- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- Alapalli Iti Gadchiroli State Best Institute Award Vp Radhakrishnan
आलापल्ली ITI का गौरव: राज्य की ‘उत्कृष्ट संस्था’ के रूप में मिला प्रथम पुरस्कार; उपराष्ट्रपति ने किया सम्मानित
आलापल्ली की औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था को उपराष्ट्रपति के हाथों मिला उत्कृष्टता पुरस्कार, 78 प्रशिक्षणार्थियों को मिला रोजगार।

Alapalli ITI Gadchiroli News: गड़चिरोली जिले के आलापल्ली स्थित विश्वेश्वरराव आत्राम शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) को आदिवासी क्षेत्र की राज्य की उत्कृष्ट संस्था के रूप में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। मुंबई में आयोजित कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के हाथों संस्था को सम्मानित किया गया।
राजभवन मुंबई में आयोजित समारोह में राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, कौशल व उद्योजकता मंत्री मंगल प्रभात लोढा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
संस्था के उत्कृष्ट कार्यों के चलते यह सम्मान प्रदान किया गया। आईटीआई ने Lloyds Metals and Energy Limited में 78 प्रशिक्षणार्थियों को नियमित रोजगार दिलाने में सफलता हासिल की है। साथ ही उत्पादनाभिमुख प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत करीब 3 करोड़ रुपये के कार्य पूर्ण किए गए हैं, जिससे लगभग 16 लाख रुपये का राजस्व भी प्राप्त हुआ है।
सम्बंधित ख़बरें
आरमोरी: बिजली समस्या पर तत्काल उपाययोजना करें: विधायक रामदास मसराम के निर्देश
गड़चिरोली: अब ड्रोन से होगा खाद व कीटनाशकों का छिड़काव; जिला परिषद ने शुरू किया ‘हाइटेक’ खेती का अनोखा उपक्रम
गड़चिरोली जिला परिषद शिक्षा विभाग में नाइट शिफ्ट का खेल? शिक्षक संगठनों ने देर रात तक कामकाज पर जताई नाराजगी
नागपुर: रामनगर के ‘स्काई कैफे’ में चल रहा था हुक्का पार्लर; पुलिस का छापा, 5 पर मामला दर्ज कर माल जब्त
संस्था ने सामाजिक दायित्व निभाते हुए एनएसएस के माध्यम से भामरागढ़ तहसील के कोठी और पोयरकोठी गांवों में बाढ़ प्रभावित करीब 200 मकानों का विद्युतीकरण भी किया है।
संस्था के प्राचार्य वैभव बोंगीरवार ने यह पुरस्कार स्वीकार किया। इस अवसर पर पारंपरिक आदिवासी वेशभूषा में प्रशिक्षणार्थी भी उपस्थित रहे।
Alapalli iti gadchiroli state best institute award vp radhakrishnan
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Financial Year 2026: पोर्टफोलियो में सुधार के लिए इन बड़ी गलतियों से बचें, मिलेगा बेहतर रिटर्न
Mar 21, 2026 | 09:39 PMअंबरनाथ, बदलापुर और वांगणी में अकीदत के साथ मनाई गई ईद-उल-फितर
Mar 21, 2026 | 09:36 PMबाबा के राज में गोरक्षकों को मिलेगा सम्मान, किया बड़ा ऐलान; भूसा बैंक की स्थापना पर भी दिया जोर
Mar 21, 2026 | 09:34 PM‘पति की फिल्म पर खामोशी क्यों?’ धुरंधर 2 को लेकर दीपिका पादुकोण हुईं ट्रोल, स्क्रीनिंग भी की मिस
Mar 21, 2026 | 09:26 PMIndia vs Pakistan: महामुकाबले के लिए तैयार है भारत-पाक, यहां देखें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल
Mar 21, 2026 | 09:23 PMपीएम फसल बीमा योजना 2026: बेमौसम बारिश से खराब हुई फसल का ऐसे मिलेगा मुआवजा, जानें पूरी प्रक्रिया
Mar 21, 2026 | 09:11 PM‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 3 दिन में 400 करोड़ पार के करीब फिल्म, KGF-पठान और जवान को छोड़ा पीछे
Mar 21, 2026 | 09:11 PMवीडियो गैलरी

ट्रांसफर के नाम पर मांगी ₹3.5 लाख की घूस! गिरफ्तारी के वक्त जोर-जोर से रोने लगा आरोपी अधिकारी, देखें वीडियो
Mar 20, 2026 | 09:51 PM
बरेली में खनन माफिया का तांडव! सरकारी टीम पर पथराव और ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश; वीडियो वायरल
Mar 20, 2026 | 09:47 PM
राजगढ़ में हाईवे पर ‘यमराज’ बनकर दौड़ा ओवरलोड ट्रक! पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा; देखें खौफनाक VIDEO
Mar 20, 2026 | 09:41 PM
शिक्षा का मंदिर या रील का अड्डा? रीवा के सरकारी कॉलेज में छात्राओं के डांस वीडियो वायरल; उठ रहे कई सवाल
Mar 20, 2026 | 09:37 PM
‘आस्था को अंधविश्वास कहकर अपमानित किया’; राम मंदिर में राम यंत्र स्थापना के मौके पर विपक्ष पर भड़के CM योगी
Mar 20, 2026 | 01:46 PM
गौरव भाटिया ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, लगाया ‘एंटी इंडिया नैरेटिव’ फैलाने का आरोप
Mar 19, 2026 | 10:21 PM














