अंततः निंबोरकर को भाजपा ने दिया टिकट, योगिता पिपरे, रीना चिचघरे और गीता हिंगे का पत्ता कटा
Gadchiroli Mayoral Candidate: गड़चिरोली नप चुनाव में भाजपा ने प्रणोती निंबोरकर को नगराध्यक्ष उम्मीदवार घोषित किया। कांग्रेस ने भी शक्ति प्रदर्शन के साथ नामांकन दाखिल किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
अंततः निंबोरकर को भाजपा ने दिया टिकट (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli Municipal Election: गड़चिरोली नगर परिषद चुनाव में भाजपा की ओर से नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार को लेकर बनाई जा रही उत्सुकता सोमवार को समाप्त हो गई। भाजपा ने आधिकारिक रूप से प्रणोती निंबोरकर को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। उन्होंने सोमवार सुबह ही नगर परिषद चुनाव कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया। नगराध्यक्ष पद के लिए भाजपा की ओर से प्रणोती निंबोरकर, रीना चिचघरे, योगिता पिपरे और गीता हिंगे ने दावेदारी जताई थी। पार्टी ने कई दौर की आंतरिक चर्चा, समीक्षा और छानबीन के बाद गड़चिरोली के प्रभारी कीर्ति कुमार भांगड़िया ने अधिकृत उम्मीदवार की घोषणा की।
घोषणा करते हुए विधायक भांगड़िया ने कहा,“प्रणोती निंबोरकर युवा, शिक्षित और सक्षम नेतृत्व का प्रतीक हैं। नगर परिषद क्षेत्र की समस्याओं को हल करने के लिए आवश्यक ऊर्जा, कौशल और प्रशासनिक समझ उनमें है। हमें विश्वास है कि वे गड़चिरोली के विकास में सार्थक बदलाव लाएंगी।”
सर्वसमावेशक निर्णय
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पिछले कुछ दिनों में कई नाम सामने आने के बावजूद पार्टी ने गुटबाजी से ऊपर उठकर सर्वसमावेशक निर्णय लिया है। निंबोरकर के नाम को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं का व्यापक समर्थन मिला है, इसलिए भाजपा की जीत को लेकर संगठन आत्मविश्वास से भरा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
जंगल में जुआ का बड़ा अड्डा ध्वस्त,गड़चिरोली में 22 जुआरी गिरफ्तार; 71 लाख से ज्यादा का माल जब्त
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
कलेक्टर के हस्तक्षेप से पेड़ कटाई पर रोक, यातायात सुगम करने के लिए NH 53 का कर रहे चौड़ीकरण
चंद्रपुर मनपा में चुनावी संग्राम: 3 जोन्स और महिला-बाल कल्याण पदों के लिए आज होगा फैसला! रस्साकशी तेज
उम्मीदवारी की घोषणा के बाद शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह लहर दौड़ गई। बधाई संदेशों से सोशल मीडिया भर गया और शहर में पोस्टर-बैनर भी लगने शुरू हो गए। नामांकन दाखिल करते समय निंबोरकर ने गड़चिरोली के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने का संकल्प जताया। उन्होंने कहा कि जलापूर्ति, स्वच्छता, सड़कें, उद्यान विकास, महिला सुरक्षा और डिजिटल प्रशासन उनके प्रमुख फोकस क्षेत्र रहेंगे।
विपक्ष आगे क्या रणनीति
राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि भाजपा ने युवा नेतृत्व को आगे लाकर चुनाव में एक मजबूत संदेश दिया है, जो गड़चिरोली के बदलते राजनीतिक समीकरणों पर प्रभाव डाल सकता है। अब शहर में उत्सुकता इस बात को लेकर है कि विपक्ष आगे क्या रणनीति अपनाएगा।
ये भी पढ़े: ‘ऐसे हजारों अपराधों पर गर्व…’, शिवाजी महाराज की प्रतिमा अनावरण विवाद पर बोले अमित ठाकरे
कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन के साथ दाखिल किया नामांकन
गड़चिरोली नगर परिषद चुनाव के मद्देनज़र कांग्रेस पार्टी ने भारी शक्ति प्रदर्शन करते हुए अपना नामांकन दाखिल किया। शहर में रैली निकाली गई जिसमें हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। कांग्रेस की अधिकृत नगराध्यक्ष पद की उम्मीदवार कविता सुरेश पोरेड्डीवार और सभी पार्षद उम्मीदवारों ने ढोल-ताशों की गूंज और घोषणाबाजी के साथ अपना नामांकन दाखिल किया। रैली जिला कांग्रेस कार्यालय से निकली और पूरे शहर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।
