-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Fir Registered Against Kirit Somaiya And His Son Neel Somaiya
जानें क्यों किरीट सोमैया और उनके बेटे नील सोमैया पर FIR हुई दर्ज, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
- Written By: प्रभाकर दुबे

मुंबई: आईएनएस विक्रांत (INS Vikrant) को बचाने के लिए क्राउड-फंडिंग अभियान पर पूर्व सहयोगी शिवसेना (Shiv Sena) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच वाकयुद्ध के बीच ट्रॉम्बे पुलिस (Trombay Police) ने बीजेपी नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया (Kirit Somaiya) और उनके नगरसेवक बेटे नील सोमैया (Neel Somaiya) के खिलाफ कथित देश के पहले विमानवाहक पोत को बचाने के लिए अभियान के माध्यम से एकत्र किए गए करोड़ों रुपए को कथित रूप से हड़पने के लिए प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, एफआईआर रिटायर्ड सैनिक की शिकायत पर दर्ज की गई है। शिकायतकर्ता सैनिक ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि 2013 और 2014 में पूर्व सांसद किरीट और नील ने युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की मरम्मत के नाम पर नागरिकों से आर्थिक सहायता राशि वसूलने का अभियान शुरू किया था। हालांकि, यह वित्तीय सहायता को राज्यपाल के सचिव के कार्यालय में जमा करना चाहिए था, लेकिन उसे वहां जमा नहीं किया गया और वित्तीय सहायता का गबन कर लोगों को धोखा दिया गया है।
संजय राउत ने भी लगाया था आरोप
शिवसेना सांसद संजय राउत ने भी बुधवार को आरोप लगाया था कि किरीट सोमैया ने विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत को बचाने के लिए लोगों से मिले 57 करोड़ रुपए का गबन किया है और इसमें उनके बेटे नील भी शामिल है। उनका आरोप है कि जब किरीट सोमैया अपने बेटे नील के साथ विक्रांत को बचाने के लिए टी-शर्ट पहनकर घूम रहे थे, उस समय करोड़ों लोगों ने पैसे दिए। विक्रांत को बचाने’ के लिए एकत्र किया गया धन तत्कालीन राज्यपाल को दिया जाना था, लेकिन राज्यपाल को सौंपा नहीं गया और यह जानकारी उन्हें आरटीआई से प्राप्त हुई है।
सम्बंधित ख़बरें
देश के पहले Telecom Manufacturing Zone को मिली रफ्तार, ₹2000 करोड़ के निवेश का आया प्रस्ताव
महायुति में बवाल, शिवसेना और NCP में हिंसक झड़प, आपस में भिड़े तानाजी सावंत और राहुल मोटे के समर्थक
राम मंदिर पर बरसे संजय राउत, सिद्धिविनायक दान विवाद पर काटी कन्नी! बोले- ‘मुझे जानकारी नहीं’
पीएम मोदी का जादू हुआ खत्म, जनता ने शुरू किया नकारना, दतिया-बांकीपुर उपचुनाव पर संजय राउत का हमला
1961 में भारतीय नौसेना में हुआ शामिल
आईएनएस विक्रांत को 1961 में भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया और वह राजसी श्रेणी का विमानवाहक पोत है। उसने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाई थी।
इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ मामला
ट्रॉम्बे पुलिस ने पूर्व सैनिक की शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 406 (आपराधिक विश्वास भंग), धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 34 (साझा मंशा) के तहत किरीट सोमैया और उनके बेटे नील और अन्य के खिलाफ शिकायत दर्ज की है।
Fir registered against kirit somaiya and his son neel somaiya
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Aug 05, 2026 | 04:00 AMAaj Ka Rashifal: मेष को कोर्ट में सफलता, कन्या को प्रतियोगी परीक्षा में जीत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Aug 05, 2026 | 12:15 AMभोजपुरी बवाल में मचा बवाल, बीच में शो छोड़कर चले गए पवन सिंह, निरहुआ हुए भावुक, तेज प्रताप यादव भी रह गए हैरान
Aug 04, 2026 | 11:38 PMजाग गई कांग्रेस…दिल्ली में MP संगठन को लेकर हुई बैठक, 6 जिला अध्यक्षों की छुट्टी तय; इन नेताओं पर गिरेगी गाज
Aug 04, 2026 | 11:29 PMक्या आपका भी मोबाइल मेट्रो में छूट गया है? वापस पाने के लिए जरूर अपनाएं यह आसान तरीका
Aug 04, 2026 | 11:11 PMमुंबई, पुणे और नागपुर को मिलेगा रफ्तार का नया पंख, राज्य में 2.80 लाख करोड़ की मेट्रो प्रोजेक्ट पर तेजी से काम
Aug 04, 2026 | 11:01 PMकहीं आपके शरीर में भी तो नहीं है प्रोटीन की कमी? ये 5 लक्षण बताते हैं बड़ा खतरा, जानिए बचाव का तरीका
Aug 04, 2026 | 11:00 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














