Kerala Elections 2026: कांग्रेस ने चली पहली चाल, मैदान में उतारे 55 उम्मीदवार; कहां से चुनाव लड़ेंगे VD सतीशन?
Kerala Congress First List: कांग्रेस ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए 55 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। राज्य में 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को नतीजे आएंगे।
- Written By: सजल रघुवंशी
कांग्रेस (सोर्स-सोशल मीडिया)
Congress 55 candidates List Kerala: चुनाव आयोग ने केरल समेत चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। इस बीच दक्षिण भारतीय राज्य केरल कांग्रेस ने मंगलवार को 55 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। कांग्रेस की अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है।
इस सूची में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्रों से चयनित प्रत्याशियों के नाम हैं। जिसमें कई वकील (एडवोकेट), महिला उम्मीदवार और अनुसूचित जाति/जनजाति आरक्षित सीटों के लिए नाम शामिल हैं।
कहां से चुनाव लड़ रहे हैं वीडी सतीशन?
केरल कांग्रेस अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीशन को पारावूर से टिकट दिया गया है। इनके अलावा चांडी ओमन को पुथुप्पल्ली से, रमेश चेन्निथला को हरिपद से, राम्या हरिदास को चिरायिनकीझू से और के. मुरलीधरन को वट्टियूरकावु सीट से मैदान में उतारा गया है।
सम्बंधित ख़बरें
10 दिन में ₹7.5 बढ़े… पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर विपक्ष हुआ हमलावर, हर गाड़ियों पर 1500 रुपए वसूलने का आरोप
पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर भड़के कमलनाथ, कहा- समय रहते नहीं चेती सरकार, अब जनता पर डाला महंगाई का सारा बोझ
पेट्रोल-डीजल और पेपर लीक के खिलाफ नागपुर में युवक कांग्रेस का आंदोलन, वैरायटी चौक पर नारेबाजी
खुद को मुस्लिम लीग समझती है कांग्रेस… राहुल गांधी के ‘मुस्लिम’ वाले बयान पर शाहनवाज हुसैन का तीखा हमला
कांग्रेस की लिस्ट में यह 55 नाम शामिल
कांग्रेस की यह पहली लिस्ट है जिसमें 55 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने सभी सामाजिक और राजनीतिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए अपनी पहली सूची जारी की है।
कांग्रेस ने आने वाले केरल विधानसभा चुनावों के लिए 55 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की राज्य पार्टी अध्यक्ष सनी जोसेफ को पेरावूर सीट से, वीडी सतीशन को पारावूर से, चांडी ओमन को पुथुप्पल्ली से, रमेश चेन्निथला को हरिपद से, राम्या हरिदास को चिरायिनकीझू से और के मुरलीधरन को… pic.twitter.com/956CXWnXQn — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 17, 2026
चुनावी तारीखों के ऐलान के दो दिन बाद ही कांग्रेस ने केरल के चुनाव के लिए प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। अब दूसरी लिस्ट भी जल्द ही जारी होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: डोमकल से हुमायूं कबीर…तो भरतपुर से मुस्तफिजुर रहमान, ममता ने कितने मुसलमानों को दिया टिकट? देखें पूरी लिस्ट
भाजपा भी जारी कर चुकी है पहली लिस्ट
भाजपा ने केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए कल यानी 16 मार्च को अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस लिस्ट में 47 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी मौजूदगी मजबूत करने के लिए प्रमुख चेहरों को मैदान में उतारा है। पार्टी ने अनुभवी चेहरों के साथ-साथ क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों का चयन किया है।
