अतिवृष्टि से 11,593 हेक्टेयर में फसलों का नुकसान, मुआवजे की प्रतीक्षा में गड़चिरोली जिले के किसान
Gadchiroli Farmers: गड़चिरोली जिले के नुकसानग्रस्त किसानों को कितनी मदद मिलेगी? इसकी ओर किसानों का लक्ष केंद्रित हुआ है।
- Written By: आंचल लोखंडे
किसानों को मिलेगा मुआवजा (सौ. सोशल मीडिया )
Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले में इस वर्ष के खरीफ सीजन में जुलाई से सितंबर माह की अवधि में हुई अतिवृष्टि व बाढ़ से 11 हजार 593 हेक्टेयर खेत फसलों का नुकसान हुआ है। जिससे जिले के करीब 19 हजार 293 को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा है। सरकार ने हाल ही में नुकसानग्रस्त किसानों को पैकेज घोषित किया गया है। लेकिन जिले के नुकसानग्रस्त किसानों को कितनी मदद मिलेगी? इसकी ओर किसानों का लक्ष केंद्रित हुआ है।
जिले में वार्षिक पर्जन्यमान 1254।1 मिमी है। 30 सितंबर तक जिले में 1473।1 मिमी बारिश दर्ज हुई। जिले में 117।5 प्रतिशत बारिश हुई। बारिश की सीजन की अवधि 1 जून से 30 सितंबर तक माना जाता है। 1 अक्टूबर के बाद अतिवृष्टि को शुरुआत हुई। इस अतिवृष्टि की वजह से अनेक खेतों में धान की फसलें पकने की कगार पर थी। तो कुछ फसलें पक गई थी। इसी बीच हुई अतिवृष्टि से अनेक किसानों का नुकसान हुआ। धान की फसलें जमींदोज हो गई। जिले में जुलाई माह में हुई अतिवृष्टि व बाढ़ की वजह से 9 हजार 777 हेक्टेयर आर क्षेत्र की फसलों का नुकसान हुआ।
नैसर्गिक आपदा की वजह से किसान चिंताग्रस्त
इस अतिवृष्टि की वजह से जिले के 16488 किसानों की धान फसलें प्रभावित हुई थी। अगस्त 2025 में हुई अतिवृष्टि से 1344।66 हेक्टेयर आर क्षेत्र की फसलों का नुकसान हुआ। जिससे 1819 किसानों की फसलों को नुकसान हुआ। सितंबर 2025 में हुई अतिवृष्टि से 682 हेक्टेयर आर क्षेत्र की धान फसलों का नुकसान हुआ। जिससे 976 किसान संकट से घिरे। नैसर्गिक आपदा की वजह से किसान चिंताग्रस्त हुआ है। अब सरकार की ओर से मिलने वाली सहायता राशि पर ही किसानों का ध्यान लगा हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में भंडारा रोड प्रोजेक्ट फिर अटका, मुआवजा लेने के बाद भी अतिक्रमण; 22 अप्रैल से कार्रवाई
Pune Zilla Parishad में ‘बैकडोर एंट्री’ का रास्ता साफ, NCP को मिल सकती हैं 5 सीटें
Mumbai Local Train में मेगा चेकिंग: 9,509 बेटिकट यात्री पकड़े, 71 लाख से ज्यादा जुर्माना
Mumbai Local Train Derail: डोंबिवली के पास लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, सेंट्रल रेलवे ट्रैफिक प्रभावित
नुकसानग्रस्त क्षेत्र के पंचनामे की प्रक्रिया पूर्ण
जुलाई से सितंबर माह की अवधि में अतिवृष्टि व बाढ़ की वजह से धान समेत अन्य फसलों भारी संख्या में नुकसान हुआ था। इस अवधि में नुकसान हुए क्षेत्र के पंचनामे की प्रक्रिया कृषि विभाग द्वारा पूर्ण की गई है। जुलाई माह में नुकसान हुए किसानों को सहायता राशि वितरण करने के लिए सरकार द्वारा 11 करोड़ 91 लाख 74 हजार 80 रुपयों की निधि मंजूर की गयी है। लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करने का कार्य शुरू किया गया है।
ये भी पढ़े: दो भाइयों ने व्यक्ति को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, वर्ली में मामूली विवाद बना जानलेवा
अगस्त माह के नुकसानग्रस्त किसानों के लिए 98 लाख 12 हजार 485 रुपयों का निधि मंजूर किया गया है। इस संदर्भ में लाभार्थियों की सूची अपलोड की जा रही है। लेकिन सितंबर माह के नुकसानग्रस्त किसानों के निधि मांग का आह्वान कृषि विभाग की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय को प्राप्त नहीं होने की जानकारी है।
