-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Fake Cbi Officers Arrested Within 12 Hours Akola Khamgaon
Akola: खामगांव के व्यापारी से 25 लाख की लूट, पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया मामला
- Written By: अनन्या तिवारी
Akola LCB Arrests Fake CBI Officers: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर खामगांव के व्यापारी से 25 लाख रुपये लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने 12 घंटे में गिरफ्तार कर पूरी रकम बरामद कर ली।

पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक प्रेस कॉनफरेंस (सोर्स- नवभारत फाइल फोटो)
Fake CBI Officers Loot Businessman In Khamgaon: आकोला जिले के खामगांव के एक व्यापारी से फर्जी CBI अधिकारी बनकर 25 लाख रुपये की नकदी लूटने वाले दो आरोपियों को स्थानीय अपराध शाखा (LCB) अकोला ने महज 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश किया है। आरोपियों के कब्जे से लूटी गई पूरी 25 लाख रुपये की नकदी, फरियादी का मोबाइल फोन, आरोपियों के मोबाइल फोन तथा दो दोपहिया वाहन सहित कुल 27 लाख 50 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है। इस कार्रवाई की जानकारी पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने शनिवार को आयोजित प्रेस कॉनफरेन्स में दी।
पुलिस के अनुसार, 19 जून 2026 को बालापुर पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों ने खुद को सीबीआई अधिकारी बताकर खामगांव के एक व्यापारी को अपने झांसे में लिया। इसके बाद उसे कार्रवाई का डर दिखाकर धमकाया गया और जबरन 25 लाख रुपये की नकदी छीनकर आरोपी फरार हो गए। घटना सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल जांच शुरू की गई।
50 सीसीटीवी कैमरों की जांच से मिले आरोपियों के सुराग
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक नितिन लेव्हरकर को आवश्यक निर्देश देते हुए अपराध का शीघ्र खुलासा करने के लिए तीन विशेष टीमों का गठन किया। निरीक्षक लेव्हरकर के नेतृत्व में एलसीबी के अधिकारियों और करीब 20 पुलिसकर्मियों की टीम ने दिन-रात लगातार जांच अभियान चलाया।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा-गोंदिया विधान परिषद चुनाव में क्रॉस वोटिंग पर सियासत तेज, कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने
मुंबई के जुहू बीच पर ‘योगा ऑन द बीच’, सीएम फडणवीस बोले योग है भारत की गौरवशाली विरासत
नीट परीक्षा अपडेट: परीक्षा के मद्देनजर 20-21 जून को मेडिकल हॉस्टल बंद रखने के निर्देश, छात्र संगठन में आक्रोश
गोंदिया में जून में भी 41.9 डिग्री तापमान, मानसून की देरी से किसान चिंतित
जांच के दौरान खामगांव से बालापुर मार्ग पर लगे लगभग 50 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से पड़ताल की गई। तकनीकी विश्लेषण, मोबाइल लोकेशन और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने खामगांव निवासी हार्दिक गुरबानी (22) और साहिल नथ्थानी (25) की पहचान कर उन्हें हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें FDA की सख्ती का असर: अकोला में पनीर और खोया उत्पादन में 30% गिरावट
पूरी नकदी बरामद, एलसीबी टीम को 25 हजार का पुरस्कार
अकोला में गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से लूट की पूरी 25 लाख रुपये की नकदी बरामद कर ली गई है। इसके अलावा फरियादी का एंड्रॉइड मोबाइल फोन, जिसकी कीमत करीब 10 हजार रुपये है, दो मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये बताई गई है तथा दो मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 40 हजार रुपये है, भी जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए माल की कुल कीमत 27 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने बताया कि स्थानीय अपराध शाखा(LCB) की सतर्कता, तकनीकी जांच और लगातार 12 घंटे की अथक मेहनत के कारण इस गंभीर अपराध का खुलासा इतने कम समय में संभव हो सका। उन्होंने जांच में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए उत्कृष्ट कार्य के लिए एलसीबी की टीम को 25 हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा भी की है।
Fake cbi officers arrested within 12 hours akola khamgaon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Akola: खामगांव के व्यापारी से 25 लाख की लूट, पुलिस ने 12 घंटे में सुलझाया मामला
Jun 21, 2026 | 11:26 AMभोपाल में NEET री-एग्जाम: 32 केंद्रों पर 13 हजार से अधिक छात्र दे रहे हैं परीक्षा; सुरक्षा अभेद्य
Jun 21, 2026 | 11:24 AMसमुद्र से समृद्धि तक… पीएम नरेंद्र मोदी ने बताई भारत की नई समुद्री रणनीति, नौसेना को सौंपे 3 स्वदेशी युद्धपोत
Jun 21, 2026 | 11:19 AMनीट यूजी री-एग्जाम आज: 57 केंद्रों पर 23 हजार छात्र देंगे परीक्षा, सुरक्षा के ख़ास इंतजाम
Jun 21, 2026 | 11:18 AMFake Desi Ghee: टूंडला में नकली देसी घी फैक्ट्री का भंडाफोड़, 525 किलो मिलावटी घी बरामद; एक आरोपी गिरफ्तार
Jun 21, 2026 | 11:06 AMMP News: उज्जैन में आज दिखेगा अनोखा खगोलीय नजारा, दोपहर 12:28 बजे कुछ पलों के लिए गायब हो जाएगी परछाई
Jun 21, 2026 | 11:04 AMक्या है Water Yoga? तनाव कम करने और शरीर को फिट रखने का है असरदार तरीका
Jun 21, 2026 | 10:58 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














