Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

अकोला मनपा चुनाव: 11 निर्णायक सीटों पर सबकी नजर, त्रिकोणीय संघर्ष ने बढ़ाई धड़कनें

Akola News: अकोला मनपा चुनाव में 80 सीटों के लिए मुकाबला तेज है। 11 सीटों पर त्रिकोणीय व सीधी टक्कर सत्ता की दिशा तय करेगी। दलों के साथ उम्मीदवार का जनसंपर्क भी निर्णायक भूमिका में है।

  • By रूपम सिंह
Updated On: Jan 13, 2026 | 03:17 PM

अकोला मनपा चुनाव (सौजन्य-सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Akola Municipal Election: अकोला महानगरपालिका की 80 सीटों के लिए हो रहे चुनाव में राजनीतिक माहौल अब पूरी तरह गरमाया हुआ है। कुछ विशेष प्रभागों में हो रही तीव्र प्रतिस्पर्धा ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस चुनाव में 10 प्रभागों में केवल तीन ही उम्मीदवार मैदान में होने से वहां प्रमुख दलों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष देखने को मिल रहा है, वहीं एक प्रभाग में दो प्रमुख दलों के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर हो रही है।

भाजपा एक बार फिर अपनी सत्ता बचा पाएगी या उसे अन्य दलों की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा, यह इन 11 सीटों के नतीजों पर निर्भर करेगा। संपूर्ण मनपा क्षेत्र को 20 प्रभागों में विभाजित किया गया है, प्रत्येक प्रभाग में चार सीटें हैं,इस प्रकार कुल 80 सीटों के लिए मतदान हो रहा है।

प्रभाग क्रमांक 3-अ में भाजपा, शिवसेना (उबाठा) और वंचित बहुजन आघाड़ी के बीच कांटे की टक्कर है। प्रभाग 4-अ में भी यही तीनों दल आमने-सामने हैं। प्रभाग 5-अ में राजनीतिक पेच और बढ़ गया है, यहां भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और शिवसेना (उबाठा) के बीच मुकाबला है, जबकि इसी प्रभाग की एक सीट पर भाजपा और शिवसेना (उबाठा) के बीच सोधी लड़ाई होगी। प्रभाग क्रमांक 7-अ में कांग्रेस, महानगर विकास समिति और वंचित बहुजन आघाड़ी के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। प्रभाग 12-अ में में शिवसेना (शिंदे गुट),भाजपा और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला है।

सम्बंधित ख़बरें

अकाेला मनपा की 80 सीटों के लिए 469 उम्मीदवार मैदान में, डोर-टू-डोर प्रचार शुरू, नेताओं की धड़कनें हुई तेज

GST, जलभराव आग और अपराध… हर मोर्चे पर अविनाश बागवे ने किया काम, क्या पुणे चुनाव में NCP को मिलेगा लाभ?

179 बांधों की गाद बनी बड़ी चुनौती, कोल्हापुरी बांधों की भंडारण क्षमता घटी, मरम्मत के लिए निधि की प्रतीक्षा

हेडगेवार अंग्रेजों के खिलाफ नहीं… ओवैसी ने RSS के इतिहास पर उठाए तीखे सवाल, महाराष्ट्र में सियासी तूफान

यह भी पढ़ें: अकोला: मुर्तिजापुर की बैंक के ATM में कैश की किल्लत, नागरिकों की बढ़ी परेशानी; समाधान की मांग

दल के साथ उम्मीदवार की व्यक्तिगत पकड़ भी निर्णायक भूमिका निभा रही है।

  • स्थानीय चुनावों में दल की ताकत के साथ-साथ उम्मीदवार का व्यक्तिगत जनसंपर्क भी निर्णायक होता है। कुछ जगहों पर दल की मजबूत पकड़ है, तो कुछ जगहों पर उम्मीदवार की लोकप्रियता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है। कई प्रभाग में उम्मीदवार का स्वकर्तृत्व ही उसके जीत-हार का कारण बनेगा। इसी पृष्ठभूमि में, इन 11 सीटों के नतीजे अकोला मनपा की सत्ता का समीकरण तय करने में निर्णायक साबित होंगे।
  • प्रभाग 13-ब में भाजपा, शिवसेना (उबाठा) और वंचित बहुजन आघाड़ी के बीच संघर्ष है। प्रभाग 15-अ में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और मनसे के बीच त्रिकोणीय लड़ाई है, जबकि इसी प्रभाग की दूसरी सीट पर भाजपा, शिवसेना (उबाठा) और शिवसेना (शिंदे गुट) आमने-सामने हैं। प्रभाग क्रमांक 16-ब में भाजपा, शिवसेना (शिंदे गुट) और राष्ट्रवादी कांग्रेस (शरद पवार गुट) के बीच रस्साकशी जारी है। वहीं प्रभाग 20-ब में शिवसेना (उबाठा), भाजपा और शिवसेना (शिंदे गुट) के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा।

Akola municipal election all eyes on 11 decisive seats as triangular contests heat up the political battle

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jan 13, 2026 | 01:34 PM

Topics:  

  • Akola
  • Akola News
  • Maharashtra
  • Maharashtra Local Body Elections

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.