माटुंगा के दबंगों ने मुंबई को दहलाया; तलवार, रॉड, कोयता से 4 को किया घायल, घटना सीसीटीवी में कैद

Mumbai Crime: मुंबई के माटुंगा इलाके में कुछ हमलावरों ने एक परिवार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इसमें महिलाएं और 2 पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए।
मुंबई में कोयता गैंग का आतंक
मुंबई में कोयता गैंग का आतंक
Published on: 
Updated on: 
मुंबई: माटुंगा में शनिवार की रात दबंगों ने पुरानी रंजिश की वजह से एक परिवार पर हमला बोल दिया। हमले में एक बुजुर्ग महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका फिलहाल लोकमान्य तिलक अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देश और दुनिया के सुरक्षित शहरों में शुमार मुंबई की सड़क पर दौड़ते तलवार, चॉपर, रॉड, कुल्हाड़ी, कोयता से लैस दबंगों का सीसीटीवी फुटेज वायरल होने के बाद लोग सकते में आ गए। घटना की वजह से मुंबई में कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान खड़ा हो गया है। वहीं पूरे इलाके में डर का माहौल है।

सीसीटीवी कैमरों को तोड़ने का प्रयास

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लगभग 16 दिन पहले (23 मई) को पीड़ित परिवार और दबंगों (आरोपियों) के बीच कुछ विवाद हुआ था। उसी विवाद का बदला लेने के लिए आरोपियों ने देर रात मौका पाकर पीड़ित परिवार के घर हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि दबंगों ने वारदात के दौरान इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन उनकी पूरी हरकत सीसीटीवी में कैद हो गई है।

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का ये हुआ अंजाम, शादी का दबाव बनाया तो महिला को बच्चों संग जिंदा जलायाघरों पर की पत्थरबाजी

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में गुंडे साफ तौर पर तलवारों, कोयते के साथ घूमते, घरों पर पत्थरबाजी करते और मारपीट करते नजर आए। हमले के बाद घायलों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि, तब तक आरोपी मौके से भागने में सफल हो गये थे। लेकिन पुलिस ने 8 में से 7 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया है। एक फरार आरोपी की लताश जारी है। इस मामले की जांच जारी है। जो भी तथ्य सामने निकलकर आएगा उस आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com