Sunetra Pawar Resigns: सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बारामती की रिकॉर्ड जीत के बाद बड़ा कदम
Sunetra Pawar Resigns From RS: बारामती विधानसभा उपचुनाव में रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
सुनेत्रा पवार (डिजाइन फोटो)
Sunetra Pawar Resigns From Rajya Sabha: बारामती विस सीट से रिकॉर्ड वोटों से जीत दर्ज करने के बाद उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी। उन्होंने दिल्ली पहुंचकर रास की सदस्यता से इस्तीफा दिया। उन्होंने राज्यसभा के सभापति को अपना इस्तीफा सौंपा।
उन्होंने दिल्ली में सत्ता पक्ष के बड़े नेताओं से मुलाकात की और उनका आभार माना। नियमों के अनुसार सुनेत्रा राज्यसभा या विस में से किसी एक में ही रह सकती थीं। उन्हें एक पद से इस्तीफा देना था। उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता छोड़ दी। खाली रास सीट के लिए जल्द ही उपचुनाव की घोषणा हो सकती है।
पार्थ पवार निर्विरोध राज्यसभा पहुंचे
इस सीट को लेकर राकां (एपी) व अन्य राजनीतिक दलों में जोर-आजमाइश शुरू हो गई है। उनके बेटे पार्थ निर्विरोध रास पहुंच चुके हैं। जय पवार के राजनीतिक भविष्य को लेकर उत्सुकता है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इस रिक्त सीट पर किसे मौका मिलता है। राकांपा (एपी) यह सीट अपने पाले में चाहती है।
सम्बंधित ख़बरें
गूंगी गुड़िया पर सुप्रिया सुले की पहली प्रतिक्रिया, ननद ने भाभी पर की गई कांग्रेस की टिप्पणी पर क्या कहा?
सुनेत्रा पवार के मार्गदर्शन में तटकरे कर रहे बेहतरीन काम, प्रशांत किशोर की मुलाकात पर दत्तात्रेय भरणे की सफाई
प्रशांत किशोर की एंट्री से पहले NCP में भगदड़! सुनेत्रा पवार संग बैठक के बाद पार्टी में अंदरूनी खटपट तेज
पत्नी ने पति को दिया जहर, मरा समझ नाले में किया दफन, पुणे दृश्यम स्टाइल का अपराध, पुलिस के आते ही हुआ चमत्कार
ये भी पढ़ें :- Anil Parab Cleanchit: साई रिसॉर्ट केस में अनिल परब को बड़ी राहत, कोर्ट ने सबूतों के अभाव में किया बरी
ऐतिहासिक जीत दर्ज की
हाल ही में हुए बारामती के उपचुनाव में सुनेत्रा पवार ने विधायकी में राज्य ही नहीं बल्कि देश में एतिहासिक जीत दर्ज की। उन्हें 2,18,930 वोट मिले जबकि उनके खिलाफ 22 उम्मीदवारों और ‘नोटा’ को 4837 वोट मिले थे।
उन्होंने साल 2019 मे बारामती से बड़े अंतर से जीते अपने पति अजीत पवार के 1,65,265 वोटों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उप्र के सुनील कुमार शर्मा, पंकज सिंह और महाराष्ट्र के काशीराम पावरा के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।
