई।
इस दौरान ग्रामसभा यामीना व्यंकट तुलावी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस समय पुलिस विभाग की ओर से पीएसआई संदीप ताराम, ग्रापं सदस्य कल्पना कांबले, ग्रामसेवक डीएस भोयर, भाग्यरेखा वझाडे, विमुस अध्यक्ष राजू बारई, सुरेश पुसाम, ग्रापं सदस्य रोशन सय्यद, राजेंद्र कुंबरे, सुधीर बुद्धे, पप्पू शेख, आशीष टेंभुर्ने, मडावी, मस्के, हिना पठान उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें:- ‘दिवाली पर हिंदुओं से ही खरीदें सामान’, NCP विधायक के बयान पर मचा बवाल, अजित पवार ने लगाई फटकार
विक्रेताओं पर 50,000 का जुर्माना
ग्रामसभा में सभी की अनुमति से अवैध शराब बिक्री पर पाबंदी का प्रस्ताव लिया गया। इसे साथ ही अवैध रूप से शराब की बिक्री करने पर शराब विक्रेताओं पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं शराब पकड़कर देने वाले को 5 हजार का इनाम भी दिया जाने वाला है।
वहीं जो कोई शराब पीकर गांव की शांति भंग करेगा, गांव के सामाजिक कार्य में रुकावट करेगा, अपने पत्नी से मारपीट करेगा उससे भी 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया जाएगा।
नहीं मिलेंगे दाखिले
इसके साथ ही ग्रामसभा में निर्णय लिया गया कि शराब विक्रेता को ग्राम पंचायत द्वारा दिए जाने वाले सरकारी प्रमाणपत्र तथा दस्तावेज बंद किया जाएगा। रोजगार गांरटी योजना के कार्य से शराब विक्रेता व उसके परिवार को वंचित रखने का निर्णय भी प्रस्ताव में लिया गया। मामला दर्ज होने वाले शराब विक्रेताओं की जमानत लेने वाले व्यक्ति को घर टैक्स की रसीद भी नहीं दी जाएगी। साथ ही उससे भी जुर्माना वसूल किया जाएगा।
Gadchiroli gevardha village ban illegal liquor fine proposal
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मारुति 800 को मॉडिफाई कर बनाई लैम्बोर्गिनी, झारखंड के जुगाड़ का वीडियो हो रहा वायरल
Mar 03, 2026 | 07:00 PMकृति सेनन ने जीजा स्टेबिन बेन संग खेली पहली होली, माता-पिता और बहन नूपुर संग किया शानदार सेलिब्रेशन
Mar 03, 2026 | 06:54 PMखामेनेई की मौत के बाद क्यों भड़का कश्मीर? तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, रास्ते सील, सुरक्षा एजेंसी अलर्ट
Mar 03, 2026 | 06:53 PMT20 World Cup 2026: पहले सेमीफाइनल के लिए साउथ अफ्रीका की प्लेइंग XI तैयार, टीम में हो सकते हैं ये बड़े बदलाव
Mar 03, 2026 | 06:51 PMवना नदी में खूनी गैंगवार: बीजेपी नेता भारत नागपाल की हत्या, रेत माफियाओं पर शिकंजा
Mar 03, 2026 | 06:46 PMRajya Sabha चुनाव के लिए NDA ने उपेंद्र कुशवाहा को बनाया उम्मीदवार, जानें किस दिन करेंगे अपना नामांकन
Mar 03, 2026 | 06:44 PMPune Crime: बारामती में ‘कोयता’ गैंग का शिकार हुए प्रेमी जोड़े, लाखों की लूट के बाद 3 आरोपी गिरफ्तार
Mar 03, 2026 | 06:41 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














