इंस्टाग्राम पर सस्ता कैमरा बना जाल, धुले में बिहार के छात्र से 1 लाख और iPhone लूट; सरगना गिरफ्तार
Dhule Instagram Scam: इंस्टाग्राम पर सस्ते कैमरे के झांसे में आकर बिहार का छात्र धुले पहुंचा। आरोपियों ने जंगल में ले जाकर 1 लाख रुपये व आईफोन लूटा। पुलिस ने गिरोह के सरगना को किया गिरफ्तार।
- Written By: अंकिता पटेल
Dhule Social Media Crime( Source: Social Media )
Dhule Social Media Crime: धुले सोशल मीडिया पर सस्ते सौदों के चक्कर में पड़ना कितना महंगा पड़ सकता है, इसका सनसनीखेज मामला सामने आया है। बिहार के एक 21 वर्षीय युवक को 32 लाख रुपए का प्रोफेशनल केसरा महज 1 लाख में देने का झांसा देकर इंस्टाग्राम के जरिए धुले बुलाया गया और फिर सुनसान जंगल में ले जाकर हथियार के बल पर लूट लिया गया।
हालांकि, पुलिस की फिल्मी स्टाइल कार्रवाई में इस गिरोह का सरगना सुनील भोसले आखिरकार बस स्टैंड से दबोच लिया गया।
जंगल में ले जाकर घटना को दिया अंजाम: पीड़ित छात्र शिवशक्ति कुमार सिंह को इंस्टाग्राम पर एक महंगे कैमरे का विज्ञापन दिखा, 32 लाख का कैमरा 95% छूट में मिलने की बात सुनकर उसने संपर्क किया।
आरोपियों ने उसे धुले बुलाया, युवक अपने दोस्त के साथ पहुंचा तो एक आरोपी उन्हें बाइक बैठाकर हॅकलवाड़ी के जंगल में ले गया, जहां पहले से घात लगाए 4-5 बदमाशों ने दोनों को घेर लिया। बदमाशों ने 1 लाख रुपए नकद और Apple iPhone लूट लिया और फरार हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
MMR को ‘मल्टी-इन्फ्रा’ बूस्ट! पालघर की पांच मेगा परियोजनाएं बदलेंगी कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था में होगा वृद्धि
नासिक में झमाझम बारिश; किसानों को मिली राहत पर शहर में जलभराव से यातायात प्रभावित
अकोला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सांसद अनूप धोत्रे ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
TET पेपर लीक पर राजू वाघमारे का बड़ा बयान, SIT की जांच तेज, किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं सरकार
पुलिस का ‘ऑपरेशन इंस्टा’
लूट के बाद पीड़ित ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए पीआई धनंजय पाटील ने ऑपरेशन इंस्टा प्लान किया, पीड़ित के दोस्त की आईडी से आरोपियों से दोबारा संपर्क किया गया।
यह भी पढ़ें:-धुले में गर्मी का खतरा: लू से बचाव की तैयारी, 43 स्वास्थ्य केंद्रों में हीट स्ट्रोक वार्ड, स्वास्थ्य विभाग अलर
नई डील का झांसा देकर आरोपी को फिर बुलाया गया। लालच में फंसा आरोपी तय समय पर धुले बस स्टैंड पहुंच गया, गुरुवार सुबह 11 बजे सादी वर्दी में तैनात पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सुनील भोसले को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
4 साथी फरार, तलाश जारी
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब उसके 4 अन्य साथियों की तलाश में पुलिस टीम जुट गई है। यह कार्रवाई एसपी श्रीकांत धिवरे, एएसपी अजय देवरे, डीवाईएसपी संजय बंबाले के मार्गदर्शन में पीआई धनंजय पाटील, पीएसआई छाया पाटील, हेड कॉन्स्टेबल कुणाल पान पाटील, सुमित ठाकूर, चेतन कंखरे और निलेश पाटील की टीम ने अंजाम दी।
