Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

गड़चिरोली नगर परिषद: उपाध्यक्ष पद बना सियासी रण, कई नाम चर्चा में; भाजपा नेतृत्व की बढ़ी मुश्किल

Municipal Politics: गड़चिरोली नगर परिषद में नगराध्यक्ष के बाद अब उपाध्यक्ष पद और स्वीकृत पार्षदों की नियुक्ति को लेकर भाजपा में गुटबाजी तेज हो गई है, जिससे सियासी हलचल बढ़ी है।

  • By अंकिता पटेल
Updated On: Jan 13, 2026 | 01:37 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर ( सोर्स : सोशल मीडिया )

Follow Us
Close
Follow Us:

Gadchiroli Nagar Parishad: गड़चिरोली नगराध्यक्ष द्वारा पदभार ग्रहण करने के बाद अब नगर परिषद में सत्ता के अगले समीकरण तय होने लगे हैं। इसी कड़ी में उपाध्यक्ष पद और ‘स्वीकृत पार्षद’ की नियुक्ति को लेकर सत्ताधारी भाजपा में तीखी खींचतान देखने को मिल रही है।

इन महत्वपूर्ण पदों पर अपने-अपने समर्थकों की नियुक्ति सुनिश्चित कराने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी सक्रिय रूप से गुटबंदी में जुट गए हैं। नगर परिषद में कुल तीन स्वीकृत सदस्यों में से एक पद विपक्ष को देना अनिवार्य है, लेकिन शेष दो पदों के लिए भाजपा में कड़ा मुकाबला चल रहा है।

इन पदों पर अपने करीबी नेताओं को आगे बढ़ाने के लिए पार्टी के भीतर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। फिलहाल भाजपा नेताओं में प्रमोद पिपरे, सुधाकर येनगंधलवार, सुरेश भांडेकर और अनिल तिडके के नाम राजनीतिक गलियारों में जोरदार चर्चा में हैं।

सम्बंधित ख़बरें

BMC चुनाव से पहले मुंबई में हिंसा, आधी रात पैसे बांटने को लेकर बवाल, ठाकरे-शिंदे गुट के कार्यकर्ताओं में झड़प

Thane: मीरा-भाईंदर में महायुति क्यों टूटी? सरनाईक ने मेहता को ठहराया जिम्मेदार

अकोला मनपा चुनाव: 11 निर्णायक सीटों पर सबकी नजर, त्रिकोणीय संघर्ष ने बढ़ाई धड़कनें

Thane News: मीरा-भाईंदर में ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक जंग, बना एंटी-ड्रग यूथ स्क्वॉड

इनमें से किस नेता की राजनीतिक बाजी भारी पड़ती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इसी तरह उपाध्यक्ष पद को लेकर भी भाजपा में खींचतान और तेज हो गई है। इस पद के लिए तीन नगरसेवकों ने खुलकर अपना दावा पेश किया है, जिससे पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व की परेशानी बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। उपाध्यक्ष पद पर किसे मौका मिलता है, इससे भविष्य की राजनीतिक दिशा और समीकरण तय होने की संभावना जताई जा रही है।

सभापति पद के लिए भी नगर सेवकों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा

केवल उपाध्यक्ष पद ही नहीं, बल्कि विभिन्न विषय समितियों के सभापति पदों को लेकर भी नगरसेवकों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ गई है। पांच सदस्यीय विषय समितियों में राकां को कोई एक पद मिलने की संभावना जताई जा रही है।

हालांकि, चुनाव के दौरान किसी प्रकार की औपचारिक गठबंधन न होने का हवाला देते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा राकां को समितियों में शामिल न किए जाने की मांग जोर पकड़ रही है।

वहीं, छह सदस्यीय समितियों में कांग्रेस और वंचित बहुजन आघाड़ी के एक-एक सदस्य की भूमिका भी निर्णायक मानी जा रही है। इन सदस्यों का रुख सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

15 को होगा विषय समितियों का चुनाव

नगराध्यक्ष की नियुक्ति के बाद शांत होने की उम्मीद की जा रही नप की राजनीति अब और गरमा गई है। आगामी 15 जनवरी को विषय समितियों का चुनाव होने वाला है। उपाध्यक्ष पद, स्वीकृत सदस्य और विषय समितियों की नियुक्तियों को लेकर भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी राजनीति ने शहर के राजनीतिक माहौल को और दिलचस्प बना दिया है।

यह भी पढ़ें:-चंद्रपुर मनपा चुनाव: 15 जनवरी को वोटिंग डे, सरकारी-निजी कर्मचारियों को मिलेगा अवकाश

बताया जा रहा है कि भाजपा के ओर से उपाध्यक्ष पद के लिए अनिल कुनघाडकर, योगिता पिपरे और मुक्तेश्वर काटवे इन तीन नामों की चर्चा है। आने वाले दिनों में होने वाले फैसलों से यह स्पष्ट होगा कि गडचिरोली नगर परिषद में सत्ता का संतुलन आखिर किसके पक्ष में जाता है।

Gadchiroli nagarparishad bjp internal rift vice president post

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2026 | 01:37 PM

Topics:  

  • BJP
  • Gadchiroli
  • Gadchiroli News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections
  • Maharashtra News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.