विक्रोली में तेज संगीत को लेकर पारिवारिक विवाद में चाकूबाजी, पिता और 14 वर्षीय बेटे की मौत; 2 गिरफ्तार
Mumbai Crime News: मुंबई के विक्रोली में तेज संगीत बजाने को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में सगे भाइयों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले में पिता और 14 साल के बेटे की मौत हो गई, दो आरोपी गिरफ्तार।
- Written By: रूपम सिंह
पारिवारिक विवाद (प्रतीकात्मक तस्वीर सोर्स-सोशल मीडिया)
Vikhroli Murder Case: विक्रोली पश्चिम स्थित राहुल नगर इलाके में गुरुवार तड़के तेज संगीत को लेकर हुए पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भाईयों द्वारा चाकू से किए गए हमले में 40 वर्षीय सुनील विश्वकर्मा और उनके 14 वर्षीय बेटे श्लोक विश्वकर्मा की मौत हो गई, जबकि सुनील की पत्नी अंजू विश्वकर्मा और छोटा बेटा विवान विश्वकर्मा घायल हो गए। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। विवाद परिवार के भीतर तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट और चाकू हमले में बदल गया। पार्कसाइट पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
तड़के हुआ विवाद, चाकू से हमला
विश्वकर्मा परिवार के 3 सगे भाई एक ही घर में रहते थे। जबकि एक भाई नालासोपारा में रहता था। इनमें से दो भाई घर के पोटमाले यानी ऊपर बने हिस्से में रहते थे। बताया जा रहा है कि सुनील विश्वकर्मा उम्र 40 वर्ष ने तड़के घर में तेज आवाज में गाने बजाए थे। इसी बात को लेकर उनके दो भाइयों सुरेंद्र विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा ने उनसे सवाल किया। इसी बात पर सुनील विश्वकर्मा और दोनों भाइयों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान सुरेंद्र विश्वकर्मा और सूरज विश्वकर्मा ने सुनील विश्वकर्मा और उनके पूरे परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान पीड़ितों को लात-घूंसों से पीटा गया और बाद में चाकू से वार किए गए। हमले में गंभीर रूप से घायल सुनील विश्वकर्मा और उनके बेटे श्लोक विश्वकर्मा को तत्काल राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई लोकल ट्रेन: महिला को पीटता रहा शख्स और मूक दर्शक बन देखते रहे यात्री, सुरक्षा पर उठा सवाल
National Handloom Day: सेवाग्राम बना आत्मनिर्भरता की मिसाल, कपास से कपड़ा पहल से लाखों का कारोबार
नासिक TCS धर्मांतरण मामला में बड़ी कार्रवाई, आरोपी निदा खान को पनाह देने वाले AIMIM पार्षद मतीन पटेल गिरफ्तार
महाराष्ट्र में ISIS और अल-कायदा से जुड़े 114 कट्टरपंथी प्रकाशनों पर बैन, सरकार का बड़ा एक्शन
यह भी पढ़ें:- म्हाडा ने मुंबई में 2,640 मकानों के लिए निकाली लॉटरी, जनवरी-फरवरी 2027 में जारी होगी अगली आवास योजना
पिता-पुत्र ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। सुनील की पत्नी अंजू विश्वकर्मा और छोटे बेटे विवान विश्वकर्मा को भी चाकू से चोटे आई है। दोनों का उपचार जारी है।
डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रख रही है। इस मामले में आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया। 11 तारीख तक पुलिस रिमांड मिला है, आरोपी ने अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।
मुंबई शहर के डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस अभयसिंह देशमुख ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह घटना घर में तेज आवाज में संगीत बजाने को लेकर हुए झगड़े की वजह से हुई थी, लेकिन पुलिस इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि क्या इतना भयानक हमला सिर्फ इस मामूली बात की वजह से हुआ या इसके पीछे परिवार या प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई और विवाद है।
