- Hindi News »
- Maharashtra »
- Ganja Kheti Gadchiroli Lcb Seizes One Crore Cannabis
गड़चिरोली के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई, LCB ने बिकने से पहले पकड़ा 239 किलो गांजा, आरोपी अरेस्ट
Drug Trafficking Arrest: गड़चिरोली के हुर्यालदंड में LCB ने छापेमारी कर घर में उगाए 239.66 किलो, 1 करोड़ से अधिक मूल्य के गांजे को जब्त किया। आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
- Written By: प्रिया जैस

पुलिस ने पकड़ा गांजा (सौजन्य-नवभारत)
LCB Action Gadchiroli: गड़चिरोली जिले में हो रहे अवैध व्यवसाय और गांजा तस्करी पर लगाम कसने का आदेश जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने जिले के सभी पुलिस थाना, उपपुलिस थाना और पुलिस सहायता केंद्र को दिया है।
इसी बीच शुक्रवार को कुरखेड़ा तहसील के मालेवाड़ा पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत आने वाले तथा नक्सल प्रभावित क्षेत्र के रूप में पहचाने जाने वाले हुर्यालदंड गांव में एलसीबी के पथक ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां एक व्यक्ति द्वारा अपने घर परिसर में ही गांजे की खेती कर और उत्पादित गांजे की बिक्री करने की तैयारी में था। एलसीबी ने कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार रुपये का गांजा जब्त किया है।
आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
इस मामले में हुर्यालदंड निवासी कृष्णा हरसिंह बोगा (41) को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक (अभियान) एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक (प्रशासन) गोकुल राज के मार्गदर्शन में एलसीबी के पुलिस निरीक्षक अरूण फेगडे के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक समाधान दौंड, रोहित गोंगले, प्रशांत गरफडे, शिव प्रसाद करमे, गणेश वाकडोतपवार, संतोष नादरगे, नितेश सारवे आदि ने की है।
सम्बंधित ख़बरें
भिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
मुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
रेलवे माल परिवहन होगा और मजबूत, अश्विनी वैष्णव बोले- तेल संकट से निपटने की तैयारी में सरकार
239.66 किलो गांजा पकड़ा
कुरखेड़ा तहसील के मालेवाड़ा पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत हुर्यालदंड निवासी कृष्णा हरसिंह बोगा नामक व्यक्ति अपने घर परिसर में अवैध तरीके से गांजे की खेती कर रहा था। इस संदर्भ में गोपनीय जानकारी मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल के मार्गदर्शन में एलसीबी का पथक हुर्यालदंड की ओर रवाना हुआ और कृष्णा हरसिंह बोगा के घर और परिसर की जांच की गई।
जहां बोगा के घर परिसर में गांजे की खेती दिखाई दी। वहीं उत्पादित माल की बिक्री करने की तैयारी बोगा था। जिससे कार्रवाई करते हुए एलसीबी के पथक ने बोगा के पास से 1 करोड़ 19 लाख 83 हजार रुपये कीमत का 239.66 किलो गांजा जब्त किया।
बिक्री करने की फिराक में था आरोपी
बताया जा रहा है कि बोगा पिछले कुछ वर्षों से अपने घर परिसर में ही अवैध तरीके से गांजे की खेती कर रहा था और उत्पादित गांजे की बिक्री करने का व्यवसाय कर रहा था। ऐसे में शुक्रवार को करीब एक करोड़ से अधिक रुपये के गांजे की बिक्री करने की तैयारी में आरोपी बोगा था। लेकिन इस मामले की जानकारी मिलते ही एलसीबी के पथक ने करोड़ों रुपये के गांजे के साथ उसे धरदबोचा है।
यह भी पढ़ें – सब पहले से फिक्स था…बिहार में मिली हार पर बोला MVA, कहा- डेढ़ घंटे में बदली तस्वीर
जिले के इतिहास में सबसे बड़ी कार्रवाई
गड़चिरोली जिले में अवैध व्यवसाय पर लगाम कसने का कार्य एलसीबी द्वारा किया जा रहा है। अब तक एलसीबी ने अवैध शराब तस्करी, गोवंश तस्करी समेत अन्य अवैध व्यवसाय का पर्दाफाश किया है। एलसीबी के निरंतर कार्रवाइयों के चलते जिले में अवैध व्यवसाय करने वालों में खलबली मची है। ऐसे में अब शुक्रवार को एलसीबी ने हुर्यालदंड अतिदुर्गम गांव में छापामार कार्रवाई कर गांजे की खेती करने वाले का पर्दाफाश किया है। विशेषत: यह जिले की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।
Ganja kheti gadchiroli lcb seizes one crore cannabis
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा के सेकंड पोस्टमॉर्टम की मांग लेकर HC जाएगा परिवार, समर्थ पर बढ़ा इनाम, गिरीबाला पर गिर सकती है गाज
May 21, 2026 | 11:34 AMनागपुर में कंटेनर से 464 लैपटॉप चोरी का खुलासा, 4 करोड़ का माल बरामद; आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 11:32 AMभिवंडी में जमीन विवाद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा व्यक्ति, एकनाथ शिंदे को बुलाने की मांग
May 21, 2026 | 11:28 AMनासिक ट्रैफिक एजुकेशन पार्क फिर होगा शुरू: विवाद के बाद महापौर की पहल पर मनपा देगा पूरा सहयोग
May 21, 2026 | 11:20 AMठाणे के गामदेवी मार्केट में भीषण अग्निकांड: जिंदा जले दमकलकर्मी और गार्ड, कई दुकानें खाक, देखें खौफनाक Video
May 21, 2026 | 11:18 AMCanada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
May 21, 2026 | 11:13 AM8 बार अबॉर्शन और पागलखाने भेजने की धमकी, नासिक में महिला के साथ क्यों हुआ ये सब? सुनकर उड़ जाएगा होश
May 21, 2026 | 11:12 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM












