धुले के टॉवर गार्डन की ऐतिहासिक घड़ी फिर बजेगी, जीपीएस सिस्टम से होगी चालू
Dhule Tower Garden Clock Restart: धुले के सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान (टॉवर गार्डन) की वर्षों से बंद घड़ी फिर से चालू होगी। जीपीएस तकनीक से लैस नई घड़ी के संगीतमय घंटे सुबह 5 से रात 10 बजे तक बजेंगे।
- Written By: अंकिता पटेल
Dhule City Landmark Restoration ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Dhule City Landmark Restoration: धुले शहर की ऐतिहासिक धरोहर सरदार वल्लभभाई पटेल उद्यान (टॉवर गार्डन) में स्थित पत्थर के स्तंभ पर लगी वर्षों से बंद पड़ी घड़ी अब फिर से चालू होने जा रही है। विधायक अनुपभय्या अग्रवाल के विशेष प्रयासों से इस ब्रिटिशकालीन टॉवर पर आधुनिक जीपीएस तकनीक से लैस नया क्लॉक सिस्टम लगाया जा रहा है।
इसके संगीतमय घंटे सुबह 5 से रात 10 बजे तक हर घंटे बजेंगे और लगभग 500 मीटर के दायरे तक सुनाई देंगे। प्रशासन का लक्ष्य श्रीराम नवमी से पहले इस घड़ी को शुरू करने का है, जिससे धुलेकरों को शहर की विरासत से जुड़ी एक खास सौगात मिलने वाली है।
‘टॉवर क्लॉक’ की विशेषता
टॉवर पर आहुजा कंपनी का आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक स्ट्राइकिंग सिस्टम लगाया जा रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
‘मुझे बचा लो…’ खिड़की से आती रही चीखें, पर आग की लपटों ने छीन ली महिला की जिंदगी; संभाजीनगर में कोहराम
महाराष्ट्र में खुला महिला उद्यमियों के लिए खास ‘स्टार्टअप हब’, बिजनेस को मिलेगी नई उड़ान, जानें सरकार का प्लान
मुंबई के विक्रोली में तीन दिन पहले बनी सड़क धंसी, लोगों ने कहा- यह ठेकेदार की हैं गलती
महाराष्ट्र लोक भवन में मना बंग दिवस, राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दोनों राज्यों के संबंधों पर कही ये बात
घड़ी के बैकग्राउंड डायल और रंगों में भी बदलाव कर उसे अधिक आकर्षक बनाया गया है। यह घड़ी जीपीएस तकनीक पर आधारित होगी, जिससे समय पूरी तरह सटीक दिखाई देगा।
स्तंभ की ऊंचाई को ध्यान में रखते हुए ऐसी व्यवस्था की गई है कि सड़क से गुजरने वाले लोगों को भी समय साफ दिखाई दे।
इस घड़ी की सबसे खास बात इसके संगीतमय घंटे हैं। सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक हर घंटे ये ध्वनि सुनाई देगी और लगभग 500 मीटर के दायरे तक इसकी गूंज पहुंचेगी।
जरूरत पड़ने पर रात के समय या विशेष परिस्थितियों में इस ध्वनि को बंद या चालू करने की सुविधा भी रखी गई है।
वर्षों बाद फिर जीवंत होगा ऐतिहासिक टॉवर
शहर के मध्य स्थित यह उद्यान कई वर्षों से उपेक्षा का शिकार था।
जब अनूपभव्या अग्रवाल भाजया महानगर जिलाध्यक्ष थे, तब उन्होंने तत्कालीन पर्यटन मंत्री जयकुमार रावल से लगातार पैरवी कर उद्यान के सौदर्थीकरण के लिए 5 करोड़ रुपए का फंह मंजूर करवाया था।
लोक निर्माण विभाग और महानगरपालिका की देखरेख में उहान का नवीनीकरण कार्य अब पूरा हो चुका है।
हालांकि, उद्यान की पहचान माने जाने वाला पत्थर का ऐतिहासिक स्तंभ और उस पर लगी घड़ी लंबे समय से बंद थी, इसे दोबारा चालू करने के लिए विधायक आग्रवाल लगातार प्रयासरत थे।
यह भी पढ़ें:-ग्रामीण स्कूलों में तकनीक का बढ़ावा, येवला में 14 स्कूलों को आधुनिक पोडियम सेट; विधायक तांबे की पहल
इससे एक बार फिर लोगों को वर्षों पुरानी टिक टिक की आवाज सुनाई देगी।
शहर के ऐतिहासिक वैभव को बढ़ाने वाले टॉवर गार्डन का सौंदयीकरण पूरा हो चुका है। वर्षों से बंद पड़ा टॉवर क्लॉक फिर चालू हो, यह चुलेकरों की भावना थी, तकनीकी टीम के सहयोग से अगले दो-तीन दिनों में काम पूरा होगा और श्रीराम नवमी से पहले घड़ी को शुरू करने के निर्देश प्रशासन को दिए गए हैं।
-विधायक, अनूप अग्रवाल
