गड़चिरोली में सड़क दुर्घटना, अज्ञात वाहन ने ऑटो को मारी टक्कर, पुलिस जांच में जुटी

Gadchiroli accident: गड़चिरोली के अहेरी-आल्लापल्ली मार्ग पर अज्ञात चौपहिया की टक्कर से ऑटो पलट गया। 8 यात्री घायल हुए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। पुलिस जांच कर रही है।
Road accident in Gadchiroli, unknown vehicle hits auto, police engaged in investigation
प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli Auto Rickshaw Crash: गड़चिरोली अहेरी से आलापल्ली की ओर यात्रियों को लेकर जाने वाले ऑटो को अज्ञात चौपहिया वाहन ने पीछे से टक्कर मारने से घटी दुर्घटना में ऑटो में सवार 8 यात्री घायल हुए है।

इनमें से 4 यात्रियों की हालत गंभीर है। यह हादसा सोमवार को दोपहर 12 बजे के दौरान लोक बिरादरी व प्राणहिता पुलिस कैंप के बीच हुआ। जानकारी के अनुसार एम. एच. 33 डब्लू 0048 क्रमांक का ऑटो अहेरी से आल्लापल्ली की ओर जा रहा था।

इस दौरान पीछे से आ रहे अज्ञात चौपहिया वाहन ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो सड़क पर ही पलट गया, इस दौरान उक्त ऑटो में सवार 8 यात्री घायल हुए है।

इसमें से 4 यात्रियों की हालत गंभीर है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अहेरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आगे की जांच पुलिस कर रही है।

घायलों में इनका समावेश

दुर्घटना में ऑटो चालक अहेरी निवासी अब्दूल जाकीर शेख (41) के सिर पर गंभीर चोट आई है। इसके साथ ही अहेरी निवासी तनवीरजा गफूर शेख (28), हुसनबी सरवर शेख (60), जमीला हसन शेख (47,) भंगारामपेठा निवासी ममता बेलादी (25), अहेरी निवासी श्यामला येमुलवार (39), कोत्तुर निवासी शांता गडडमवार (65) तथा नवेगांव निवासी मंगेश मेश्राम (37) का समावेश है।

गंभीर घायलों को चंद्रपुर के अस्पताल में किया रेफर

दुर्घटना के पश्चात परिसर के नागरिक मदद के लिए दौडे आए। इस दौरान घायलों को तत्काल अहेरी के उपजिला अस्पताल में दाखिल किया गया, लेकिन ऑटो चालक के साथ अन्य 3 लोगों की हालत गंभीर होने से उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात आगे के उपचार हेतु चंद्रपुर के अस्पताल में रेफर किया है, रेफर किए गए घायलों में ऑटो चालक अब्दुल जाकीर शेख, मंगेश मेश्राम, ममता पेलादी का समावेश है।

पुलिस कर रही अज्ञात वाहन की खोज

अहेरी आलापल्ली मार्ग पर अज्ञात वाहन ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मारी। इस दौरान दुर्घटना के पश्चात संबंधित वाहन चालक वाहन समेत फरार हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही अहेरी पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का पंचनामा किया। दुर्घटना का कारण बने अज्ञात वाहन की खोज पुलिस कर रही है।

मामले की जांच पुलिस निरीक्षक हर्षल एकरे के मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक चैतन्य घावटे द्वारा किया जा रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com