उज्जैन: महाकाल की नगरी में बीच सड़क पर 'दुष्कर्म', Video वायरल होने पर मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल

मध्य प्रदेश के उज्जैन में कबाड़ एकत्र वाली एक महिला को जबरन शराब पिलाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उज्जैन: महाकाल की नगरी में बीच सड़क पर 'दुष्कर्म', Video वायरल होने पर मामले ने पकड़ा राजनीतिक तूल
(डिज़ाइन फोटो)
Published on
Updated on

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन के आगर नाका क्षेत्र में कबाड़ एकत्र वाली एक महिला को जबरन शराब पिलाकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।इस घटना ने अब राजनीतीक तुल पकड़ लिया है। वहीं इस मुद्दे पर BJP और कांग्रेस आमने-सामने हो गए हैं।

उक्त अपराध बीते बुधवार को हुआ जब दोषी व्यक्ति ने, जिसने महिला से शादी करने का वादा किया था, उसे शराब की पेशकश की और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसने मौके से भागने से पहले उसे यौन उत्पीड़न के बारे में न बोलने की धमकी भी दी। यह घटना तब सामने आई जब कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा बनाया गया दुष्कर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस बाबत CSP ओम प्रकाश मिश्रा ने कहा कि, आरोपी लोकेश ने पीड़िता से शादी करने का वादा किया, उसे शराब पिलाई और फिर उससे दुष्कर्म किया। कुछ लोग जो वहां से गुजर रहे थे, उन्होंने अपराध को रोकने के बजाय घटना का वीडियो बनाया। बाद में लोकेश मौके से भाग गया।नशा उतरने पर महिला ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद लोकेश को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इधर मामले पर मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा, "आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में बलात्कार और हत्या की घटना के खिलाफ भाजपा पूरे देश में विरोध प्रदर्शन कर रही है।।।मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्वाचन क्षेत्र में एक महिला के साथ बलात्कार किया गया। इसपर मुख्यमंत्री मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रधानमंत्री मोदी चुप क्यों हैं?।मध्य प्रदेश में 'जंगल राज' है। मध्य प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है।"

इस पर मध्य प्रदेश BJP अध्यक्ष वी।डी। शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा, "विपक्षी दल के लोगों के पास कोई मुद्दा न होने के कारण वे हर प्रकार की घटना-दुर्घटना को बड़ा स्वरूप देने का प्रयास करते हैं।मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। ऐसे लोगों(अपराधियों को) को फांसी के फंदे तक पहुंचाने और कानून बनाकर दंडित करने का प्रयास किसी ने किया है तो सबसे पहले भाजपा ने किया है।लेकिन मध्य प्रदेश को बदनाम करने के लिए वे(जीतू पटवारी) इसी तरह की घटनाओं को ढ़ूंढते हैं। यह दुर्भाग्य की बात है।।। वहां(उज्जैन) की घटना में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की है। मोहन यादव के नेतृत्व में भाजपा की सरकार कड़ी से कड़ी कार्रवाई कर रही है और आगे भी करती रहेगी।"

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Navbharat Live
navbharatlive.com