Akola News: अपनी जिद, चिकाटी और परिश्रम से कठिन परिस्थिति में महाराष्ट्र लोकसेवा आयोग की परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर शासन के कर सहायक पद पर नियुक्ति पाने पर प्रीति उपरवट का ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसो., नई दिल्ली ने सम्मान किया. एसो. के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के नेतृत्व में एसो. के जिला अध्यक्ष रविंद्र गवई के प्रयासों से प्रीति उपरवट के स्थानीय सागर कॉलोनी स्थित निवास स्थान पर पहुंचकर उनका सम्मान किया गया और शुभकामनाएं दी गईं.
इस अवसर पर एसो. के राष्ट्रीय अध्यक्ष संघपाल शिरसाट, जिला महिला अध्यक्ष हर्षा खंडारे, विदर्भ उपाध्यक्ष राज विलास वानखेड़े, जिला उपाध्यक्ष वसंत निखाड़े, महिला सचिव सुरेखा राउत, सचिव राजेश खांडेकर, संगठन सचिव प्रभाकर कवड़े, कोषाध्यक्ष संजय मेश्राम, सहसचिव सुरेश मोरे, प्रचार प्रमुख अमोल खैरें आदि उपस्थित थे. इस दौरान एसो. के जिला अध्यक्ष रविंद्र गवई ने अपना मनोभाव व्यक्त किया.
उन्होंने कहा कि मातापिता के कष्टों की पूर्ति आज हुई है और अन्य युवतियों को भी ऐसा आदर्श स्थापित कर अपने मातापिता के उद्धारक बनो यह डॉ. बाबासाहब आंबेडकर का स्वप्न पूरा करने का आह्वान किया. इस अवसर पर प्रीति उपरवट के परिवारजन और एसो. के पदाधिकारी उपस्थित थे.