-
मंगल, 30 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Etapalli Petrolpump Ghotala Vidhan Sabha Abhijit Vanjari
गड़चिरोली के एटापल्ली पेट्रोलपंप घोटाले का मामला विधानसभा तक पहुंचा, जांच और कार्रवाई की मांग तेजम
- Written By: केतकी मोडक
Gadchiroli Petrol Scam: एटापल्ली पंचायत समिति के पेट्रोलपंप से जुड़े कथित घोटाले का मामला महाराष्ट्र विधानसभा में गूंजा। दोषियों पर जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

गड़चिरोली पेट्रोल पंप (सोर्स- सोशल मीडिया )
Gadchiroli Petrol Diesel Sales Audit Scam: गड़चिरोली में पंचायत समिति एटापल्ली द्वारा संचालित ‘विकास सर्विस स्टेशन’ पेट्रोल पंप से पेट्रोल तथा डीजल की बिक्री के माध्यम से अर्जित लगभग डेढ़ से दो करोड़ रुपये के मुनाफे में कथित घोटाले का मामला अब सीधे महाराष्ट्र विधानसभा के मानसून सत्र तक पहुंच गया है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ जांच कर कड़ी कार्रवाई की मांग विधायक अभिजीत वंजारी ने विधानसभा में उठाई है। सरकार द्वारा इस पर की गई कार्रवाई का जवाब 2 जुलाई को सदन में दिया जाएगा।
बताया गया है कि पेट्रोल पंप के आर्थिक लेन-देन और प्रबंधन के लिए पंचायत समिति ने एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति की है, जिन्हें प्रति माह एक लाख रुपये से अधिक वेतन मिलता है। आरोप है कि संबंधित अधिकारी अपने मूल शासकीय कार्यों की अनदेखी कर पूरा समय पेट्रोल पंप के संचालन में व्यस्त रहते हैं। इसके कारण पंचायत समिति के प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं तथा आदिवासी एवं गरीब नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
आर्थिक अनियमितता का लगाया गंभीर आरोप
ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया है कि पेट्रोल और डीजल की बिक्री से होने वाली लाखों रुपये की आय में अनियमितता करने के उद्देश्य से संबंधित अधिकारी अपने मूल दायित्वों को छोड़कर पेट्रोल पंप का संचालन संभाल रहे हैं। साथ ही, मुनाफे की राशि को कागजों पर विकास कार्य दर्शाकर वास्तविक रूप से गबन किए जाने की आशंका भी व्यक्त की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
गडचिरोली में मजदूर की मौत, परिवार को नौकरी और 50 लाख मुआवजे की मांग
नागपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए AID के प्रयास सराहनीय; आभार समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
नासिक में एक बार फिर चर्चा में आया नीला ड्रम, घर-घर जाकर बेच रहे विक्रेता, जानिए क्यों बढ़ रही है डिमांड?
रेत घाट बंद होने के बावजूद खनन जारी, गड़चिरोली में उच्चस्तरीय जांच और कार्रवाई की मांग तेज
पेट्रोल पंप पर हर महीने लाखो की चोरी का आरोप
गौरतलब है कि करीब 22 वर्ष पूर्व महाराष्ट्र शासन की नीति के तहत पिछड़े, अति-दुर्गम, आदिवासी बहुल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण एटापल्ली में पंचायत समिति के माध्यम से भारत पेट्रोलियम का ‘विकास सर्विस स्टेशन’ पेट्रोल पंप शुरू किया गया था।
आरोप है कि इस पेट्रोल पंप से हर महीने लाखों रुपये का लाभ होने के बावजूद बिक्री और आय-व्यय का कोई व्यवस्थित रिकॉर्ड कार्यालय में तैयार नहीं किया जाता। इससे पेट्रोल पंप प्रबंधक, पंचायत समिति के संवर्ग विकास अधिकारी तथा प्रभार संभाल रहे प्रशासनिक अधिकारी की मिलीभगत से लाभ राशि के दुरुपयोग की आशंका जताई गई है।
यह भी पढ़ें:- वर्धा खाद्य-पेय विक्रेता संघ की नई कार्यकारिणी का गठन, व्यापारियों की समस्याओं के समाधान का भरोसा
इस संबंध में व्यापारी संघ के अध्यक्ष तथा पार्षद मनोहर बोरकर, पार्षद निज पेंदाम, निलेश गंपावार, नरोत्तम अधिकारी, अरुण डे, श्रीनिवास कम्बोगीनीवार, दिलीप पुपरेड्डीवार, शुभम वन्नमवार, पंकज पत्तीवार सहित अन्य नागरिकों ने विधायक अभिजीत वंजारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की थी। इसके बाद विधायक ने मानसून सत्र में यह मुद्दा उठाया।
Etapalli petrolpump ghotala vidhan sabha abhijit vanjari
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गड़चिरोली के एटापल्ली पेट्रोलपंप घोटाले का मामला विधानसभा तक पहुंचा, जांच और कार्रवाई की मांग तेजम
Jun 30, 2026 | 03:37 PMRRB Section Controller Result 2026: DV और मेडिकल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी
Jun 30, 2026 | 03:35 PMगडचिरोली में मजदूर की मौत, परिवार को नौकरी और 50 लाख मुआवजे की मांग
Jun 30, 2026 | 03:26 PMनागपुर एयरपोर्ट विस्तार के लिए AID के प्रयास सराहनीय; आभार समारोह में बोले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी
Jun 30, 2026 | 03:24 PMसागर में 108 कलशों से हुआ महाअभिषेक, ‘अस्वस्थ’ हुए भगवान जगन्नाथ; अब 15 दिन अनसर गृह में रहेंगे
Jun 30, 2026 | 03:22 PMनासिक में एक बार फिर चर्चा में आया नीला ड्रम, घर-घर जाकर बेच रहे विक्रेता, जानिए क्यों बढ़ रही है डिमांड?
Jun 30, 2026 | 03:20 PMDry Hair Tips: रूखे बालों को सिल्की और चमकदार बनाएंगे ये 6 घरेलू उपाय, पहली बार में ही दिखने लगेगा फर्क
Jun 30, 2026 | 03:17 PMवीडियो गैलरी

प्रसव पीड़ा में तड़पती रही महिला, भाई ने तोड़ा अस्पताल का गेट; 20KM बाइक से तय किया सफर, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:15 PM
राम मंदिर दान चोरी पर भड़के हुसैन दलवाई, चंपत राय पर साधा निशाना; UCC पर दिया बड़ा बयान, देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:10 PM
चीन-पाकिस्तान में सस्ता हुआ पेट्रोल, तो भारत में क्यों नहीं घट रहे दाम? सामने आई इसके पीछे की असली वजह- VIDEO
Jun 29, 2026 | 11:09 PM
3 साल की मासूम से दरिंदगी के दोषी को मिली फांसी की सजा, नवभारत न्यूजरूम में छिड़ी तीखी बहस; देखें VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:47 PM
UP Electricity Crisis: UP में बिजली कटौती पर भड़के मंत्री अनिल कुमार, चीफ इंजीनियर की फोन पर लगाई क्लास- VIDEO
Jun 29, 2026 | 10:28 PM
Russia Oil Crisis: रूस में Petrol Diesel का संकट! Putin परेशान, आखिर हुआ क्या?, VIDEO
Jun 29, 2026 | 07:06 PM











