Gadchiroli News: बीजों के दाम में 5 फीसदी की वृद्धि, निरंतर बढ़ रहा उत्पादन खर्च
प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बीजों की कीमतों में 5 फीसदी वृद्धि होने से किसानों को वित्तीय बोझ उठाना पड़ेगा। खेती का उत्पादन खर्च निरंतर बढ़ रहा है।
- Written By: आंचल लोखंडे
बीजों के दाम में 5 फीसदी वृद्धि, बढ़ रहा उत्पादन खर्च। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
गड़चिरोली: आगामी ही दिनों में खरीफ सत्र की शुरुआत होने वाली है, किसान वर्तमान स्थिति में बुआई पूर्व मरम्मत के कार्य में व्यस्त हो गए हैं। अब तक मानसून का आगमन नहीं होने से बुआई की शुरुआत नहीं हुई है। लेकिन आगामी कुछ ही दिनों में बारिश का आगमन होने की संभावना के चलते किसान बीजों को इकट्ठा करने में जुट गए हैं। लेकिन प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी बीजों की कीमतों में 5 फीसदी वृद्धि होने से किसानों को वित्तीय बोझ उठाना पड़ेगा। खेती का उत्पादन खर्च निरंतर बढ़ रहा है।
वहीं दूसरी ओर खेतमाल को उचित दाम नहीं मिलने से किसानों को खेती व्यवसाय करना काफी मुश्किल होते दिखाई दे रहा है। खरीफ सत्र के मद्देनजर किसानों की मांग अनुसार कृषि विभाग ने बीज उपलब्ध करा दिए हैं। जिले में 37 हजार 684 क्विंटल बीजों की आवश्यकता है, जबकि सार्वजनिक और निजी सहित कुल 20 हजार 126 क्विंटल बीज भंडार में उपलब्ध हुआ है। इनमें से केवल 1528 क्विंटल बीज की बिक्री हुई है और 18 हजार 598 क्विंटल बीज का भंडार शेष होने की जानकारी जिला परिषद के कृषि विभाग ने दी है।
किसानों में नाराजगी
प्रति वर्ष की तरह बीजों की कीमतों में कुछ हद तक वृद्धि हो गई है। धान की 10 किलो की बैग पिछले वर्ष 950 रुपये में मिल रही थी, लेकिन अब 1000 से 1050 रुपयों तक पहुंच गई है। इसी तरह कपास, तुअर, मक्का, सोयाबीन व अन्य बीजों की कीमतों में 5 फीसदी से वृद्धि होते दिखाई दे रही है। मानसून का अब तक जिले में आगमन नहीं होने से बुआई कार्य की शुरुआत नहीं हो रही है, जिससे बीजों के लिए अब तक किसानों की भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। सरकार के समर्थन मूल्य में वृद्धि न होने के बाद भी बीजों की कीमतों में हुई 5 फीसदी वृद्धि से किसान त्रस्त हो गए हैं, जिससे किसानों में नाराजगी दिखाई दे रही है।
सम्बंधित ख़बरें
Kharif Season: सावली में किसानों के लिए ‘खरीफ शिकायत सेल’ शुरू; गड़बड़ी करने वाले डीलरों पर होगी सख्त कार्रवाई
Gadchiroli: अट्टीवागू नाले पर अधूरी पुलिया को लेकर सिरोंचा में अनशन शुरू, 30 गांवों का संपर्क टूटने का खतरा
Gadchiroli में शादी से लौट रही बोलेरो पलटी, महिला की मौत; गर्भवती व 5 बच्चों समेत 16 घायल
गड़चिरोली में छत्तीसगढ़ की यात्री बस पलटने से मचा कोहराम; 18 यात्री घायल, 3 की हालत नाजुक
घर के बीजों की तरफ किसानों का रुझान
पिछले अनेक दशकों से किसान घर के बीजों का खेती में उपयोग कर रहे थे। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से किसान हाइब्रिड बीजों का उपयोग करना शुरू कर दिया। लेकिन निरंतर बीजों की कीमतों के चलते जिले के किसान दोबारा घर के बीजों का उपयोग करते नजर आ रहे हैं। अनेक किसान धान के बीज घर में ही तैयार कर तुअर और सोयाबीन के घर से ही उपयोग करने पर प्राथमिकता दे रहे हैं।
बीजों की खरीदी के लिए बुकिंग शुरू
गणेश कृषि केंद्र के संचालक गुरुदास मोहुर्ले ने कहा कि गत वर्ष की तुलना में बीजों की कीमतों में 5 फीसदी वृद्धि होते दिखाई दे रही है। वर्तमान स्थिति में धान बीज प्रति 10 किलो बैग 1000 से 1050 रुपये है। कपास, तुअर, मक्का आदि समेत अन्य बीजों की कीमतों में भी कुछ हद तक वृद्धि हुई है। अब तक मानसून की शुरुआत नहीं होने से बीजों की खरीदी के लिए किसानों की भीड़ नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन बुकिंग शुरू है।
