गड़चिरोली के आरमोरी में राकांपा को झटका, सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल
Members Join Congress: आरमोरी में राकांपा के कार्यकर्ताओं ने विधायक रामदास मसराम की मौजूदगी में कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस सामूहिक प्रवेश को कांग्रेस के लिए बड़ी राजनीतिक मजबूती माना जा रहा है।
- Written By: केतकी मोडक
NCP कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए (सोर्स - फोटो नवभारत)
NCP Workers Join Congress In Gadchiroli: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की विचारधारा, लोकतांत्रिक मूल्यों तथा आम जनता के हित में संचालित नीतियों पर विश्वास व्यक्त करते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के अनेक कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस में सार्वजनिक रूप से प्रवेश किया। यह भव्य प्रवेश समारोह विधायक रामदास मसराम की प्रमुख उपस्थिति में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
इस सामूहिक प्रवेश से क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है और इसे कांग्रेस संगठन को मजबूती प्रदान करने वाला महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता, लोकतंत्र और सर्वसमावेशी विकास की कांग्रेस विचारधारा में विश्वास जताते हुए पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
अरसोडा के पूर्व सरपंच और ग्रापं सदस्यों सहित कई समर्थकों ने छोड़ी राकांपा
कांग्रेस में शामिल होने वालों में अरसोडा के राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता तथा पूर्व ग्रापं सदस्य कमलाकर चाटारे, पूर्व सरपंच देविदास चौधरी, हिरामण कुथे, गोपाल पगाडे, अनिल मैद, साईनाथ गिरडकर, राजेंद्र कुचे, भाग्यवान चाटारे, बंडू चाटारे, धनराज शेंडे, भाग्यवान मैद, नामदेव पिलारे, अविनाश येरमे, दिलीप कोकोडे, दिनकर कुथे, सुरेश ठाकरे, ज्ञानेश्वर पिलारे, विजय मैद, राजू भागडकर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं का समावेश था।
सम्बंधित ख़बरें
Gadchiroli News: निर्माण के तीन साल में ध्वस्त हुआ कोठी-कोरणार पुल, सीएम कार्यालय ने मांगी रिपोर्ट
National Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार
विक्रोली में तेज संगीत को लेकर पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौत; 2 गिरफ्तार
नासिक TCS धर्मांतरण मामला में बड़ी कार्रवाई, आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार
इस अवसर पर अरसोडा गांव विधायक रामदास मसराम ने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, युवाओं और महिलाओं के अधिकारों एवं समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करती रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा जनता की, समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाया जा सकेगा।
कांग्रेस के तहसील अध्यक्ष मिलिंद खोब्रागड़े ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा समाज के सभी वर्गों को न्याय देने वाली है और नए कार्यकर्ताओं के जुड़ने से पार्टी की ताकत में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।
यह भी पढ़ें:- बेटी के जन्म की खुशियां मातम में बदलीं, छुट्टी पर आए सेना के जवान की सड़क हादसे में मौत
संगठन को मजबूत बनाने का लिया गया संकल्प
नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं ने विधायक रामदास मसराम के नेतृत्व में जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने तथा गांव-गांव में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया, इस अवसर पर तहसील ताअध्यक्ष मिलिंद खोब्रागड़े, जिला उपाध्यक्ष दिलीप घोडाम, धनपाल मिसार, युवक विधानसभा अध्यक्ष कमलेश बारस्कर, पार्षद अक्षय बागड़े, वृंदा गजभिये, विनोद बावनकर, मनोज सपाटे, खेमराज प्रधान, राजू सामृतवार सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
