-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Eknath Khadse Furious Over The Absence Of Ministers In The Legislative Council
Maharashtra: ’42 मंत्री पर जवाबदेही किसकी’, विधान परिषद में मंत्रियों के गैरमौजूदगी पर भड़के एकनाथ खडसे
- Written By: आकाश मसने
विधान परिषद में चर्चा के दौरान मंत्रियों की गैरमौजूदगी को लेकर एकनाथ खडसे ने सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जब राज्य में 42 मंत्री हैं, तो सदन में सिर्फ एक ही मंत्री क्यों मौजूद हैं?

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक एकनाथ खडसे (सोर्स: सोशल मीडिया)
मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र के अंतिम दिन विधान परिषद में वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने सरकार से सीधे जवाबदेही की मांग की। उनका आक्रोश सिर्फ सरकार की नीतियों तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने मंत्रियों की गैरहाजिरी, प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर सवाल उठाए। खडसे के तीखे सवालों ने सरकार को असहज कर दिया और सदन में हंगामे की स्थिति बन गई।
विधान परिषद में चर्चा के दौरान खडसे ने सरकार पर सीधा हमला करते हुए कहा कि जब राज्य में 42 मंत्री हैं, तो सदन में सिर्फ एक ही मंत्री क्यों मौजूद हैं? क्या सरकार के लिए सदन की कार्यवाही कोई मायने नहीं रखती?”
उन्होंने सदन में अकेले मौजूद मंत्री शंभुराज देसाई की ओर इशारा करते हुए कटाक्ष भरे लहजे में कहा कि “कम से कम आप तो आए! बाकी मंत्री कहां हैं?” उन्होंने सवाल उठाया कि जब इतने महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होनी थी, तो मंत्रियों की उपस्थिति अनिवार्य क्यों नहीं की गई?
सम्बंधित ख़बरें
नासिक-पुणे सेमी हाई-स्पीड रेल के रूट बदलने का विरोध, शिर्डी रूट नहीं मंजूर, सीधे मार्ग पर अड़े जनप्रतिनिधि
छठी की किताब में महाराष्ट्र के लोक नृत्यों की अनदेखी, बालभारती के नए सिलेबस पर क्यों भड़के विद्वान?
समय पर कर्ज चुकाने का मिला इनाम! नागपुर विभाग में किसानों को 53 करोड़ की ब्याज माफी, फसल ऋण हुआ ब्याज-मुक्त
VB-G RAM G: महाराष्ट्र में युवाओं-महिलाओं को मिलेगा बंपर रोजगार, सरकार पूरे राज्य में आयोजित करेगी कार्यशालाएं
नीतियों से ज्यादा राजनीति पर जोर दे रही सरकार: खडसे
शरद पवार गुट के नेता एकनाथ खडसे ने महाराष्ट्र में चल रही राजनीतिक चर्चाओं और विवादों को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि हमें किसानों, बेरोजगारी, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए थी, लेकिन पूरा समय मसाज कांड, मुंडे का इस्तीफा और औरंगजेब जैसे मुद्दों पर ही चला गया। उन्होंने इसे वास्तविक मुद्दों से ध्यान भटकाने की रणनीति बताया और मांग की कि सदन को उन विषयों पर केंद्रित किया जाए जो जनता से सीधे जुड़े हैं।
भ्रष्टाचार पर सरकार क्यों चुप?
खडसे ने जल संसाधन विभाग में हुए 25,000 करोड़ रुपये के टेंडर घोटाले का मुद्दा उठाते हुए कहा कि चुनाव के समय इतने बड़े-बड़े टेंडर क्यों पास किए गए? क्या ये सिर्फ ‘चुनावी चंदे’ के लिए जारी किए गए? उन्होंने कहा कि सिंचाई परियोजनाओं के लिए निकाले गए टेंडर में बड़े स्तर पर गड़बड़ियां हुई हैं, लेकिन सरकार कोई कार्रवाई नहीं कर रही।
इसके अलावा, उन्होंने जलगांव पीडब्ल्यूडी विभाग के सोनवणे नामक अधिकारी का उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार का इतना चहेता अधिकारी है कि उस पर 9 जांचें चल रही हैं, फिर भी वह अपने पद पर बना हुआ है। क्या यही प्रशासन की पारदर्शिता है?
राजनीति बनाम प्रशासन, कौन चला रहा है सरकार?
एनसीपी (एसपी) के विधायक एकनाथ खडसे ने यह भी सवाल उठाया कि क्या सरकार के फैसले मंत्री ले रहे हैं, या फिर अधिकारी मनमाने तरीके से शासन चला रहे हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक संरक्षण प्राप्त अधिकारी” बेलगाम हो गए हैं और उन्हें जनता की कोई परवाह नहीं है।
महाराष्ट्र की अन्य खबरें पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
उन्होंने कहा कि अगर सरकार पारदर्शी होती, तो ऐसे अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई होती। लेकिन यहां तो सरकार ही भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है। खडसे के इन सवालों से सरकार असहज नजर आई, लेकिन किसी भी मंत्री ने ठोस जवाब नहीं दिया।
Eknath khadse furious over the absence of ministers in the legislative council
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














