किसानों का अनोखा प्रदर्शन, कृषि मंत्री कोकाटे के विरोध में सड़क पर खेले पत्ते

Maharashtra News: किसानों ने कृषि मंत्री कोकाटे के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। किसान सड़को पर बैठकर पत्ते खेलते नजर आए। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कृषि मंत्री हमारे भविष्य के साथ खेल रहे है।
किसानों कृषि मंत्री के विरोध में सड़क पर खेले पत्ते
किसानों कृषि मंत्री के विरोध में सड़क पर खेले पत्ते
Published on: 
Updated on: 

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री द्वारा किसानों की समस्याओं पर गंभीरता से ध्यान न देने के विरोध में आज सटाणा शहर के ताहराबाद नाके पर प्रहार संगठन, स्थानीय किसान संगठन और दिव्यांग संगठन के पदाधिकारियों ने अनोखे तरीके से आंदोलन किया। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर ही पत्ते खेले और सरकार विरोधी नारों से पूरा इलाका गूंज उठा। सरकार हमारे भविष्य से खेल रही है, इसलिए हम पत्ते खेलकर विरोध कर रहे हैं।

किसान रो रहा है, सरकार खेल रही है, कर्जमाफी होनी चाहिए, दिव्यांगों की समस्याएं हल होनी चाहिए जैसे नारे लगाते हुए आंदोलनकारियों ने सरकार की असंवेदनशील नीतियों का कड़े शब्दों में विरोध किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि कृषि मंत्री केवल घोषणाओं वाले भाषण देते हैं, लेकिन वास्तव में किसानों को कर्जमाफी, बीमा और बाजार मूल्य तीनों मोर्चों पर कोई मदद नहीं मिल रही है।

किसान बोले- किसान रो रहा है, सरकार खेल रही है

इस आंदोलन में महिलाओं ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा, 'सरकार हमारे भविष्य से खेल रही है, इसलिए हम पत्ते खेलकर विरोध कर रहे हैं। तहसील के कई गांवों से आए किसानों ने इस आंदोलन में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।

सटाणा-ताहाराबाद मार्ग पर यातायात बाधित

इस मौके पर गणेश काकुळते, केशव सूर्यवंशी, हिम्मत माळी, सुभाष शिंदे, जितेंद्र सूर्यवंशी, नाना कुमावत, राजू जगताप, दुर्गाबाई आहीरे, माई आहीरे, मनोज देवरे सहित बड़ी संख्या में किसान और दिव्यांग बंधु उपस्थित थे। आंदोलन के कारण सटाणा-ताहाराबाद मार्ग पर कुछ देर के लिए दोनों ओर से यातायात बाधित रहा। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस निरीक्षक योगेश पाटील के मार्गदर्शन में सुरक्षा बल तैनात किया गया था। आंदोलनकारियों की ओर से एक ज्ञापन भी सौंपा गया।

ऑनलाइन रमी खेलते पकड़े गए महाराष्ट्र के कृषि मंत्री

विधानसभा के कामकाज के दौरान ऑनलाइन रमी खेलते पकड़े गए महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व जल्द कार्रवाई कर सकता है। इस पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने भी नाराजगी व्यक्त की थी। उपमुख्यमंत्री अजित पवार जल्द ही माणिकराव कोकाटे से कृषि विभाग वापस ले सकते हैं। कोकाटे से कृषि विभाग लेकर यह जिम्मेदारी वाई के विधायक मकरंद पाटिल को दिए जाने की प्रबल संभावना है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com