Maharashtra Hindi Exam: महाराष्ट्र में हिंदी परीक्षा रद्द, मनसे के विरोध के बाद सरकार का बड़ा फैसला
Maharashtra Hindi Exam Cancelled: सरकारी कर्मचारियों की हिंदी परीक्षा रद्द कर दी है। मनसे समेत कई संगठनों के विरोध के बाद लिए गए इस फैसले से राज्य में भाषा राजनीति फिर चर्चा में आ गई है।
- Written By: अपूर्वा नायक
उदय सामंत (सौजन्य-फाइल फोटो )
Maharashtra Hindi Exam Cancelled Language Row: महाराष्ट्र में एक बार फिर हिंदी भाषा का विवाद गहरा गया है। महायुति सरकार ने राज ठाकरे की पार्टी मनसे समेत कुछ अन्य संगठनों के विरोध को देखते हुए पिछले कई वर्षों से सरकारी कर्मचारियों के लिए होने वाली हिंदी परीक्षा को रद्द कर दिया है।
यह घोषणा मराठी भाषा मंत्री उदय सामंत ने की। इस फैसले से महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों और कर्मचारियों को राहत मिली है लेकिन महायुति सरकार की किरकिरी हो रही है। इस परीक्षा का आयोजन 28 जून को किया जाना था।
मंत्री सामंत ने की जांच की बात
मंत्री सामंत ने कहा कि हमारी सरकार इस बात की जांच करेगी कि 1976 के नियमों के तहत होने वाली हिंदी भाषा परीक्षा की प्रासंगिकता अब 2026 के संदर्भ में कितनी रह गई है। इसके बाद ही इस पर फैसला लिया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
महाराष्ट्र FDA का बड़ा एक्शन: बीड में अवैध तेल रीपैकिंग का भंडाफोड़, 1.94 करोड़ का माल जब्त
स्वास्थ्य मंत्री प्रकाश आबिटकर सख्त, खाली पदों पर भर्ती और लंबित प्रमोशन जल्द पूरा करने के निर्देश
सुप्रिया सुले का केंद्र पर हमला: प्रस्तावित FCRA संशोधन बिल का विरोध, NCP सांसद आज पीएम मोदी से मिलेंगे
अमित शाह बोले- छोटे कर्जदार सबसे सुरक्षित, 2.5 लाख तक बिना गारंटी लोन की 99.78% रिकवरी
फैसला वापस ले सरकार
मनसे नेता संदीप देशपांडे ने कहा कि आखिर महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारियों व अधिकारियों को हिंदी भाषा सीखने की क्या जरूरत है। सरकारी कर्मचारियों को मराठी आती है, यह उनके लिए काफी है।
ये भी पढ़ें :- जन गण मन हमारा मान, पर वंदे मातरम की अनिवार्यता असंवैधानिक, वारिस पठान ने केंद्र के फैसले पर उठाए सवाल
28 जून को परीक्षा केंद्र के बाहर तमाशा करने की दी धमकी
मेरी अपील है कि सरकार यह फैसला वापस ले अन्यथा 28 जून को परीक्षा केंद्र के बाहर जो तमाशा होगा, उसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी। शिवसेना (यूबीटी) प्रवक्ता संजय राऊत ने डिफेंसिव रुख अपनाते हुए कहा कि हिंदी का हमने कभी विरोध नहीं किया। महाराष्ट्र में मराठी पहले क्रमांक की भाषा है। हिंदी व अंग्रेजी ऐच्छिक भाषा है।
