Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

धीमी पड़ी मुहिम, टिल्लूपंप का उपयोग जारी गड़चिरोली नगर परिषद को ध्यान देने की आवश्यकता

गड़चिरोली में टिल्लू पंप के उपयोग से जल संकट बढ़ा, नगर परिषद ने मुहिम धीमी होने पर चिंता जताई है।

  • Author By mayur rangari | published By महाराष्ट्र डेस्क |
Updated On: Apr 11, 2026 | 07:50 PM
Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli News: ग्रीष्मकाल दिन के शुरू होकर सूरज आग उगल रहा है. ऐसे में अभी से ही शहर के विभिन्न वार्डों में पानी की किल्लत महसूस की जा रही है. शहर में कुछ लोगों द्वारा अपने घरों के नलों पर टिल्लू पंप लगाकर क्षमता से अधिक पानी का उपयोग कर रहे है. जिसके कारण अन्य लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में नप के जलापूर्ति विभाग ने 6 सदस्यीय पथक का गठन का टिल्लू पंप का उपयोग करने वालों के खिलाफ धरपकड़ मुहिम शुरू कर दी थी.

लेकिन वर्तमान में मुहिम धीमी पड़ने के कारण पुन शहर में टिल्लू पंप का धड़ल्ले से उपयोग हो रहा है. जिससे नप को मुहिम की गति बढ़ाने की आवश्यकता होने की बात शहर के नागरिकों ने की है. ग्रीष्मकाल के दिनों में वैनगंगा नदी का जलस्तर कम होने के कारण शहर के अनेक वार्डों में पानी की किल्लत निर्माण होती है.

जिसके कारण शहर में आवश्यकता अनुसार जलापूर्ति नहीं हो पाती. जिससे नप द्वारा शहरवासियों से पानी का उचित उपयोग करने की अपील की जाती है. लेकिन दूसरी ओर लोग अपने घरों को ठंड़ा रखने के लिए कूलर लगाते है. और घरों के नलों पर टिल्लू पंप लगाकर क्षमता से अधिक पानी का उपयोग करते है.

सम्बंधित ख़बरें

अकोला: जनगणना विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,फील्ड ट्रेनर्स ने की प्रत्यक्ष स्थल पर अभ्यास

विहीगांव की बदहाल सड़क से ग्रामीण त्रस्त, लापरवाही प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ सोमवार से आमरण अनशन

ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन ने कर सहायक उपरवट का किया सम्मान

गड़चिरोली: खाद की तस्करी रोकने के लिए सीमा पर विशेष नाकाबंदी; दोषियों पर दर्ज होगा फौजदारी मामला, ऑडिट शुरू

जिसका खामियाजा अन्य नलधारकों को आवश्यकता अनुसार पानी नहीं मिल पाता है. कुछ दिन पहले नप ने पथक के जरिए मुहिम चलाकर टिल्लू पंपों का उपयोग करने वालों पर कार्रवाई करते हुए कुछ टिल्लू पंप भी जब्त किए थे. लेकिन वर्तमान में यह मुहिम ठंडे बस्ते में दिखाई दे रही है. जिससे नप तत्काल मुहिम को तीव्र रूप से चलाएं.

अब तक 10 टिल्लू पंप जब्त

नप गड़चिरोली के जलापूर्ति विभाग के खामतकर ने कहा कि  नप द्वारा टिल्लू पंप की सहायता से पानी का अधिक उपयोग करने वालों के खिलाफ मुहिम शुरू है. लेकिन बीच की अवधि में टैक्स वसूली शुरू होने के कारण मुहिम को रोका गया था.लेकिन अब मुहिम पूर्ववत शुरू की जाएगी. वहीं नप द्वारा अब तक 10 टिल्लू पंप जब्त किए गए है.

Campaign slows down tillupump continues to be used

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 11, 2026 | 07:39 PM

Topics:  

  • Gadchiroli News
  • Maharashtra

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.