एकनाथ शिंदे ने PM मोदी से दिल्ली में की मुलाकात, 1 घंटे तक चली मीटिंग, जानें क्या हुई बात
Eknath Shinde PM Modi Meeting: दिल्ली में पीएम मोदी और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अहम बैठक हुई। इसमें श्रीकांत शिंदे से शिवसेना के सभी सांसद भी मौजूद थे।
- Written By: आकाश मसने
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुष्पगुच्छ देते महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (सोर्स: एक्स@mieknathshinde)
Eknath Shinde Meets PM Narendra Modi: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को देश की राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। संसद भवन स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई यह शिष्टाचार भेंट करीब एक घंटे से अधिक समय तक चली। इस बैठक के दौरान न केवल महाराष्ट्र के विकास कार्यों पर चर्चा हुई, बल्कि वैश्विक भू-राजनीतिक संकट पर भी शिवसेना ने अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
वैश्विक संकट पर केंद्र को ‘कवच’ का भरोसा
बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वर्तमान अंतरराष्ट्रीय स्थिति पर आश्वस्त किया है। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का जिक्र करते हुए शिंदे ने कहा, “ऐसी चुनौतीपूर्ण स्थिति में शिवसेना पूरी मजबूती के साथ केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री मोदी के फैसलों के साथ खड़ी है। राष्ट्रहित हमारे लिए सर्वोपरि है।”
📍#नवी_दिल्ली | देशाचे लोकप्रिय पंतप्रधान आदरणीय @narendramodi जी यांची आज #नवीदिल्ली येथे सदिच्छा भेट घेतली. इराण व अमेरिका-इस्रायल यांच्यातील युद्धामुळे देशात उद्भवलेल्या परिस्थितीत #शिवसेना पक्ष केंद्र सरकारसोबत असल्याची ग्वाही याप्रसंगी दिली. तसेच केंद्रासह राज्यातील विविध… pic.twitter.com/faDvKAJeuL — Eknath Shinde – एकनाथ शिंदे (@mieknathshinde) March 17, 2026
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में महायुद्ध! 2029 की कुर्सी एक, दावेदार अनेक, गठबंधन में ऑल इज नॉट वेल, जाने पूरा मामला
एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर आसमान में तूफान के बीच फंसा, पायलट ने तुरंत लिया ये फैसला, बाल-बाल बचे उपमुख्यमंत्री
2029 में मुख्यमंत्री बनेंगी सुनेत्रा पवार! अगले चुनाव में CM उम्मीदवारी को लेकर जय पवार ने जताई इच्छा
BSF हेडक्वार्टर धमाके के बाद स्कूल में बम! जालंधर में मचा हड़कंप, सीएम मान को भी मिली जान से मारने की धमकी
सांसदों के साथ रणनीति और बजट सत्र पर मंथन
प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले, एकनाथ शिंदे ने दिल्ली में शिवसेना के सभी नवनिर्वाचित और वरिष्ठ सांसदों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई थी। सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के आवास पर हुई इस बैठक में बजट सत्र की रणनीति तैयार की गई। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव, मिलिंद देवड़ा, रवींद्र वायकर, श्रीरंग अप्पा बार्ने, नरेश म्हस्के और धैर्यशील माने जैसे दिग्गज शामिल थे। शिंदे ने सांसदों को स्पष्ट निर्देश दिए कि संसद के भीतर जनता से जुड़े मुद्दों को आक्रामक ढंग से उठाएं। उन्होंने विशेष रूप से जोर दिया कि विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे झूठे नैरेटिव का मजबूती से जवाब दिया जाए।
दिल्ली येथे संसदेच्या अर्थसंकल्पीय अधिवेशनाच्या पार्श्वभूमीवर राज्याचे उपमुख्यमंत्री तथा शिवसेनेचे मुख्य नेते मा.ना.श्री.एकनाथजी शिंदे साहेब यांच्या नेतृत्वात शिवसेनेच्या सर्व खासदारांची महत्त्वपूर्ण बैठक पार पडली. माझ्या दिल्ली येथील निवासस्थानी झालेल्या या बैठकीत अधिवेशनातील… pic.twitter.com/JUvUpe1Ncn — Dr Shrikant Lata Eknath Shinde (@DrSEShinde) March 17, 2026
आपूर्ति श्रृंखला और आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा
शिवसेना की आंतरिक बैठक में वैश्विक युद्ध जैसी स्थिति से उत्पन्न होने वाली आर्थिक चुनौतियों और ‘सप्लाई-चेन’ में आने वाली बाधाओं पर भी गहन मंथन हुआ। शिंदे ने कहा कि एनडीए के एक प्रमुख घटक दल के रूप में शिवसेना एक सक्रिय और रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाएगी ताकि महाराष्ट्र और राष्ट्र के आर्थिक हितों की रक्षा की जा सके।
महाराष्ट्र के लंबित मुद्दों पर चर्चा
सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी के साथ बैठक में शिंदे ने महाराष्ट्र की कई लंबित बुनियादी ढांचा परियोजनाओं और केंद्र से मिलने वाली सहायता पर भी चर्चा की। यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि आगामी महीनों में महाराष्ट्र में राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने वाली हैं, और शिंदे अपनी पार्टी को विकास और राष्ट्रवाद के चेहरे के रूप में पेश कर रहे हैं।
