गड़चिरोली में 38, देसाईगंज में 10 नामांकन खारिज, चुनाव से पहले पार्टियों को लगा बड़ा झटका

Gadchiroli Nomination Rejection: गड़चिरोली नगर परिषद चुनाव में कुल 38 और देसाईगंज में 10 नामांकन खारिज। गड़चिरोली में नगराध्यक्ष पद के 5 फॉर्म रद्द, आरमोरी में सभी नामांकन वैध पाए गए।
Gadchiroli Nomination Rejection: गड़चिरोली नगर परिषद चुनाव में कुल 38 और देसाईगंज में 10 नामांकन खारिज। गड़चिरोली में नगराध्यक्ष पद के 5 फॉर्म रद्द, आरमोरी में सभी नामांकन वैध पाए गए।
गड़चिरोली न्यूज
Published on
Updated on

Mayor Nomination Cancelled: गड़चिरोली जिले के तीन नगर परिषद चुनाव के लिए 10 से 17 नवंबर की अवधि में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चलाई गयी थी। वहीं मंगलवार को दाखिल नामांकन की छंटनी की गई। जिसमें गड़चिरोली नगर परिषद में कुल 38 नामांकन और देसाईगंज नगर परिषद में 10 नामांकन खारिज किये गये है।

गड़चिरोली नप में खारिज हुए नामांकनों में नगराध्यक्ष पद के लिए दाखिल हुए 5 नामांकन का समावेश है। वहीं आरमोरी नगर परिषद में एक भी नामांकन खारिज नहीं होने की जानकारी मिली है। काफी वर्षों की प्रतीक्षा के बाद नगर परिषद चुनाव कार्यक्रम घोषित किये गये। जिससे नप चुनाव लड़ने हेतु इच्छुक लोगों में उत्साह निर्माण हो गया।

कुल नामांकन दाखिल

जिले के गड़चिरोली, देसाईगंज और आरमोरी इन तीन नगर परिषद में 10 से 17 नवंबर की अवधि में नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया चलाई गयी। जिसमें आखिरी दिन तक यानी मंगलवार तक गड़चिरोली नगर परिषद में नगराध्यक्ष पद के लिए 13 और पार्षद पद के लिए 166, देसाईगंज नगर परिषद में नगराध्यक्ष पद के लिये 9 तो पार्षद पद के लिए 132 नामांकन व आरमोरी नगर परिषद में नगराध्यक्ष पद के लिए 13 तो पार्षद पद के लिए 132 नामांकन दाखिल किये गये थे।

नामांकन हुए खारिज

मंगलवार को नामांकन छंटनी की प्रक्रिया चलाई गयी। जिसमें गड़चिरोली नगर परिषद में नगराध्यक्ष पद के 5 और पार्षद पद के 33 सहित कुल 38 नामांकन खारिज हुए है। वहीं देसाईगंज नगर परिषद में 10 नामांकन खारिज होकर इनमें एक भी नगराध्यक्ष पद का नामांकन नहीं है। इसके अलावा आरमोरी नगर परिषद में एक भी नामांकन खारिज नहीं होने की जानकारी मिली है। वहीं नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख 21 नवंबर है।

  • आरमोरी नप की स्थिति
  • नगराध्यक्ष पद: 13
  • पार्षद पद: 132
  • खारिज नामांकन : 0
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख : 21 नवंबर
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com