अशोक खरात की पत्नी कल्पना पर भी शिकंजा, अग्रिम जमानत पर 12 मई को सुनवाई
Ashok Kharat Wife: नाशिक सेक्स स्कैंडल और वित्तीय धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
- Written By: अपूर्वा नायक
Kalpana Kharat Bail Plea Ashok Kharat (फोटो क्रेडिट-X)
Ashok Kharat Wife Bail Plea: कई महिलाओं के यौन शोषण के अलावा वित्तीय धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तार ढोंगी तांत्रिक अशोक खरात की पत्नी कल्पना खरात की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं।
नाशिक सेक्स स्कैंडल की जांच कर रही पुलिस को पता चला है कि खरात की पत्नी ने भी शिरडी में जमीन खरीदने के मामले में धोखाधड़ी की है। इस मामले में शिरडी में केस दर्ज होने के बाद से ही कल्पना फरार है। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए उन्होंने औरंगाबाद खंडपीठ में अग्रिम जमानत की याचिका दायर की है। इस पर अब 12 मई को सुनवाई होगी।
शिरडी पुलिस को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी
कोर्ट ने कल्पना खरात की इस याचिका पर शिरडी पुलिस को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। इससे पहले रहाता कोर्ट में हुई सुनवाई में कल्पना के वकील के न होने और केस लड़ने वाले के वकीलों के समय मांगने की वजह से सुनवाई टाल दी गई थी। अशोक खरात फिलहाल 9 मई तक पुलिस कस्टडी में है।
सम्बंधित ख़बरें
सड़क के गड्ढों पर गरमाया नासिक मनपा सदन, मरीज बनकर एंबुलेंस से सदन में पहुंचे शिवसेना पार्षद
महाराष्ट्र-गुजरात में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.3 रही तीव्रता; नासिक समेत कई इलाकों में दहशत
236 रुपये में अब सात समंदर पहुंचेगी राखी, 7 से 12 दिनों में होगी सुरक्षित डिलीवरी
नासिक मनपा की महासभा में गड्ढों पर गदर: एंबुलेंस लेकर सभागार में घुसे पार्षद, मरीजों का वेश धरकर प्रदर्शन!
ये भी पढ़ें :- Sunetra Pawar Resigns: सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, बारामती की रिकॉर्ड जीत के बाद बड़ा कदम
रूपाली की बहन से होगी दोबारा पूछताछ
सूत्रों के मुताबिक ईडी राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रूपाली चाकणकर की बहन प्रतिभा को दोबारा पूछताछ के लिए बुला सकती है। ऐसी रिपोर्ट है कि पिछली पूछताछ में प्रतिभा ने खरात के साथ हुए वित्तीय लेन-देन को लेकर कई और नामों का खुलासा किया है।
इसके बाद जांच एजेंसी यह पता लगाना चाहती है कि अशोक खरात के नेटवर्क के जरिए किन-किन व्यक्तियों के खातों में पैसे ट्रांसफर हुए हैं। ईडी मनी ट्रेल की कड़ियों को भी जोड़ने में लगी है।
हालांकि प्रतिभा ने खरात की वित्तीय धोखाधड़ी में अपनी किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है। उनका दावा है कि उन्होंने अपने और बेटे तन्मय का पैन व आधार कार्ड धार्मिक कार्यों के लिए खरात को दिया था लेकिन इसका दुरुपयोग किया गया। हालांकि ईडी इस जवाब से संतुष्ट नहीं है।
