नासिक के ग्रामीण छात्रों को बड़ी राहत: अब स्कूल जाने के लिए मिलेगा परिवहन भत्ता, 1.5 लाख बच्चों को होगा फायदा
Nashik Education: नासिक शिक्षा विभाग ने दूरी के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले ग्रामीण व पहाड़ी क्षेत्रों के छात्रों को बड़ी राहत दी है। आरटीई के तहत करीब 1.5 लाख छात्रों को परिवहन भत्ता मिलेगा।
- Written By: रूपम सिंह
ग्रामीण छात्र (सोर्स-सोशल मीडिया)
Nashik Education Department: नासिक जिले के ग्रामीण, दुर्गम और पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब घर से दूर स्थित स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को परिवहन भत्ता प्रदान किया जाएगा। इस योजना का उद्देश्य लंबी दूरी के कारण पढ़ाई छोड़ने वाले छात्रों की संख्या कम करना और उनकी नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। यह योजना ‘शिक्षा का अधिकार अधिनियम’ (आरटीई) के तहत लागू की गई है, जिससे आर्थिक और भौगोलिक बाधाओं के कारण शिक्षा से वंचित होने वाले विद्यार्थियों को राहत मिलेगी।
दूरी के आधार पर मिलेगी पात्रता
शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार परिवहन भत्ते का लाभ विद्यार्थियों को घर और स्कूल के बीच की दूरी के आधार पर दिया जाएगा।
- कक्षा 1 से 5वीं तक : घर से स्कूल की दूरी 1 किलोमीटर से अधिक होने पर।
- कक्षा 6वीं से 8वीं तक : घर से स्कूल की दूरी 3 किलोमीटर से अधिक होने पर।
- कक्षा 9वीं और 10वीं तक : 5 किलोमीटर के दायरे में स्कूल उपलब्ध नहीं होने पर।
विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों को स्कूल पहुंचने में होने वाली कठिनाइयों से राहत मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
Mumbai Crime News: उत्तर परिमंडल में मुंबई पुलिस का बड़ा एक्शन, 12 गंभीर अपराधियों को किया तड़ीपार
MHADA Update: शिकायतों के समाधान के लिए बनेगा अलग सेल, देवेंद्र फडणवीस का एमएचएडीए को निर्देश
छत्रपति संभाजीनगर: स्थायी समिति की बैठक में हंगामा, सड़क, पानी और 22 करोड़ के प्रकरण पर अधिकारियों को फटकार
MMRDA Project Status: कासारवडवली-खारबाव पुल परियोजना लटकी, जमीन न मिलने से काम पड़ा धीमा
डीबीटी के जरिए सीधे खाते में पहुंचेगी राशि
योजना के क्रियान्वयन को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। जिन क्षेत्रों में छात्रों के लिए नियमित वाहन सुविधा उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा, वहां परिवहन भत्ते की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से सीधे विद्यार्थियों या उनके अभिभावकों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
इसके अलावा, कुछ चयनित विशेष स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए वाहन सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे उन्हें सुरक्षित और सुविधाजनक परिवहन मिल सके।
ये भी पढ़े:- नासिक कुंभ मेला में जनवरी 2027 तक पूरे करें घाटों के निर्माण कार्य, पालक सचिव एकनाथ डवले के सख्त निर्देश
छात्राओं को मिलेगा सबसे बड़ा लाभ
शिक्षा विभाग के अधिकारियों का मानना है कि इस योजना से विशेष रूप से ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों की छात्राओं को बड़ा लाभ होगा। कई बार लंबी दूरी और परिवहन सुविधाओं की कमी के कारण छात्राएं बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं। परिवहन भत्ता मिलने से ऐसी समस्याओं में कमी आने की उम्मीद है।
1.5 लाख विद्यार्थियों को होगा सीधा फायदा
शिक्षा विभाग के अनुमान के अनुसार नासिक जिले की ग्रामीण और आदिवासी तहसीलों के लगभग 1.5 लाख छात्रों को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा। अधिकारियों का कहना है कि यह पहल शिक्षा के अधिकार को मजबूत करने के साथ-साथ जिले में स्कूल छोड़ने की दर कम करने और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
