Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

विधानसभा चुनाव की गूंज के बीच NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ FIR, ये हैं आरोप

महाराष्ट्र में शरद गुट के NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उनपर ' मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना' और किसानों को लेकर सरकारी योजनाओं के बारे में गलत जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप है।

  • Written By: राहुल गोस्वामी
Updated On: Sep 06, 2024 | 12:09 PM

Pic: Twiteer

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: जहां एक तरफ महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव की गुंज होनी शुरु हो चुकी है। वहीं इन सबके बीच शरद गुट के NCP विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार उनपर ‘ मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना’ और किसानों को लेकर सरकारी योजनाओं के बारे में गलत जानकारी फैलाकर लोगों को गुमराह करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ संभाजीनगर MIDC वालुज पुलिस स्टेशन में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 353(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी दें कि बीते मई महिने में भी आव्हाड के खिलाफ विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने के आरोप में पुणे के बुंदगार्डन पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। तब पूर्व राज्य मंत्री आव्हाड राज्य सरकार की कथित योजना के खिलाफ रायगढ़ जिले के महाड में एक विरोध प्रदर्शन में भाग ले रहे थे, जिसमें स्कूली पाठ्यक्रम में मनुस्मृति के कुछ श्लोक भी शामिल किए जाने थे।

यहां पढ़ें – उज्जैन: महाकाल की नगरी में बीच सड़क पर ‘दुष्कर्म’, Video वायरल

सम्बंधित ख़बरें

क्या फिर एक होगा पवार परिवार? सुनेत्रा पवार ने बुलाई NCP विधायकों की अहम बैठक, महाराष्ट्र में सियासी हलचल तेज

Sharad Pawar Health Update: अस्पताल से डिस्चार्ज हुए शरद पवार, 5 दिन बाद लौटे घर; जानें अब कैसी है सेहत

शरद पवार होंगे रिटायर या फिर जाएंगे राज्यसभा? संजय राउत ने किया बड़ा खुलासा, बोले- MVA मिलकर…

अजित पवार को मिलने वाली थी NCP की पूरी कमान, शरद पवार गुट के शशिकांत शिंदे का बड़ा खुलासा

इस बाबत उन्होंने पहले कहा था कि प्राचीन ग्रंथ जाति व्यवस्था का खुब समर्थन करता है और महिलाओं का अपमान करता है। उन्होंने लोगों से इस फैसले का विरोध करने को भी कहा था। लेकिन इस मुद्दे पर एक नया विवाद तब खड़ा हो गया जब विरोध प्रदर्शन के वीडियो में उन्हें पोस्टरों के ढेर को फाड़ते हुए दिखाया गया था जिन पर अंबेडकर की तस्वीर भी थी। हालांकि बाद में विधायक जितेंद्र आव्हाड ने मनुस्मृति की निंदा करने वाले पोस्टर फाड़ने के लिए माफी भी मांगी थी।

यहां पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट ने संदीप घोष की याचिका पर सुनवाई से किया इनकार, लगाई फटकार

बता दें कि इसके पहले बीते जनवरी 2024 में मुंबई पुलिस ने भगवान राम को मांसाहारी बताने वाली टिप्पणी को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शिरडी में बीते 3 जनवरी को NCP के एक कार्यक्रम में आव्हाड ने कहा था कि वह (भगवान राम) शिकार करके खाया करते थे। वह हमारे बहुजनों के थे। हालांकि विधायक आव्हाड ने बाद में कहा था कि यदि किसी की भावनाएं आहत हुई हैं तो वह उस पर खेद व्यक्त करते हैं।

जानें मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना के बारे में

जानकारी गें कि ‘मुख्यमंत्री माझी लड़की बहन योजना’ महाराष्ट्र सरकार द्वारा राज्य के आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों की महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई एक कल्याणकारी योजना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹1500 का मासिक वजीफ़ा दिया जाएगा।

Fir against sharad pawar factions ncp mla jitendra awhad

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 06, 2024 | 12:08 PM

Topics:  

  • Sharad Pawar

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.