प्याज की घटती कीमत से महाराष्ट्र के किसान बेहाल, फडणवीस से बैठक की अपील की
Maharashtra: महाराष्ट्र में प्याज की उत्पादन लागत 2500 रूपए प्रति क्विंटल है, जबकि किसानों को केवल 800 से 1200 रूपए प्रति क्विंटल इसका दाम मिल रहा है, इसलिए किसान संघ ने फडणवीस से बैठक की अपील की है।
- Written By: गीतांजली शर्मा
प्याज (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Onion Farmers : महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट ने यहां के किसानों की चिंता बढ़ा दी है। यही वजह है कि महाराष्ट्र प्याज उत्पादक संघ ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से एशिया की सबसे बड़ी प्याज मंडी लासलगांव कृषि उपज बाजार समिति (एपीएमसी) में तुरंत विशेष बैठक बुलाने की अपील की है। संघ का कहना है कि बैठक में किसानों की समस्या का जल्द से जल्द समाधान निकाला जाए। लासलगांव एपीएमसी के अध्यक्ष और सचिव को पत्र लिखकर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के सीएम को बैठक में बुलाने की बात कही है। पत्र में महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ के संस्थापक अध्यक्ष भरत दिघोले और नासिक जिला अध्यक्ष जयदीप भदाने ने प्याज की कीमतों में हो रही भारी गिरावट के कारण किसानों को होने वाले नुकसान का विस्तार से जिक्र किया है।
पत्र में कही गई यह बात
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पत्र में मुख्यमंत्री से अनुरोध किया गया है कि वे अपने स्तर पर लासलगांव एपीएमसी में विशेष बैठक आयोजित करें, जिसमें केंद्र और राज्य सरकारों के साथ तुरंत और दीर्घकालिक उपायों पर विस्तार से चर्चा की जाए। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि मुख्यमंत्री किसानों के हितों की रक्षा के लिए आवश्यक कदम जल्द से जल्द उठाकर उनकी परेशानी दूर करेंगे।
सभी की निगाहें सीएम की प्रतिक्रिया पर
महाराष्ट्र राज्य प्याज उत्पादक संघ के संस्थापक अध्यक्ष भरत दिघोले का कहना है कि, अब हम सभी की निगाहें मुख्यमंत्री की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं। नासिक जैसे प्रमुख प्याज उत्पादक क्षेत्रों में किसानों की हो रही निरंतर की दुर्दशा, उनकी उपेक्षा को लेकर असंतोष बना हुआ है। महाराष्ट्र देश का सबसे बड़ा प्याज उत्पादक राज्य है और लाखों किसान इसकी खेती करते हैं। अगर मुख्यमंत्री तुरंत हमारी शिकायतों का समाधान करने के लिए लासलगांव आते हैं, तो जनता के बीच उनका विश्वास बढ़ता चला जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
संभाजीनगर: 2740 करोड़ की जल योजना अफसर–ठेकेदार टकराव से अटकी, महापौर ने इसकी रिपोर्ट CM को भेजने का किया ऐलान
महाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
यह भी पढ़ें : प्याज की कीमतें छुएगी आसमान! बारिश से फसलों का हुआ भारी नुकसान, मुआवजे की उठी मांग
कम कीमत और भंडारण की कमी
प्याज की कम कीमतों और भंडारण सुविधाओं की कमी के कारण राज्य के किसानों की स्थिति अच्छी नहीं है। इससे तैयार फसल को लगातार नुकसान हो रहा है। जनता की समस्याओं पर ध्यान देना सरकार की जिम्मेदारी है। एशिया में प्याज की सबसे बड़ी एपीएमसी लासलगांव में अबतक कोई भी मुख्यमंत्री नहीं आया है। अगर फडणवीस हमारी मांग मान लेते हैं, तो वह इतिहास रच देंगे और जनता के दिलों में हमेशा के लिए अपनी एक खास जगह बना लेंगे। ये सारी बातें पत्र के जरिए संघ के संस्थापक अध्यक्ष भरत दिघोले ने कही हैं।
(एजेंसी इनपुट)
