- Hindi News »
- Maharashtra »
- Dhule »
- Dhule Anil Gote Allegation 39 Mlas Blackmailed Ashok Kharat Mcoca Demand
वीडियो क्लिप के जाल में फंसे 39 विधायक! अनिल गोटे का सनसनीखेज दावा, बोले- बड़ी मछलियां बचा रही सरकार
Dhule Anil Gote Allegation: अनिल गोटे का विस्फोटक दावा। 'क्लिप' के जरिए ब्लैकमेल हो रहे हैं 39 विधायक। अशोक खरात पर मोक्का लगाने की मांग, सरकार पर 'बड़ी मछलियों' को बचाने का आरोप।
- Written By: प्रिया जैस

अशोक खरात और अनिल गोटे (सौजन्य-सोशल मीडिया)
Anil Gote on Ashok Kharat: राज्य में अशोक खरात’ दुष्कर्मी’ और ‘ढोंगी बाबा’ प्रकरण को लेकर सियासत उबाल पर है। इसी बीच शिवसेना नेता व पूर्व विधायक अनिल गोटे (Anil Gote) ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए राजनीतिक माहौल और गरमा दिया है। गोटे ने दावा किया कि राज्य के 39 विधायकों को एक कथित क्लिप के जरिए ब्लैकमेल किया जा रहा है, और सत्ता बनाए रखने के लिए अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।
मामला उजागर होने के 20 दिन के बाद भी एक भी राजकीय व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया न ही गिरफ्तार किया गया। कहीं न कहीं सरकार बड़ी मछलियों को बचा रही है। इस तरह का सनसनीखेज आरोप गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में गोटे ने कहा है। गोटे ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर भी तीखा हमला बोला।
गोटे ने कहा, “मुख्यमंत्री रोज नई घोषणाएं करते हैं, लेकिन उनका जमीन पर कोई असर नहीं दिखता। सिर्फ घोषणाओं से जनता को गुमराह किया जा रहा है।” उन्होंने सरकार से सवाल किया कि जब समस्याएं जस की तस हैं, तो घोषणाओं का आखिर मतलब क्या है?
सम्बंधित ख़बरें
पालघर के सातपाटी में 350 करोड़ की मत्स्य बंदर परियोजना शुरू, मछुआरों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, महिला एवं बाल विकास विभाग में डिजिटल ट्रांसफर सिस्टम लागू
Fruit Vegetable Adulteration: महाराष्ट्र में फल-सब्जियों में मिलावट पर सख्ती, दोषियों के लाइसेंस होंगे रद्द
New Thane Railway Station: ठाणे-मुलुंड के बीच बनेगा नया रेलवे स्टेशन, 245 करोड़ की परियोजना को मिली रफ्तार
‘ढोंगी बाबा खरात’ पर सख्ती की मांग
अशोक खरात मामले का जिक्र करते हुए गोटे ने कहा कि ऐसी विकृत प्रवृत्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने मांग की कि आरोपी पर तुरंत मोक्का के तहत केस दर्ज किया जाए, सरकार इन लोगों पर कार्रवाई कब करेगी? या सता का संरक्षण मिलने से ये बच रहे हैं? मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री से भी 17 मर्तबा मोबाइल पर बात करने के रिकॉर्ड है। इसी तरह केंद्र के कदवार नेता भी अशोक खरात के संपर्क में थे।
यह भी पढ़ें – 2029 की जंग की हुई शुरुआत: अपनी ही पार्टी के कद्दावर नेता पर भड़के MLA जोरगेवार, मुनगंटीवार को बताया ‘शो-बाज’!
गोटे ने सरकार के सामने तीन अहम मुद्दे रखे
- अपराधियों का इस्तेमाल विधायकों को दबाने और फायदे के लिए किया जा रहा है?
- बीड के संतोष देशमुख मामले में सख्त कार्रवाई का दावा करने के बावजूद आरोपी अब तक खुले क्यों हैं?
- खरात मामले का जिक्र करते हुए गोटे ने कहा कि ऐसी विकृत प्रवृत्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जरूरी है। उन्होंने मांग की कि आरोपी पर तुरंत मौक्का के तहत केस दर्ज किया जाए।
Dhule anil gote allegation 39 mlas blackmailed ashok kharat mcoca demand
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
तमिलनाडु की सत्ता में ‘विजय’ का शंखनाद, चेन्नई के स्टेडियम में हुआ थलपति का भव्य राजतिलक
May 10, 2026 | 10:20 AMदवा बाजार में बड़ी हलचल, 20 मई को देशभर में मेडिकल स्टोर बंद; ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ बड़ा आंदोलन
May 10, 2026 | 10:20 AMपालघर के सातपाटी में 350 करोड़ की मत्स्य बंदर परियोजना शुरू, मछुआरों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
May 10, 2026 | 10:18 AMMiami Boat Explosion: अमेरिका के मियामी बोट धमाके में 11 लोग घायल, गैस लीक से हुआ बड़ा हादसा
May 10, 2026 | 10:07 AMनागपुर जिले में 10वीं बोर्ड परीक्षा का शानदार रिजल्ट, छात्रों ने रचा रिकॉर्ड; शिक्षा गुणवत्ता की बढ़ी साख
May 10, 2026 | 09:59 AMनागपुर में भाजपा का ‘प्रशिक्षण महाअभियान-2026’ शुरू, कई दिग्गज मौजूद; बावनकुले ने किया उद्घाटन
May 10, 2026 | 09:42 AMजल्द खत्म होगी US Iran जंग! ट्रंप के एक इशारे से जंग रुकने की चर्चा तेज, मिडिल ईस्ट में बड़ी राहत
May 10, 2026 | 09:38 AMवीडियो गैलरी

ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM
जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM













