NEET UG 2026 Exam पर सख्ती: 2-3 मई को मेडिकल छात्रों की छुट्टियां रद्द, मंत्रालय का आदेश
Medical College Leave Cancelled For NEET UG 2026 Exam: नीट यूजी 2026 परीक्षा को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए शिक्षा मंत्रालय ने सख्त कदम उठाए हैं। 2 और 3 मई को मेडिकल कॉलेजों में छुट्टी रद्द हुई।
- Written By: अपूर्वा नायक
एनईईटी यूजी 2026 परीक्षा सुरक्षा नियम (सौ. सोशल मीडिया )
NEET UG 2026 Exam Security: शिक्षा मंत्रालय के तहत आने वाले उच्च शिक्षा विभाग ने 3 मई को होने वाले नीट यूजी 2026 परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं।
शिक्षा मंत्रालय ने नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) को सभी मेडिकल कॉलेजों को 2 और 3 मई को मेडिकल कॉलेज के विद्यार्थियों की छुट्टियां कैंसिल करने का निर्देश दिया है।
नीट यूजी देश में एमबीबीएस, बीडीएस और दूसरे मेडिकल कोर्स में प्रवेश के लिए होने वाली सबसे जरूरी नेशनल परीक्षा है। हर साल लाखों विद्यार्थी इस परीक्षा में बैठते हैं, इसलिए इसकी विश्वसनीयता और पारदर्शिता बहुत जरूरी है।
सम्बंधित ख़बरें
सिद्धिविनायक मंदिर में 18 करोड़ की सेंध! 9 गिरफ्तार और 46 सस्पेंड, ट्रस्ट ने खोला शिवसेना UBT कनेक्शन का राज
श्रीकांत शिंदे के खिलाफ चुनाव लड़ने वाली वैशाली दरेकर का इस्तीफा, उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका
बॉम्बे हाई कोर्ट का बड़ा फैसला: सरकारी डॉक्टर नहीं कर सकेंगे प्राइवेट प्रैक्टिस, राज्य सरकार को राहत
5 से 10 साल का रुका किराया और 5000 करोड़ की जमीन का खेल; SRA CEO से मिले रोहित पवार और आदित्य ठाकरे
शिक्षा मंत्रालय ने उठाए सख्त कदम
पिछले कुछ सालों में अलग-अलग प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी की घटनाएं सामने आई थीं। इसलिए, इस साल शिक्षा मंत्रालय ने सख्त कदम उठाए हैं। शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से एक लेटर जारी करके सभी मेडिकल कॉलेजों को परीक्षा प्रक्रिया में विश्वसनीयता और सिक्योरिटी बनाए रखने का निर्देश दिया गया है।
इस लेटर की एक कॉपी एनएमसी ने देश के सभी मेडिकल कॉलेजों को भेज दिया है। इसमें नीट यूजी परीक्षा के आयोजन के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
ये भी पढ़ें :- Ashok Kharat Fraud Case: कारोबारी से 5 करोड़ ठगी, कोर्ट ने भेजा पुलिस हिरासत में
2 व 3 मई को छुट्टी न दी जाए
- सभी मेडिकल कॉलेजों की सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से पहले और परीक्षा के दिन यानी 2 और 3 मई, 2026 को छात्रों को छुट्टी न दें।
- यह साफ किया गया है कि छुट्टी पर केवल जरूरी और खास हालात में ही विचार किया जाना चाहिए।
- पत्र में यह भी कहा गया है कि ये उपाय संभावित गलत इस्तेमाल को रोकने और परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए गए हैं।
