-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Garchiroli »
- 100 Crore Sand Smuggling In Gadchiroli Bjp Mla Allegations Trouble Bawankule
महाराष्ट्र के इस जिले में हो गई 100 करोड़ की रेत तस्करी! पूर्व बीजेपी विधायक के आरोपों ने बढ़ाई बावनकुले की टेंशन
- Written By: अभिषेक सिंह
पूर्व विधायक डॉ. होली ने बताया कि वाघोली समेत अन्य रेत घाटों से पोकलेन तथा जेसीबी मशीनों की मदद से पर्यावरण के सभी नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर रेत का उत्खनन किया जा रही है।

चंद्रशेकर बावनकुले और रेत खनन साइट की तस्वीर (ब्यूरो)
गड़चिरोली: जिले की वैनगंगा और अन्य नदियों के रेत घाटों से अवैध रूप से रेत की तस्करी की जा रही है। इस कारण राज्य सरकार को लगभग 100 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान हुआ है, ऐसा गंभीर आरोप गड़चिरोली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. देवराव होली ने लगाया है। जिससे रेत तस्करों पर ‘मोक्का’ के तहत कार्रवाई करने की मांग भी उन्होंने की है।
पूर्व विधायक डॉ. होली ने बताया कि वाघोली समेत अन्य रेत घाटों से पोकलेन तथा जेसीबी मशीनों की मदद से पर्यावरण के सभी नियमों को ताक पर रखकर बड़े पैमाने पर रेत का उत्खनन किया जा रही है। यह रेत चंद्रपुर, नागपुर और पड़ोसी राज्य तेलंगाना में भेजी जा रही है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी तथा तहसीलदार को सूचित किया था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने के चलते राज्य को करोड़ों का नुकसान हुआ है।
डॉ. होली ने कहा कि नदी की रेत जनता के हित के लिए होती है, लेकिन कुछ तस्कर नियमों की अनदेखी कर भारी मात्रा में रेत निकाल रहे हैं। इस पर तुरंत रोक लगाई जानी चाहिए। डॉ. होली भाजपा के पूर्व विधायक हैं, और वर्तमान में महाराष्ट्र में भाजपा सत्ता में है। ऐसे में राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के समक्ष अब यह सवाल खड़ा हो गया है कि वे रेत तस्करों पर क्या कार्रवाई करते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
‘ये फर्जी हिंदू’, राम मंदिर विवाद में BJP पर कपिल सिब्बल का हमला, बोले- राम के नाम पर वोट, फिर राम को ही लूटा
भाजपा विधायक की कार को डंपर से कुचलने की कोशिश; ड्राइवर की सूझबूझ से बची जान, विधायक बोले- हत्या की साजिश थी
अमित शाह के घर पर BJP की हाईलेवल मीटिंग, नितिन नवीन समेत पार्टी के कई बड़े नेता शामिल
रात में होती है तस्करी
आरमोरी, गड़चिरोली और चामोर्शी तहसील में रेत की तस्करी जोरों पर है। आरमोरी तहसील के डोंगरसावंगी, गड़चिरोली तहसील के आंबेशिवणी तथा चामोर्शी तहसील के वाघोली और वैनगंगा के अन्य घाटों से बड़े पैमाने पर अवैध रूप से रेत की खुदाई कर उसका परिवहन किया जा रहा है। यह रेत ऊंचे दामों पर बेची जा रही है, जिससे आम लोगों की जेब पर बोझ पड़ रहा है। प्रशासन की लापरवाही के कारण लोगों में रोष व्याप्त है।
महाराष्ट्र की अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
तहसील के गोगांव (अडपल्ली) में हाल ही में रेतीघाट मंजूर हुआ है। यहां रेती का उत्खनन कर ट्रकों द्वारा रेत की यातायात शुरू है। रेत की यातायात करने वाले ट्रक कठाणी नदी के पास धर्मकाटे पर रुककर रेत का प्रमाण नापते है। यहां दिनभर सैकड़ों ट्रकों की गिनती होती है। जिससे गड़चिरोली-आरमोरी राष्ट्रीय महामार्ग पर की यातायात अनेक बार ठप्प हो रही है। जिससे वाहनधारकों को व्यापक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस ओर ध्यान देन की मांग भी नागरिकों द्वारा की जा रही है।
100 crore sand smuggling in gadchiroli bjp mla allegations trouble bawankule
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Iran Ali Khamenei Funeral: पिता अली खामेनेई के आखिरी सफर में भी नहीं होंगे शामिल मोजतबा, जानें वजह
Jul 03, 2026 | 07:55 AMRam Mandir: SIT ने चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव से की ताबड़तोड़ पूछताछ, पूछे ये तीखे सवाल
Jul 03, 2026 | 07:49 AMइंदौर में मानसून पर प्रशासन अलर्ट, जलजमाव-ट्रैफिक जाम के बाद कलेक्टर की सख्ती
Jul 03, 2026 | 07:48 AMShani Dev: शनिवार को भूलकर भी घर न लाएं ये 7 चीजें, शनि देव हो सकते हैं नाराज
Jul 03, 2026 | 07:47 AMनागपुर से सरकारी बस उड़ा ले गया तेलंगाना का शातिर चोर, रास्ते में सवारियां भी बिठाईं; अमरावती में गिरफ्तार
Jul 03, 2026 | 07:44 AM62 की उम्र में फिर हुआ प्यार, नौ से ज्यादा अफेयर के बाद 25 साल छोटी एक्ट्रेस को डेट कर रहा ये सुपरस्टार
Jul 03, 2026 | 07:37 AMPoK Election: इमरान खान की पार्टी का ‘नो इलेक्शन’ कार्ड, आखिर 27 जुलाई की वोटिंग से क्यों पीछे हटी PTI?
Jul 03, 2026 | 07:29 AMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














