अकोला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सांसद अनूप धोत्रे ने बच्चों को पिलाई पोलियो की खुराक
National Pulse Polio Campaign: अकोला में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ सांसद अनूप धोत्रे ने बच्चों को पोलियोरोधी खुराक पिलाकर किया।
Pulse Polio (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया)
Akola Pulse Polio Drive: पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का रविवार को अकोला जिले में उत्साहपूर्ण वातावरण में शुभारंभ हुआ। जिला महिला अस्पताल में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अकोला लोकसभा क्षेत्र के सांसद अनूप धोत्रे ने नन्हे बच्चों को पोलियोरोधी दवा की खुराक पिलाकर अभियान की औपचारिक शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने जिले के सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के प्रत्येक बच्चे को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं, ताकि कोई भी बच्चा इस गंभीर बीमारी के खतरे से अछूता न रह जाए।
सांसद अनूप धोत्रे ने कहा कि भारत ने वर्षों के सतत प्रयासों से पोलियो मुक्त राष्ट्र का गौरव हासिल किया है। इस उपलब्धि को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में जिला स्वास्थ्य अधिकारी बलीराम गाढवे, आरती कुलवाल, विनोद करंजेकर शामिल हुए।
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सभी पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीमें घरघर जाकर भी 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के पात्र बच्चों को पोलियोरोधी खुराक उपलब्ध कराएंगी, ताकि कोई भी बच्चा छूटने न पाए।
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में झमाझम बारिश; किसानों को मिली राहत पर शहर में जलभराव से यातायात प्रभावित
TET पेपर लीक पर राजू वाघमारे का बड़ा बयान, SIT की जांच तेज, किसी भी दोषी को बख्शेगी नहीं सरकार
अमरावती में शिक्षा समीक्षा बैठक, आदर्श स्कूलों में डिजिटल क्लासरूम और लाइब्रेरी बनाने के पंकज भोयर के निर्देश
गड़चिरोली के चामोर्शी में दो साल में उखड़ी सड़क, गड्ढों से राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें
ये भी पढ़े: वाशिम ने कर्जमाफी योजना में रचा कीर्तिमान, 99.98% किसान खातों का डेटा पोर्टल पर अपलोड
सांसद अनूप धोत्रे ने बच्चों को दिलाई पोलियो से सुरक्षा
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने क्षेत्र के नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर पहुंचकर प्रत्येक बच्चे को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं। बालासाहब घुगे, विस्तार अधिकारी अविनाश बेलोकर तथा जिला महिला अस्पताल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विशेष योगदान दिया।
