Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BMC चुनाव पर फडणवीस का वार, कहा- यूबीटी के पाप का घड़ा फोड़ चुकी है महायुति

Maharashtra News: सीएम देवेंद्र फडणवीस BMC चुनाव को लेकर शिवसेना (यूबीटी) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महायुति ने उनके पाप का घड़ा फोड़ दिया है।

  • Written By: सोनाली चावरे
Updated On: Aug 16, 2025 | 09:29 PM

सीएम फडणवीस (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

CM Fadnavis on BMC elections: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) में बड़े बदलाव के संकेत दिए हैं। उन्होंने शिवसेना (यूबीटी) पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा नीत महायुति सरकार ने नगर निकाय को लूटने वालों के “पाप का घड़ा” फोड़ दिया है और अब मुंबई विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रही है।

शनिवार (16 अगस्त) को जन्माष्टमी के अवसर पर फडणवीस ने मुंबई और ठाणे में आयोजित कई दही हांडी उत्सवों में हिस्सा लिया। इस मौके पर संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, “महानगरपालिका में बदलाव का समय नजदीक है। हमने इसे लूटने वालों के पाप की हांडी तोड़ दी है और विकास की हांडी शुरू कर दी है।”

शिवसेना (यूबीटी) पर तीखा वार

फडणवीस की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है, जब एक दिन पहले शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत ने दावा किया था कि उद्धव ठाकरे और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) आगामी नगर निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ सकते हैं। अविभाजित शिवसेना ने 1997 से 2022 तक लगातार 25 वर्षों तक बीएमसी पर नियंत्रण रखा था। ऐसे में भाजपा और महायुति सरकार लगातार बीएमसी में “भ्रष्टाचार और लूट” का मुद्दा उठाते रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा की सामाजिक कार्यकर्ता को पालकमंत्री ने किया सम्मानित, गरीब व दिव्यांग के लिए ब्रांड एंबेसडर

उद्धव ठाकरे के छोटे बेटे तेजस ठाकरे की तबीयत बिगड़ी, 3 दिनों से अस्पताल में जारी है इलाज

‘राजनीति नहीं, सच चाहिए’, अमित शाह और DGCA को रोहित पवार का ई-मेल, अजित पवार विमान हादसे पर पूछे कड़े सवाल

वर्धा बाजार में अतिक्रमण से यातायात ठप, सड़क पर दुकानें, पार्किंग गायब; नागरिक परेशान

यह भी पढ़ें- संजय राउत की राजनीति कॉमेडी शो जैसी, इसलिए उनके बयान कोई ‘सीरियसली’…कृपाशंकर सिंह का वार

दही हांडी उत्सव और सुरक्षा की अपील

भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर महाराष्ट्र में दही हांडी उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। युवक-युवतियों की टोलियां ऊंचाई पर लटकी मटकी को तोड़ने के लिए मानव पिरामिड बनाती हैं। फडणवीस ने कहा, “हम चाहते हैं कि लोग दही हांडी उत्सव को सुरक्षित तरीके से मनाएं। बारिश के बावजूद गोविंदाओं का उत्साह देखकर गर्व होता है।”

ठाणे में तेंबी नाका मित्र मंडल के कार्यक्रम में फडणवीस ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह बालासाहेब ठाकरे के सच्चे शिवसैनिक हैं और आनंद दिघे की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर को समर्पित दही हांडी

मुंबई के घाटकोपर में भाजपा विधायक राम कदम ने दही हांडी का आयोजन किया, जिसे उन्होंने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल भारतीय सुरक्षाबलों को समर्पित किया। पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई के लिए यह ऑपरेशन चलाया था। कदम ने कहा, “हमारे जवानों ने पाकिस्तान के पाप का घड़ा फोड़ा है और हमने इस त्योहार को उनकी वीरता को समर्पित किया है।”

चुनावी तैयारी का मंच

गौरतलब है कि 2022 में महायुति सरकार ने दही हांडी को “साहसिक खेल” का दर्जा दिया था। इस बार उत्सव खास महत्व रखता है क्योंकि नगर निकाय चुनाव निकट हैं और सभी राजनीतिक दल अपने कार्यकर्ताओं को एकजुट करने और जनता के बीच संदेश पहुंचाने के लिए इस मंच का इस्तेमाल कर रहे हैं।

Fadnavis attack on udhhav thackeray over bmc elections said mahayuti has already broken the pot of sins of ubt

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 16, 2025 | 07:14 PM

Topics:  

  • Devendra Fadnavis
  • Maharashtra News
  • Mahayuti
  • Mumbai
  • Shiv Sena UBT
  • Uddhav Thackeray

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.