हाईवे पर पशुओं का विचरण, आवागमन में निर्माण हो रही बाधा, दुर्घटना की बढ़ी संभावना
Gadchiroli District: आए दिन राष्ट्रीय मार्ग पर आवारा पशुओं का विचरण बढ़ गया है। अनेक जगह पशुओं का डेरा लगने से यातायात बाधित होकर दुर्घटना की संभावना भी निर्माण हो रही है।
- Written By: आंचल लोखंडे
हाईवे पर पशुओं का विचरण (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Gadchiroli News: गड़चिरोली शहर के मुख्य मार्गों पर राष्ट्रीय महामार्ग का कार्य शुरू है। शहर के चंद्रपुर, धानोरा और चामोर्शी मार्ग पर राष्ट्रीय महामार्ग का कार्य पूर्ण हो गया। वहीं आरमोरी मार्ग पर उक्त कार्य की शुरुआत नहीं हुई। लेकिन दूसरी ओर आए दिन राष्ट्रीय मार्ग पर आवारा पशुओं का विचरण बढ़ गया है। अनेक जगह पशुओं का डेरा लगने से यातायात बाधित हो रही है। आवारा मवेशियों के चलते दुर्घटना की संभावना भी निर्माण हो रही है। इस ओर ध्यान देने की मांग हो रही है।
गड़चिरोली शहर में 3 प्रमुख मार्गों पर राष्ट्रीय महामार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण होने से इन मार्गों पर यातायात बढ़ गई है। दिन-रात तेजतर्रार वाहन दौड़ते नजर आ रहे है। ऐसे में सड़कों पर ही आवारा मवेशियों का विचरण तथा डेरा लगा दिखाई देने के कारण आवागमन करने वाले वाहनधारक समेत राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
दुर्घटना होने की संभावना
वहीं बीच सड़क पर पशु बैठे रहने के कारण दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है। नगर परिषद प्रशासन द्वारा निरंतर कार्रवाइयां की जा रही है। लेकिन समस्या हल नहीं हो रही है। इसके लिए प्रभावी उपाययोजना करने की जरूरत है। नगर परिषद प्रशासन इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर आवारा पशुओं का बंदोबस्त करने की मांग हो रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली में बारिश शुरू होते ही खरीफ बुआई तेज: जिले में 14,676 मीट्रिक टन खाद उपलब्ध, यूरिया का संकट नहीं
Markandadev Conservation: गड़चिरोली जिलाधिकारी ने दिए मंदिर संरक्षण के निर्देश, 2 महीने में पूरा करें निर्माण
Amruta Fadnavis: 10,000 से अधिक युवाओं को मिलेगा रोजगार! बड़ा स्टील हब बनेगा गड़चिरोली… बी. प्रभाकरन का दावा
घोट-रेगडी मार्ग की बदहाल सड़क से बढ़ा हादसों का खतरा, ग्रामीणों ने तत्काल मरम्मत कि मांग की
सड़क व डिवाइडरों पर डेरा
शहर में पशुओं ने भी अपनी जगह निश्चित कर ली है। प्रमुखता से आवारा पशुओं ने शहर के विभिन्न मार्गों चंद्रपुर मार्ग के विभिन्न चौराहों को अपना डेरा बना लिया है। शहर के चंद्रपुर मार्ग के अस्पताल के समक्ष, आईटीआई चौक और बाजार चौक में मुख्य मार्ग पर बैठे जाते है। वहीं चामोर्शी मार्ग पर वीर बाबूराव शेडमाके चौक व विज्ञान महाविद्यालय समीपस्थ अपना डेरा जमा लेते है। साथ ही धानोरा मार्ग के बसस्थानक परिसर में भी मवेशिओं का जमावड़ा रहता है। विशेषत: इन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। मवेशी सड़क पर बैठे होने के कारण दुर्घटना की संभावना रहती है।
ये भी पढ़े: बारामती बाढ़ प्रभावित इलाके का दौरा: अजित पवार बोले- उचित समय पर कर्जमाफी का लेंगे निर्णय
तेजी से दौड़ रहे वाहन
शहर के चंद्रपुर और धानोरा मार्ग पर राष्ट्रीय महामार्ग का कार्य पूर्ण हो गया है। ऐसे में धानोरा मार्ग पर बसस्थानक के साथ अन्य सरकारी कार्यालय होने के कारण परिसर में वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। वहीं चंद्रपुर मार्ग के कॉम्पलैक्स परिसर में जिलाधीश कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, जिला परिषद कार्यालय, जिला अस्पताल, न्यायालय समेत अन्य महत्वपूर्ण कार्यालय होने के कारण क्षेत्र में वाहनों को आवागमन अधिक बढ़ गया है। लेकिन इन मुख्य मार्ग पर एक भी जगह पर स्पीड ब्रेकर नहीं है। जिससे वाहन तेजी से दौड़ते नजर आ रहे है। ऐसे में बड़ी दुर्घटना होने की संभावना जताई जा रही है।
