Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Mahakumbh: एकनाथ शिंदे ने परिवार संग त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी, बताया परिवर्तन का महाकुंभ

महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनके साथ उनके कुछ कार्यकर्ता और शिक्षा मंत्री दादा भुसे और उदय सामंत के साथ पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

  • By प्रिया जैस
Updated On: Feb 24, 2025 | 05:43 PM

त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते एकनाथ शिंदे (सौजन्य-एक्स)

Follow Us
Close
Follow Us:

प्रयागराज: महाकुंभ 2025 में संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए अब तक कई राजनेता और सेलिब्रिटी प्रयागराज पहुंच चुके है। अब महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे आज महाकुंभ के पवित्र संगम में डुबकी लगाने प्रयागराज पहुंचे। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम प्रयागराज अपने परिवार के साथ पहुंचे।

एकनाथ शिंदे के साथ शिक्षा मंत्री दादा भुसे, उदय सामंत और पार्टी के कुछ कार्यकर्ता भी प्रयागराज में उनके साथ डुबकी लगाते नजर आए। एकनाथ शिंदे ने अपने महाकुंभ 2025 की अपनी यात्रा पर महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा, “महाकुंभ सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परिवर्तन का महाकुंभ है। यहां गंगा, यमुना सरस्वती का संगम कर रहे है, जहां हम स्नान कर रहे है। यहां आना एक अद्भुत अनुभव है। यह आस्था और सद्भाव की भूमि है।

एकनाथ शिंदे ने संगम में लगाई डुबकी

अपने अनुभव के बारे में एकनाथ शिंदे ने बताया कि, “हमने आज त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाई है। यह महाकुंभ पवित्र है और 144 वर्षों के बाद हो रहा है, यह अद्भुत है। यहा करोंड़ों लोग आ रहे है और यहां सभी एक समान है, कोई छोटा नहीं है कोई बड़ा नहीं है। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। सीएम समेत यूपी सरकार की पूरी टीम इसमें लगी हुई है। मैं पीएम मोदी को उनके विजन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”

#WATCH | Prayagraj | On his #MahaKumbh2025 visit, Maharashtra Deputy CM Eknath Shinde says, "This is an amazing experience to be here…This is a land of faith and harmony…We have taken a holy dip at the Triveni Sangam today…This Maha Kumbh is pure and takes place after 144… https://t.co/tVIW0B0pH4 pic.twitter.com/YhVmiv5cMb — ANI (@ANI) February 24, 2025

महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे अपने परिवार के साथ पहुंचे। उनके साथ उनके कुछ कार्यकर्ता और शिक्षा मंत्री दादा भुसे और उदय सामंत भी मौजूद थे। इससे पहले महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस भी अपनी पत्नी अमृता फडणवीस और अपनी बेटी के साथ महाकुंभ में त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके है।

महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

देवेंद्र फडणवीस भी लगा चुके है डुबकी

त्रिवेणी संगम में पवित्र डुबकी लगाने के बाद महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मुझे बेहद खुशी है कि मैं आज अपने परिवार के साथ महाकुंभ में शामिल हो सका। मैं योगी जी को यहां की गई शानदार व्यवस्थाओं के लिए बधाई देता हूं। महाकुंभ में आने वाला हर व्यक्ति खुश है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या के साथ एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। महाकुंभ के प्रबंधन और यहां आने वाले लोगों की संख्या देखकर दुनिया हैरान है।”

Eknath shinde along family took holy dip prayers at triveni sangam in prayagraj

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Feb 24, 2025 | 05:43 PM

Topics:  

  • Eknath Shinde
  • Mahakumbh 2025

सम्बंधित ख़बरें

1

पिता के जिंदा रहते उत्तराधिकारी नहीं खोजते, नवभारत पहुंचे CM फडणवीस ने मराठी PM के सवाल पर क्या कहा?

2

महाराष्ट्र में हर साल लाखों लोग हो रहे कुत्ते के शिकार, चौंका देंगे 6 साल के आंकड़े

3

पूरा विधानमंडल मेरी जेब में…अनिल परब की मांग पर शिंदे एक्टिव, कर दी SIT जांच की घोषणा

4

‘उस’ बैग में खुशियों का सामान था? आदित्य ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर करारा तंज, बोले- पार्टी विद डिफरेंस

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.