अकोला: जनगणना विषयक तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न,फील्ड ट्रेनर्स ने की प्रत्यक्ष स्थल पर अभ्यास
अकोला में जनगणना के लिए 40 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। नागरिकों को जनगणना के महत्व से अवगत कराया गया।
Akola News: अकोला जिलाधिकारी तथा प्रधान जनगणना अधिकारी, अकोला के अधीन कुल 40 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण 6 अप्रैल से 8 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया गया. यह प्रशिक्षण नियोजन भवन, जिलाधिकारी कार्यालय अकोला में संपन्न हुआ.
प्रशिक्षण के अंतिम दिन, 8 अप्रैल को सभी फील्ड ट्रेनर्स मास्टर ट्रेनर्स के साथ अकोला तालुका के घुसर गांव में प्रत्यक्ष स्थल पर पहुँचे. वहाँ उन्होंने घरघर जाकर जनगणना की प्रक्रिया का अभ्यास किया.
नागरिकों को जनगणना कार्यक्रम के महत्व से अवगत कराया गया और उन्हें राष्ट्रीय कार्य में उत्साहपूर्वक हिस्सा लेने का आह्वान किया गया. इस अवसर पर नागरिकों ने अभियान को उत्स्फूर्त प्रतिसाद दिया.
सम्बंधित ख़बरें
अकोला जिला कारागृह में दो विचाराधीन कैदियों की लगातार मौत से मची खलबली, जेल की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
अकोला की श्री गजानन पतसंस्था में 8.97 करोड़ की गड़बड़ी, अध्यक्ष और CEO गिरफ्तार
अकोला में पतसंस्था का 8.97 करोड़ का घोटाला: अध्यक्ष और सीईओ गिरफ्तार, 2500 निवेशकों की जमा पूंजी फंसी
कच्छी मस्जिद में दो जमाअतों में हुई ईद-उल-अजहा की नमाज, अमन-चैन की दुआ
तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन 8 अप्रैल को जिला जनगणना अधिकारी गजेंद्र मालठाणे की प्रमुख उपस्थिति में हुआ. इस अवसर पर अधीक्षक श्याम धनमने, मास्टर ट्रेनर वैभव फरतारे तहसीलदार, बालापुर, तथा दिलीप जाधव उपायुक्त प्रशासन, महानगरपालिका अकोला उपस्थित रहे.
जनगणना विभाग के अन्य कर्मचारी भी इस अवसर पर मौजूद थे. इस प्रशिक्षण का उद्देश्य फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना की वास्तविक प्रक्रिया से परिचित कराना था ताकि वे आगामी जनगणना कार्य में दक्षता और सटीकता से कार्य कर सकें. नागरिकों को भी जनगणना के महत्व की जानकारी दी गई और उन्हें इसमें सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया.
