- Hindi News »
- Maharashtra »
- Encroachment Drive Dharampeth Zone Criminal Action Warning Nagpur
Mission 100 Days का असर, नागपुर में अतिक्रमणकारियों पर सख्ती; अब सीधे होगा फौजदारी केस
Nagpur Encroachment Drive News: नागपुर में अतिक्रमण के खिलाफ मनपा ने सख्ती बढ़ा दी है। बार-बार कब्जा करने वालों पर फौजदारी केस की चेतावनी दी गई, जबकि नंदनवन में कार्रवाई के दौरान हंगामा हुआ।
- Written By: अंकिता पटेल

अतिक्रमण कार्रवाई, मनपा अभियान,(सोर्स: नवभारत फाइल फोटो)
Nagpur Encroachment Municipal Action: नागपुर सिटी में अतिक्रमण को लेकर हाई कोर्ट द्वारा कई बार फटकार और हाल ही में अतिक्रमण और अन्य मुद्दों को लेकर मनपा आयुक्त द्वारा शुरू किए गए मिशन-100 डेज का असर यह रहा कि अब अतिक्रमण के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। मनपा के धरममेठ जोन के सहायक आयुक्त राजकुमार मेश्राम ने सख्ती दिखाते हुए अब बार-बार अतिक्रमण किए जाने पर सीधे फौजदारी मामला दर्ज करने की कड़ी चेतावनी दी है।
धरमपेठ जोन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। मेश्राम ने अवैध रूप से कब्जा करने वाले दुकानदारों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति कार्रवाई के बावजूद बार-बार उसी जगह पर फिर से दुकान लगाता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ अब सीधे आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।
अतिक्रमण हटाने पर हंगामा, मनपा ट्रक पर चढ़ीं महिलाएं
नंदनवन में जमकर हंगामा, ट्रक पर चढ़ी महिलाएं मनपा के दस्ते ने गंगाबाई घाट परिसर से जगनाड़े चौक तक सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर बैठे अवैध ठेलों और दुकानों को हटाने की कार्रवाई की। टीम ने लगभग एक ट्रक सामान और 2 ठेले जब्त किए, जब टीम तीसरा ठेला जब्त कर रही थी तभी शुभम खोबरागड़े नामक एक हाँकर ने मनपा कर्मचारियों और पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और गालीगलौज शुरू कर दी।
सम्बंधित ख़बरें
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
डॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
फिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
छत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
देखते ही देखते अन्य हॉकर्स भी पुलिस और कर्मचारियों से भिड़ गए और हंगामे का फायदा उठाकर कुछ हॉकर्स जब्त किया गया तीसरा ठेला लेकर भाग निकले। हालात तब और तनावपूर्ण हो गए जब टीम दूसरे इलाके में जाने के लिए निकली, कुछ महिलाएं मनपा के ट्रक पर चढ़ गईं और जब्त किए गए ठेलों को वापस छीनने का प्रयास करते हुए विवाद करने लगीं। इस गंभीर घटना के बाद दस्ता प्रमुख ने नंदनवन पुलिस स्टेशन में हॉकर्स के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने का मामला दर्ज कराया है।
मानेवाड़ा में 574 वर्गमीटर अवैध निर्माण पर चला हथौड़ा
अतिक्रमण हटाने के साथ-साथ दस्ते ने मानेवाड़ा रोड स्थित हनुमाननगर में संत रविदास छात्रालय (संस्था), प्लॉट नंबर 4 में बड़े पैमाने पर हुए अवैध निर्माण को तोड़ने की कार्रवाई की।
यह भा पढ़ें:-नागपुर मनपा कर्मियों के लिए बड़ी सौगात, बैंक ऑफ महाराष्ट्र से समझौता; मिलेगा 1.25 करोड़ तक का दुर्घटना बीमा
यहां ग्राउंड फ्लौर के खाली छोड़े जाने वाले स्थान (मार्जिनल स्पेस) में टीन की छत और ईंटों की दीवारें बनाकर लगभग 574.69 वर्गमीटर का अवैध निर्माण किया गया था। मनपा के जीन कार्यालय द्वारा इस संबंध में महाराष्ट्र प्रादेशिक व नगर रचना अधिनियम 1966 की धारा 53 (1) के तहत 3 जनवरी 2023 को ही नोटिस जारी किया गया था।
Encroachment drive dharampeth zone criminal action warning nagpur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Fake Birth Certificate Scam: मीरा-भाईंदर मनपा में बड़े घोटाले का दावा, भाजपा नेता ने उठाए सवाल
May 21, 2026 | 10:36 AMमानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
May 21, 2026 | 10:33 AMडॉक्टर के पास पहुंचते ही खुला मामला, वर्धा में नाबालिग पत्नी के गर्भवती होने से मचा हड़कंप; युवक पर दोबारा केस
May 21, 2026 | 10:31 AMफिल्मी स्टाइल में पुलिस एक्शन, चंद्रपुर में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार
May 21, 2026 | 10:15 AMठाणे में RPI पदाधिकारी अशोक कांबले की हत्या, कोयता और रॉड से हमले के बाद मौत
May 21, 2026 | 10:15 AMसागर: भारी पड़ी SP के बंगले के सामने गुंडागर्दी, पुलिस ने निकाला बदमाशों का जुलूस
May 21, 2026 | 10:08 AMछत्रपति संभाजीनगर में भाजपा-शिवसेना सत्ता के 100 दिन पूरे, महापौर बोले- पानी संकट दूर करना सबसे बड़ी चुनौती
May 21, 2026 | 10:06 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM










