Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Gadchiroli News: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का कायराना हमला, नागपुर के जांबाज़ आईपीएस आकाश राव गिरीपुंजे शहीद

माओवाद प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को पुलिस बल पर घात लगाकर किए गए नक्सली हमले में नागपुर (महाराष्ट्र) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कोंटा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे वीरगति को प्राप्त हुए।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jun 09, 2025 | 03:46 PM

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का कायराना हमला। (सौजन्यः सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

गड़चिरोली: माओवाद प्रभावित सुकमा जिले में रविवार को पुलिस बल पर घात लगाकर किए गए नक्सली हमले में नागपुर (महाराष्ट्र) के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कोंटा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरीपुंजे (46 वर्ष) वीरगति को प्राप्त हुए। यह विस्फोट उस समय हुआ जब सुरक्षाबलों की टीम गश्त पर निकली हुई थी। अन्य कुछ जवान इस हमले में घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

21 मई को हुई मुठभेड़ में पुलिस ने प्रतिबंधित माओवादी संगठन के शीर्ष नेता नंबाला केशव राव उर्फ बसवा राजू सहित 27 नक्सलियों को मार गिराया था। यह कार्रवाई नक्सलियों के लिए एक बड़ा झटका थी। इसके जवाब में नक्सलियों ने 10 जून को बंद का आह्वान किया था। उसी के पूर्व दिन यह विस्फोट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया गया।

नेतृत्व की मिसाल, साहस का प्रतीक

एएसपी गिरीपुंजे स्वयं ऑपरेशन का नेतृत्व कर रहे थे और अग्रिम पंक्ति में चल रहे थे। कोंटा-एर्राबोर मार्ग पर स्थित डोंड्रा गांव के समीप सड़क के नीचे नक्सलियों ने शक्तिशाली विस्फोटक छिपाकर रखा था। जैसे ही पुलिस दल उस क्षेत्र में पहुंचा, घात लगाए माओवादियों ने विस्फोट कर दिया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि अधिकारी को बचाने का कोई अवसर नहीं मिला।

सम्बंधित ख़बरें

गड़चिरोली: RTE प्रवेश प्रक्रिया में भारी देरी, चयन सूची के लिए माकपा और आजाद समाज पार्टी ने बोला धावा

Armori Taluka: तंबाकू समेत 6.21 लाख का माल जब्त, 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

गड़चिरोली: शहर में विशेष नाली सफाई अभियान शुरू; नगराध्यक्ष प्रणोती निंबोरकर ने खुद उतरकर शुरू कराया काम

 नपं क्षेत्र में घटिया दर्जे के विकास कार्य काम की जांच करें, गड़चिरोली के सीओ से की शिकायत

हमले का प्रतिशोध, नक्सलियों की सुनियोजित साजिश

उनके साथी जवानों ने बताया कि गिरीपुंजे अक्सर कहा करते थे, “मैं सबसे आगे चलता हूँ, तुम पीछे मत हटना।” वही अधिकारी आज अपने साथियों को पीछे छोड़ गए। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि नक्सली अब विस्फोटक को सड़क की गहराई में इस प्रकार छिपा रहे हैं कि आधुनिक डिटेक्टर भी उन्हें पहचान नहीं पा रहे। यह हमला पहले से बदली हुई रणनीति का संकेत देता है। हाल ही में बिजापुर में भी इसी प्रकार की घटना सामने आई थी।

माटुंगा के दबंगों ने मुंबई को दहलाया; तलवार, रॉड, कोयता से 4 को किया घायल

कर्तव्यनिष्ठ और लोकसेवा के प्रति समर्पित अधिकारी

आकाश राव गिरीपुंजे ने अपनी संपूर्ण सेवा जीवन में अनेक सफल अभियानों का नेतृत्व किया। वे ईमानदार, सादगीपूर्ण, जनता से जुड़े और कर्मठ अधिकारी के रूप में जाने जाते थे। उनका बलिदान देश के पुलिस बल के लिए अपूरणीय क्षति है।

10 जून को संपूर्ण भारत में बंद की चेतावनी

21 मई को छत्तीसगढ़ के अबुझमाड़ क्षेत्र के गुंडेकोट जंगल में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ गगन्ना उर्फ बसवराज सहित 27 माओवादी मारे गए। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए माओवादियों की केंद्रीय समिति के प्रवक्ता ‘अभय’ ने एक विस्तृत बयान जारी किया है। प्रवक्ता अभय ने कहा कि इस घटना के विरोध में 10 जून को संपूर्ण भारत में बंद किया जाएगा। साथ ही, 11 जून से 3 अगस्त तक मारे गए माओवादियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभाएं एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Cowardly attack by naxalites in chhattisgarh ips akash rao giripunje of martyred

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 03:46 PM

Topics:  

  • Chhattisgarh
  • Gadchiroli News
  • Naxalites

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.