Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

BJP विधायक मंदा म्हात्रे को पड़ा दिल का दौरा, नवी मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें अब कैसी है हालत

Manda Mhatre Heart Attack News: नवी मुंबई के बेलापुर से BJP विधायक मंदा म्हात्रे को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एकनाथ शिंदे ने वीडियो कॉल कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Mar 17, 2026 | 06:08 PM

बीजेपी विधायक मंदा म्हात्रे (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Belapur BJP MLA Manda Mhatre Health Update: महाराष्ट्र की राजनीति से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नवी मुंबई के बेलापुर निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक मंदा म्हात्रे को दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोमवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई।

एकनाथ शिंदे ने की वीडियो कॉल पर चर्चा

विधायक मंदा म्हात्रे के स्वास्थ्य की जानकारी मिलते ही राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सक्रियता दिखाई। उन्होंने अस्पताल में म्हात्रे से वीडियो कॉल के जरिए संपर्क साधा और उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। उपमुख्यमंत्री ने डॉक्टरों से भी बात की और उन्हें बेहतर से बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कैसी है मंदा म्हात्रे की तबीयत?

वर्तमान में मंदा म्हात्रे की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टरों की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। उनके समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें

‘धर्मांतरण कानून किसी समुदाय के खिलाफ नहीं’, RSS नेता अर्जुन चांडेकर ने विपक्ष के समर्थन को बताया बड़ा सबूत

विधानसभा में गूंजा अकोला मुद्दा: 300 मीटर सड़क से 700 हेक्टेयर विस्तार तक सब अटका

‘सिर्फ हिंदुओं से होगा व्यवहार’, वसई के सिनेमा हॉल में ‘द केरला स्टोरी 2’ देख दर्शकों ने ली शपथ, VIDEO वायरल

MHADA Lottery: मुंबई के अंधेरी-जुहू जैसे प्राइम इलाकों में घर पाने का मौका, जल्द निकलेगी 2500 फ्लैट्स की लॉटरी

बता दें कि अभी महाराष्ट्र विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। कार्यवाही में व्यस्त रहते हुए MLA मंडा म्हात्रे को अचानक अस्वस्थ महसूस होने लगा। सीने में दर्द और बेचैनी महसूस होने पर वह बिना किसी देरी के सीधे नवी मुंबई के बेलापुर स्थित अपोलो अस्पताल गईं। अस्पताल में भर्ती होने के बाद, डॉक्टरों ने उनकी प्रारंभिक जांच की और उन्हें दिल का दौरा पड़ने की पुष्टि की। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, डॉक्टरों की एक टीम ने आधी रात को ही उनकी सर्जरी की।

नवी मुंबई की कद्दावर नेता हैं मंदा म्हात्रे

मंदा म्हात्रे नवी मुंबई की राजनीति का एक बड़ा चेहरा मानी जाती हैं। उन्होंने 2024 के विधानसभा चुनावों में अपनी ताकत का लोहा मनवाया था। इस चुनाव में उन्होंने भाजपा के ही दिग्गज नेता गणेश नाईक के बेटे संदीप नाईक को करारी शिकस्त दी थी। बता दें कि संदीप नाईक ने चुनाव से ऐन पहले पाला बदलकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस जीत ने मंदा म्हात्रे का कद पार्टी और क्षेत्र दोनों में काफी बढ़ा दिया था।

यह भी पढ़ें:- एकनाथ शिंदे ने PM मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, 1 घंटे तक चली मीटिंग, जानें क्या हुई बात

राजनीतिक समीकरण और प्रतिद्वंद्विता

मंदा म्हात्रे की इस बीमारी की खबर के बीच नवी मुंबई की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी एक बार फिर चर्चा में है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और भाजपा नेता गणेश नाईक के बीच राजनीतिक रिश्ते जगजाहिर हैं। ऐसे में शिंदे का मंदा म्हात्रे को सीधे कॉल करना और उनकी कुशलक्षेम पूछना, राजनीतिक रूप से भी काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Manda mhatre bjp mla hospitalized heart attack eknath shinde video call

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 17, 2026 | 06:08 PM

Topics:  

  • BJP
  • Eknath Shinde
  • Maharashtra News
  • Navi Mumbai

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.