Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कांग्रेस का शासन ‘कट’, ‘कमीशन’ और भ्रष्टाचार पर आधारित, CM एकनाथ शिंदे का नाना पटोले पर पलटवार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने को लेकर पलटवार किया। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। देश की जनता 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान हुए कई घोटालों से अवगत है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Jul 07, 2024 | 07:31 PM

नाना पटोले और एकनाथ शिंदे (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

नागपुर. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले पर भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाने को लेकर पलटवार किया। शिंदे ने कहा कि कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का नैतिक अधिकार नहीं है। देश की जनता 2004 से 2014 के बीच कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के दौरान हुए कई घोटालों से अवगत है।

शिंदे ने नागपुर हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा, “कांग्रेस को भ्रष्टाचार पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। हमने कोयला आवंटन, राष्ट्रमंडल खेल, अगस्ता हेलीकॉप्टर खरीद आदि में घोटाले देखे हैं। कांग्रेस का शासन ‘कट’, ‘कमीशन’ और भ्रष्टाचार पर आधारित था।”

# Live📡| 07-07-2024 📍नागपूर 🎥 पत्रकारांशी संवाद
https://t.co/w2KPkE2mHH
— Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) July 7, 2024

रवींद्र वायकर को क्लीन चिट

शिंदे कांग्रेस की महाराष्ट्र इकाई के प्रमुख नाना पटोले के उस कथित बयान का जवाब दे रहे थे, जिसमें उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भ्रष्ट लोगों का नेता बताया था। पटोले का यह बयान कथित तौर पर मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद रवींद्र वायकर को जोगेश्वरी लक्जरी होटल मामले में क्लीन चिट दिए जाने के संबंध में आया है।

सम्बंधित ख़बरें

एपस्टीन फाइल्स में मोदी का नाम…इजरायल में कर रहे थे डांस? कांग्रेस ने उठाए सवाल तो भड़क उठा विदेश मंत्रालय

बदली-बदली महाराष्ट्र की राजनिती से शिंदे के मंसूबों पर फिरा पानी, देवेंद्र हुए और मजबूत

Budget 2026: 2014 से 2025 तक…मोदी सरकार के वो 14 बजट, जिन्होंने बदली भारतीय अर्थव्यवस्था की तस्वीर

अजितदादा के सपने… महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री बनने पर सुनेत्रा पवार को PM मोदी ने दी बधाई, कही ये बड़ी बात

विधान परिषद में 9 सीट जीतेगी महायुति

एकनाथ शिंदे ने यह भी विश्वास जताया कि महायुति (सत्तारूढ़ गठबंधन जिसमें भाजपा, शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल है) महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीट में से नौ पर जीत हासिल करेगी, जिसके लिए 12 जुलाई को चुनाव होने हैं।

यह भी पढ़ें: रवींद्र वायकर को मुंबई पुलिस ने दी क्लीन चिट, जानें क्या है जोगेश्वरी प्लॉट घोटाला मामला

क्या बोले नाना पटोले

रवींद्र वायकर के मामले पर बोलते हुए नाना पटोले ने कहा कि मुंबई पुलिस द्वारा वायकर को क्लीन चिट देना भाजपा की वॉशिंग मशीन से एक और भ्रष्ट नेता के धुल जाने जैसा है। देश ने देखा है कि कैसे मोदी सरकार ईडी और सीबीआई के जरिए राजनीति करती है। ऐसी एक घटना को माना जा सकता है, लेकिन ऐसे कई उदाहरण हैं। वायकर का मामला भी उनमें से एक है। नरेंद्र मोदी देश में भ्रष्टाचारियों के सरदार हैं।

वायकर ने लोकसभा चुनाव से पहले जब अपना पाला बदला तभी यह साफ हो गया था कि उनकी फाइल बंद हो जाएगी। ऐसे में अब इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि मुंबई पुलिस ने उन्हें क्लीन चिट दे दी और फाइल बंद कर दी। (एजेंसी इनपुट के साथ)

Eknath shinde slams nana patole congress has no moral right to speak on corruption

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2024 | 07:28 PM

Topics:  

  • Congress
  • Eknath Shinde
  • Nana Patole
  • Narendra Modi

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.