गड़चिरोली में अवैध एचटीबीटी कपास बीज तस्करी का भंडाफोड़, 7.20 लाख का माल जब्त
HTBT Cotton Seeds Seized: गड़चिरोली के आष्टी में पुलिस व कृषि विभाग ने 7.20 लाख रुपये के प्रतिबंधित HTBT कपास बीज जब्त किए। आरोपी गौरव बिटपल्लीवार को वाहन सहित हिरासत में लिया गया।
- Written By: केतकी मोडक
अवैध एचटीबीटी कपास बीज प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)
Illegal Cotton Seed Smuggling In Amravati: गड़चिरोली जिले के चामोर्शी तहसील के आष्टी में अवैध रूप से प्रतिबंधिति व अवैध कपास बीज की तस्करी होने के गुप्त जानकारी के आधार पर कृषि अधिकारियों ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित व अवैध एचटीबीटी कपास बीज की यातायात करनेवाले वाहन पर छापा मारा। इस कार्रवाई में करीब 7 लाख 20 हजार रूपयों का माल जब्त किया गया। इस कार्रवाई के चलते अवैध बीज माफियाओं में हडकंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध रूप से कपास बीजों की तस्करी होने की गुप्त जानकारी के आधार पर आष्टी पुलिस थाने का दल, कृषि विभाग के अधिकारियों ने अडपल्ली चक (मलेझरी) के शिवाजी चौक परिसर में जाल बिछाया था। इस दौरान बामनपेठ की ओर से ए. पी. 40 के आर 7566 क्रमांक का वाहन संदिग्ध रूप से आ रहा था। जिससे संदिग्ध वाहन आता देख पुलिस ने उक्त वाहन को रोककर उक्त वाहन की जांच की।
इसमें 2 प्लास्टिक के बोरो में भरे करीब 60 किलो प्रतिबंधित एचटीबीटी कपास बीज बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी चामोर्शी तहसील के मार्कडा निवासी गौरव भगवान बिटपल्लीवार (24) को हिरासत में लिया। वहीं करीब 1 लाख 20 हजार रुपये कीमत के बीज तथा 6 लाख रु का वाहन ऐसा कुल 7 लाख 20 हजार रूपयों का माल जब्त किया गया। इस मामले में जिला गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक संजय ग्यानिराम मेश्राम के शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
सम्बंधित ख़बरें
‘ए आवाज नीचे…’ महिला पर भड़के जैन मुनि; दादर में सफेद पट्टी विवाद ने पकड़ा तूल, देखें वायरल वीडियो
नासिक के ग्रामीण छात्रों को बड़ी राहत: अब स्कूल जाने के लिए मिलेगा परिवहन भत्ता, 1.5 लाख बच्चों को होगा फायदा
मुंबई एयरपोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी; परिसर की गहन तलाशी में जुटा बम निरोधक दस्ता
कोका अभयारण्य के बफर क्षेत्र में 5 वर्षीय नर भालू की मौत, वन्यजीव संघर्ष की आशंका
आगे भी कार्रवाई रहेगी जारी
अवैध प्रतिबंधित एचटीबीटी कपास बोज के तस्करी संदर्भ में आष्टी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। वहीं आगो की जांच पुलिस निरीक्षक विशाल काले कर रहे है। जिले में प्रतिबंधित व अवैध बीज के बिक्री व तस्करी के खिलाफ प्रशासन ने कडी भूमिका ली है, ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी, ऐसी बात कहीं गई है।
यह भीू पढे़ं:- नासिक के ग्रामीण छात्रों को बड़ी राहत: अब स्कूल जाने के लिए मिलेगा परिवहन भत्ता, 1.5 लाख बच्चों को होगा फायदा
सस्ते कपास बीजों की जुगत में किसान
- खरीफ सीजन के कृषिकार्य प्रारंभ हुए है। किसानों द्वारा खेतों को तैयार किया गया जा रहा है। वहीं किसानों को अब बारिश का इंतजार है। आगामी दिनों में बुआई का दौर शुरू होनेवाला है। जिसके तहत किसान बीजों की जुग्गत में लगे है।
- जिले में धान के साथ ही कपास का क्षेत्र भी बढ गया है। ऐसे में कुछ किसानों द्वारा प्रतिबंधित एचटीबीटी बीजों की बुआई की जाती है। इसके मद्देनजर बीज माफिया सक्रिय हुए हैं। कुछ दिन पूर्व ऐसे ही कार्रवाई की गई थी। अब फिर से बीज तस्करों पर कार्रवाई हुई है।
