RRB Section Controller Result 2026: DV और मेडिकल के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी

RRB CBAT Result : रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर भर्ती 2026 के अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। अभ्यर्थी अपना CBAT स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
RRB has released the list of shortlisted candidates for Document Verification and Medical Examination in the Section Controller Recruitment 2026.
सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी (फोटो - गूगल इमेज)
Published on: 
Updated on: 

Section Controller Recruitment : रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने CEN 04/2025 के तहत सेक्शन कंट्रोलर भर्ती के अगले चरण के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। CBT और CBAT परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV) और मेडिकल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।

उम्मीदवार अपने संबंधित RRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण संख्या और जन्मतिथि की मदद से CBAT स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने बताया है कि स्कोरकार्ड केवल 15 दिनों तक उपलब्ध रहेगा, इसलिए उम्मीदवार समय रहते इसे डाउनलोड कर लें। भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण की जानकारी भी वेबसाइट, एसएमएस और ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।

RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती परीक्षा रिजल्ट जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड के अनुसार CBAT परीक्षा में सफल होने के लिए सभी उम्मीदवारों को कम से कम 42 अंक लाना अनिवार्य है। यह न्यूनतम अंक सभी श्रेणियों के लिए समान रहेगा और इसमें किसी प्रकार की छूट नहीं दी जाएगी।

परीक्षा रिजल्ट की अंतिम मेरिट सूची तैयार करते समय CBT के अंकों को 70 प्रतिशत और CBAT के अंकों को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। यानी अंतिम चयन दोनों परीक्षा के संयुक्त प्रदर्शन के आधार पर होगा। जिन उम्मीदवारों के अंक निर्धारित न्यूनतम सीमा से कम होंगे, वे आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किए जाएंगे।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 और 12 जुलाई को होगा

चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन 11 और 12 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, आवश्यक दस्तावेजों की स्व-सत्यापित फोटोकॉपी और दो हालिया रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लेकर पहुंचना होगा। यदि किसी भी दस्तावेज में गलत जानकारी या कमी पाई जाती है तो उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है।

दस्तावेज सत्यापन सफल होने के बाद मेडिकल फिटनेस टेस्ट कराया जाएगा। अंतिम नियुक्ति उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगी जो दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षा दोनों सफलतापूर्वक पास करेंगे। RRB ने सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि भर्ती से जुड़े हर नए अपडेट के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com