फाइलेरिया की दवा से नहीं बिगड़ी तबीयत! क्या है बीमारी का असली सच? गड़चिरोली के 936 घरों का किया सर्वे
Gadchiroli Health News: मुरखला गांव में छात्रों की तबीयत का फाइलेरिया की दवा से संबंध नहीं। स्वास्थ्य विभाग ने अफवाहों का किया खंडन, 685 नागरिकों का हुआ सर्वे। पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
- Written By: प्रिया जैस
गड़चिरोली में सर्वे किया (सौजन्य-नवभारत)
Filaria Medicine Side Effects Rumors: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील के मुरखला माल गांव की छात्रों की तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें उपचार के लिए चामोर्शी के ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इधर इस मामले को गंभीरता से लेकर स्वास्थ्य विभाग विभिन्न उपाययोजना चला रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक 685 नागरिकों का सर्वे किया गया है।
जिससे संबंधित छात्रों की तबीयत फाइलेरिया की गोलियां सेवन करने से नहीं बिगड़ी है, अब सभी छात्रों का स्वास्थ्य स्वस्थ होने की बात स्वास्थ्य विभाग ने कही है। इस मामले को गंभीरता से लेकर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रताप शिंदे स्वयं बाधित गांव को भेंट देकर परिस्थिति का जायजा लिया। वहीं उन्होंने चामोर्शी के अस्पताल में छात्रों के पूछताछ कर वैद्यकीय सेवा-सुविधा का निरीक्षण किया।
ग्रामीणों से की पूछताछ
इस समय मलेरिया विभाग की सहायक संचालक डा. नयना धूपारे, जिला माता व बाल संगोपन अधिकारी डा. माधव शिंदे, जिला मलेरिया अधिकारी डा. सुजिता वाडीवे, जिला साथरोग अधिकारी डा. रुपेश पेंदाम ने भी तांत्रिक मार्गदर्शन किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव के प्रत्येक घर में पहुंचकर मरीज खोजने के लिए विशेष मुहिम शुरू की है। सर्वेक्षण के दौरान छात्रों समेत ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
अशोक खरात की पत्नी कल्पना पर भी शिकंजा, अग्रिम जमानत पर 12 मई को सुनवाई
Sunetra Pawar Resigns: सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बारामती की रिकॉर्ड जीत के बाद बड़ा कदम
Anil Parab Cleanchit: साई रिसॉर्ट केस में अनिल परब को बड़ी राहत, कोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
Maharashtra Hindi Exam: महाराष्ट्र में हिंदी परीक्षा रद्द, मनसे के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
विशेषत: 6 स्वास्थ्य पथक प्रत्यक्ष गृहभेंट देकर अभिभावकों का भय दूर कर रहे है। साथ ही अफवाह पर विश्वास न रखें, ऐसा आह्वान भी स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। जांच के दौरान मरीजों के रक्त नमूने लिए गए हैं। डेंगू और मलेरिया निगेटिव पाए गए है। दूषित पानी के चलते संक्रमण न हो, इसलिए गांव के जलस्त्रोत की ओटी टेस्ट (Orthotolidine Test) की जा रही है।
यह भी पढ़ें – भाजपा में जश्न, कांग्रेस में संग्राम! स्वीकृत सदस्यों के नाम आते ही अकोला की राजनीति में भूचाल, देखें लिस्ट
गांव के पानी के 20 नमूने अधिक जांच के लिए जिला प्रयोगशाला में भिजवाए गए है। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा मुरखला माल और परिसर में औषधोपचार के साथ ही प्रतिबंधात्मक उपाययोजना संदर्भ में जनजागृति की जा रही है। इस मुहिम के दौरान अब तक 936 घरों का सर्वेक्षण कर निजी स्तर पर स्वास्थ्य संवाद किया गया है। वहीं 685 नागरिकों की स्वास्थ्य जांच पूर्ण की गई है।
नागरिक स्वाच्छता बरतें
गड़चिरोली जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रताप शिंदे ने बताया छात्रों का स्वास्थ्य अब स्वस्थ होकर स्वास्थ्य विभाग सभी आवश्यकत प्रतिबंधात्मक उपाययोजना कर रहा है। नागरिक अपने परिसर में स्वच्छता बरतकर कुछ लक्षण दिखाई देने पर करीबी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
