- Hindi News »
- Business »
- Gold Silver Price Today 10 April 2026 Mcx Rates Fall Iran Us Talks Impact
Gold-Silver Rate: सोना खरीदने वालों की मौज, चांदी भी हुई सस्ती, 1.5 लाख पर आया गोल्ड, चेक करें लेटेस्ट रेट
Gold-Silver Rate: 10 अप्रैल 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट! MCX पर सोना ₹1,52,561 और चांदी ₹2,42,067 पर आई। जानें डॉलर की मजबूती और ईरान विवाद का कीमतों पर क्या हुआ असर।
- Written By: अक्षय साहू

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट (सोर्स- सोशल मीडिया)
Gold-Silver Price Today 10 April 2026: सोने-चांदी की कीमतों में आज गिरावट दर्ज की गई है। शुक्रवार, 10 अप्रैल को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर चांदी करीब 0.7% टूटकर ₹2,42,067 प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि MCX गोल्ड 0.56% गिरकर ₹1,52,561 प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट सिल्वर 0.1% बढ़कर 75.11 डॉलर प्रति औंस पर पहुंची, जबकि स्पॉट गोल्ड 0.2% गिरकर 4,755.84 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 0.8% गिरकर 4,779.20 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुए।
वैश्विक कारणों के चलते गिरा सोना
सोने की कीमतों में इस उतार-चढ़ाव के पीछे कई वैश्विक कारण जिम्मेदार माने जा रहे हैं। सबसे बड़ा फैक्टर डॉलर की मजबूती है, जिससे सोना अन्य मुद्राओं के मुकाबले महंगा हो जाता है और इसकी मांग प्रभावित होती है। इसके अलावा, भू-राजनीतिक तनाव में थोड़ी नरमी, निवेशकों द्वारा अन्य बाजारों में हुए नुकसान की भरपाई के लिए बिकवाली, और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों का कमजोर होना भी कीमतों पर दबाव डाल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: सोने में एक हफ्ते में 6,540 रुपये का बड़ा उछाल, चांदी भी 5,000 रुपये महंगी हुई
चांदी के आयात पर सरकार का बड़ा एक्शन, खरीदने से पहले अब लेनी होगी इजाजत, नियमों में हुए कई और बड़े बदलाव
17 मई का इतिहास: जब चार्ली चैपलिन की कब्र खोदकर चुराया गया ताबूत, भारत ने जीते 6 गोल्ड; जानिए अनोखी कहानी
Gold-Silver Rate Today: मजबूत डॉलर के कारण भारत में सोना-चांदी हुआ सस्ता, जानें अपने शहर का भाव
दरअसल, सोना एक “नॉन-यील्डिंग एसेट” है, यानी इस पर ब्याज या रिटर्न नहीं मिलता। ऐसे में जब ब्याज दरें ऊंची होती हैं, तो निवेशक बांड या बैंक डिपॉजिट जैसे विकल्पों की ओर आकर्षित होते हैं, जिससे सोने की मांग घट जाती है। यही कारण है कि ब्याज दरों से जुड़े संकेत सीधे सोने की कीमतों को प्रभावित करते हैं।
ईरान युद्ध से बाजार प्रभावित
दूसरी ओर, वैश्विक स्तर पर चल रहे भू-राजनीतिक घटनाक्रम भी बाजार को प्रभावित कर रहे हैं। ईरान से जुड़े तनाव और कूटनीतिक प्रयासों पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। शनिवार को इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच अहम बातचीत की संभावना जताई जा रही है, जिसमें अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जेडी वेंस कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Share Market में लौटी रौनक…Sensex 560 अंक उछला, अमेरिका-ईरान की दोस्ती ने निवेशकों की चांदी कर दी!
इसके अलावा, महंगाई और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति भी कीमती धातुओं की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा रही है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में उपभोक्ता खर्च में मामूली बढ़ोतरी हुई है, और अब बाजार की नजर आने वाले कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) डेटा पर है। अगर महंगाई अधिक रहती है तो ब्याज दरों में कटौती टल सकती है, जिससे सोने पर दबाव बना रह सकता है।
Gold silver price today 10 april 2026 mcx rates fall iran us talks impact
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMजब भी यहाँ आता हूँ, असीम शांति मिलती है… शिरडी में साईं बाबा के दर पर नतमस्तक हुए राघव चड्ढा
May 17, 2026 | 09:52 PMUttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
May 17, 2026 | 09:39 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














